Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:34 PM IST

हाथ में चोट लगने पर झटपट बनने वाले फूड्स ऑप्शन देखें यहां, काम आएंगे ये ' नो चॉपिंग' रेसिपीज आइडिया

चोट लगने के बाद अधिकतर लोग बाहर से ही खाना ऑर्डर करने लगते हैं, लेकिन कब तक आप ऐसा करेंगी। बाहर का खाने से पैसे तो बर्बाद होंगे ही, साथ में सेहत पर भी असर पड़ेगा।
Updated:- 2026-06-19, 19:39 IST
ready to eat food options that can be prepared without chopping vegetables

हाथ कट जाए या चोट लग जाए, तो किचन में काम करना मुश्किल हो जाता है। सब्जियों को धोना, छीलना और काटना, यह सबसे मुश्किल काम लगता है, लेकिन बिन सब्जी के आप खाना क्या खाएंगी। अगर आपके भी हाथों में चोट लग गई हैं और सब्जियां नहीं काट पाने की वजह से आप खाना नहीं बना पा रही हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे फूड ऑप्शन बताएंगे, जिससे खाना बनाना आसान हो जाएगा।

Instant Poha बनाएं

कुछ समछ नहीं आ रहा है, तो आप इंस्टेट पोहा भी बना सकती हैं। इसमें आपको सब्जी डालने की जरूरत नहीं होगी। इसे बनाने के लिए आपको केवल पैकेट वाला पोहा खोलना है और इसमें हल्का गर्म पानी मिलाना है। पोहे के हिसाब से ही पानी मिक्स करें। 5 मिनट में पोहा अपने आप फुल जाएगा और खाने योग्य हो जाएगा।

Simple cooking with hand pain

चावल और चटनी

सब्जी काटने में दिक्कत हो रही है, तो आप चावल और चटनी भी बना सकती हैं। चटनी के लिए आपको सब्जी नहीं काटनी पड़ेगी। इसके साथ ही कुकर में चावल बनाते समय इसमें जीरा का तड़का लगा लें। यह खाने में स्वाद लगेगा और आप हर बार इसे बनाना चाहेंगी। इससे आप घर का खाना बिना मेहनत के साथ खा सकती हैं। आप दही चावल भी खा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- Naturally Ripened Mangoes: बाजार में बिकने वाले आमों में से कैसे करें 'डाल के पके' मैंगो की पहचान?

Healthy quick recipes

खिचड़ी और दही खाएं

हाथों में दर्द या चोट है तो आप खिचड़ी भी बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको सब्जी नहीं काटनी पड़ेगी। आप दाल और चावल धोकर कुकर में डालें। पानी डालकर इसे पकने के लिए छोड़ दें। सीटी देकर पका लें और इसके बाद इसे दही के साथ खाएं। यह हेल्दी भी होगा और पेट भी भर जाएगा।

इसे भी पढ़ें- बिना ओवन और मैदे के घर पर इन 2 तरीकों से तैयार करें सॉफ्ट केक, ये 3 चीजें आएंगी काम

Effortless Indian cooking

Instant Soup बनाएं

अगर आप एकदम आसान ऑप्शन खोज रही हैं, तो इंस्टेट सूप बना सकती हैं। इसके लिए आपको पैकेट वाला सूप लेना होगा। सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगेगा। आपको गर्म पानी में पाउडर डालकर पकाना है और जब गाढ़ा हो जाए, तो बंद करके इसे पी लें।

Easy meals hand injury

डोसा और चटनी

डोसा बनाने के लिए भी आपको सब्जी की जरूरत नहीं होगी। आप डोसा का बैटर ऑर्डर करें और इसे तवे पर डालकर सेक लें। आप चाहें तो चटनी भी बाहर से मंगा सकती हैं। इसे बनाने में आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं लगेगी और आधे घंटे में आपका खाना बनकर तैयार हो जाएगा।

Quick Indian meals without chopping

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।