
रौलाने उत्सव के चलते इस समय हिमाचल प्रदेश चर्चा में है। हर कोई इस उत्सव के बारे में जानना चाह रहा है। नवंबर ऐसा महीना है, जिसमें पहाड़ों पर मौसम अच्छा होता है, इसलिए कई लोग यहां जाने का प्लान कर रहे हैं। कई लोग ऐसे भी होंगे, जो इस समय हिमाचल प्रदेश में होंगे और घूमने के लिए लोकेशन सर्च कर रहे होंगे। अगर आप यहां है, तो आपको लोकेशन सर्च करने की क्या जरूरत है, जब आप किन्नौर में हो रहे रौलाने उत्सव का हिस्सा बन सकती हैं। यह ऐसा उत्सव है, जिसमें एक बार शामिल होने के बाद आपका बार बार आने का मन होगा।
रौलाने उत्सव की शुरुआत 16 नवंबर से हो रही है। यह उत्सव 27 नवंबर तक चलने वाला है। आप इस उत्सव में शामिल होने के लिए अपने पूरे परिवार के साथ जा सकती हैं। यहां बच्चे भी जाते हैं। हर कोई इसमें अनोखे कपड़े पहनकर शामिल होता है। अगर आप टूरिस्ट हैं, तो आपको यहां आना अच्छा लगेगा।
इसे भी पढे़ं- हिमाचल प्रदेश में कहां घूमने जाते हैं सबसे ज्यादा लोग, ट्रैवल लवर्स देख लें यह आर्टिकल
इस उत्सव में आपको अनोखे वेशभूषा में दुल्हा दुल्हन देखने को मिलेंगे। आज से पहले आपने कभी ऐसे कपड़ों में जोड़ी नहीं देखी होगी। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि उन्हें इस तरह से सजाया जाता है कि उनका चेहरा न दिखे। कपल्स का चेहरा पूरी तरह से ढका होता है।
हिमाचल प्रदेश के उत्सव में लोग इस वेषभुषा में इसलिए आते हैं, क्योंकि माना जाता है कि इस उत्सव में ‘रौलाने सौणी’ नामक दिव्य परियां अपने महलों से बाहर आती हैं और गावों में जाती हैं। सर्दियों में वह बाहर निकलती हैं। उन परियों के स्वागत और उनका आर्शीवाद पाने के लिए गांव वाले इसका आयोजन करते हैं, जिसमें लोग खुशी-खुशी शामिल होते हैं। चेहरा ढकने का कारण परियों के रहस्य को बनाए रखना है। उनका रहस्य बनाए रखने के लिए लोग इसमें चेहरा ढककर शामिल होते हैं। इसमें दो पुरुष ‘रौला’ और ‘रौलाणे’ यानी दूल्हा और दुल्हन बनते हैं। दोनों ही लड़के होते हैं, लेकिन वह परियों के प्रतीक के रूप में सजकर आते हैं। इस उत्सव में वह नृत्य के साथ विवाह जैसे रीति-रिवाज भी चेहरा ढककर ही निभाते हैं।
इसे भी पढ़ें- मसूरी जाने का सबसे सही तरीका, जानें कैसे कर सकते हैं सस्ते में प्लान?

रौलाने उत्सव के आखिरी दिन लोग मिलकर नागिन नारायण मंदिर में पूजा करने जाते हैं। जोड़े जो सजकर आए होते हैं, वह पूरे गांव के साथ पूजा में शामिल होते हैं। यह पूजा गांव की सुख-समृद्धि के लिए होता है। यह उत्सव हिमाचल की अनूठी संस्कृति को दर्शाता है।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- guyfrom_kinnaur_instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।