हिमाचल प्रदेश में कहां घूमने जाते हैं सबसे ज्यादा लोग, ट्रैवल लवर्स देख लें यह आर्टिकल

हिमाचल प्रदेश देश के रोमांटिक स्पॉट में से एक है। हिमाचल प्रदेश के पर्यटन क्षेत्र ही इस जगह की कमाई का भी साधन है। यहां भले ही आपको चीजें महंगी मिलती हो, लेकिन यहां रहने वाले लोगों के लिए यही कमाई का साधन है। ऊंचाई पर होने की वजह से लोगों को कई चीजों की कमी महसूस होती है, लेकिन वह अपने घर और गांव को छोड़कर शहर की तरफ नहीं आना चाहते। इसका एक सबसे बड़ा कारण यहां की खूबसूरती और अच्छा मौसम है।
हिमाचल प्रदेश में घूमने का प्लान बना रहे लोगों के लिए यह जरूरी है कि वह किसी ऐसी जगह घूमने जाएं, जो सबसे बेस्ट मानी जाती है। पहली बार हिमाचल प्रदेश जा रहे लोग बेस्ट टूरिस्ट प्लेस ही घूमना पसंद करते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको हिमाचल प्रदेश की 3 बेस्ट प्लेसिस के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
हिमाचल प्रदेश में सबसे अधिक देखी जाने वाली जगह

मनाली अगर हिमाचल प्रदेश में सबसे ज्यादा पर्यटकों की पसंदीदा जगह की बात की जाएगी, तो यह स्वाभाविक है कि मनाली का नाम आएगा। यह एक जादुई हिल स्टेशन है, जिसके जैसा नजारा आपको पूरे हिमाचल में नहीं मिलेगा। यहां सुंदर नजारों के साथ-साथ स्कीइंग, पैराग्लाइडिंग और घुड़सवारी सवारी का भी आनंद ले सकते हैं। इसे देश के बेस्ट रोमांटिक जगह में से एक भी माना जाता है।
इसे भी पढ़ें- मसूरी जाने का सबसे सही तरीका, जानें कैसे कर सकते हैं सस्ते में प्लान?
शिमला

मनाली के बाद शिमला सबसे ज्यादा पर्यटकों की भीड़ शिमला में देखी जाती है। शिमला लंबे समय से हनीमून मनाने वालों के लिए बहुत ही आकर्षक स्थान रहा है। यह स्थान पैराग्लाइडिंग, स्ट्रीट शॉपिंग, आइस स्केटिंग, ट्रैकिंग, लंबी पैदल यात्रा के लिए कपल्स को जाना जाता है। शिमला मनाली पर्यटकों की सबसे ज्यादा पसंदीदा जगहों में इसलिए भी आता है, क्योंकि यहां ठंड के मौसम में पर्यटकों की भीड़ भी लगती है। शिमला में घूमने आने वाले लोग 3 से 4 दिनों का ट्रिप प्लान करके आते हैं। यह कप्लस के लिए बेस्ट रोमांटिक जगह मानी जाती है।
इसे भी पढ़ें- Kempty Waterfall नहीं मसूरी में यहां छिपे हैं सबसे सुंदर झरने, नहीं मिलेगी ज्यादा भीड़
धर्मशाला और डलहौजी

हिमाचल प्रदेश में शिमला-मनाली के साथ-साथ धर्मशाला और डलहौजी भी सबसे ज्यादा पर्यटकों की पसंदीदा जगहों में से एक है। यह शांत और हरी-भरी हरियाली से भरी हुई है। अगर आप हिमाचल प्रदेश में 10 से 12 दिनों के लिए ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो आप इन जगहों पर घूमने का प्लान बना सकते हैं। ये सभी जगहें आपके विंटर वेकेशन को यादगार बना देगी।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।