Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:03 PM IST

रमजान हैं तो जानिए कि सहरी में क्या खाए और क्या ना खाएं

सुबह की सहरी और शाम के इफ्तार के भी कई नियम होते हैं जिन्हें ध्यान में रखकर ही खाना खाया जाता है। आपको सुबह सेहरी मे क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए ये आपको जरुर पता होना चाहिए। 
Updated:- 2018-05-23, 11:29 IST
ramzaan food main

रमजान में रोजा खरने वाले सभी इस्लामिक लोग दो बार खाना खाते हैं एक बार सुबह सूरज उगने से पहले खाते हैं जिसे सहरी कहते हैं और शाम को सूरज ढलने के बाद खाना खाते हैं जिसे इफ्तार कहते हैं। लेकिन सुबह की सहरी और शाम के इफ्तार के भी कई नियम होते हैं जिन्हें ध्यान में रखकर ही खाना खाया जाता है। आपको सुबह सेहरी मे क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए ये आपको जरुर पता होना चाहिए। 

सहरी में क्या खाना चाहिए अगर आप ये जान लें तो आपको दिनभर प्यास और भूख नहीं लगेगी जिसकी वजह से आपको इबादत करने में मदद  मिलेगी। 

ramzaan food

सहरी में क्या खाएं

सहरी में ऐसा खाना खाना चाहिए जिसे खाने के थोड़ी देर बाद ही आपको भूख ना लगे और ना ही आपका गला सूखे तो ऐसे में आपको सबसे पहले तो खजूर जरुर खाना चाहिए। रमजान में खजूर खाने की परंपरा है और इसे खाने से एनर्जी भी बनी रहती है। फिर आप दूध पी सकती है या जूस भी पी सकती हैं। इससे पानी की कमी नहीं रहेगी सूखे मेवे खाएं साथ में अंकुरित दाल वाला सलाद भी हेल्दी रहेगा। दूध के साथ ओट्स भी सुबह के समय आप आराम से खा सकती हैं इससे भी एनर्जी बनी रहती हैं और ज्यादा देर तक पेट भरा रहता है। रस्सेदार चीज़ों का सेवन करें क्योंकि गर्मियों में डी-हाइड्रेशन की समस्या भी रहती है। सहरी के लिए दूध, सूखे मेवे को बेस्ट माना जाता है इसलिए आप जो भी खा रही हैं उसके साथ इसे जरुर खाएं।

ramzaan food masjid

सहरी में क्या ना खाएं

  • मसालेदार खाना ना खाएं। ऐसा खाना ना खाएं जिसमें ज्यादा मिर्च हो या फिर ज्यादा तला हुआ हो या उसमें घी हो अगर आप ऐसा सहरी के समय खाएंगी तो इससे प्यास भी लगेगी और पेट में दिनभर जलन भी होती रहेगी।
  • सहरी के समय ऐसा कुछ भी ना खाएं तो मौसम में ना मिलता हो। ऐसा करने से बीमार हो सकते हैं।
  • दूध पी रही हैं तो ऐसी चीज़ ना खाएं जिसे खाने से पेट खराब हो जाए जैसे नींबू ना खाएं नमक सीधा ना लें और ऐसी चीज़ भी ना लें जो दूध से दहीं बनाने में काम आती है। 
  • तला हुआ ना खाएं इसे खाने से प्यार लगेगी और गला सूखा रहेगा। ऐसे में रोजा होने के कारण आप शरीर की मांग को पूरा नहीं कर पाते और मन परेशान रहता है। 
  • रोज़े के समय धूप में जाने से बचें और कम बातें करें क्योंकि इससे भी प्यास लगती है

     

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।