घर पर बनाएं स्टफ्ड मिनी पेपर्स, सिर्फ 100 कैलोरी में पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद

सुबह का नाश्ता हो या शाम को कुछ हल्का-फुल्का खाने की इच्छा, अक्सर लोग बाजार के अनहेल्दी स्नैक्स का सहारा लेते हैं। मगर फिटनेस और वजन घटाने वाले लोग बाहर का खाना खाने से बचते हैं। अगर आप भी डाइट का पूरा ध्यान रखते हुए रेस्टोरेंट जैसा कुछ स्वादिष्ट और कम कैलोरी वाला खाना चाहती हैं, तो स्टफ्ड मिनी पेपर्स एक बेहतरीन विकल्प हैं। रंग-बिरंगी शिमला मिर्च और पौष्टिक स्टफिंग से तैयार यह डिश स्वाद और सेहत का परफेक्ट मेल है। नीचे लेख में पढ़ें सिर्फ 100 कैलोरी में झटपट बनने वाली इस लाजवाब रेसिपी को घर पर आसानी से कैसे तैयार करें?
स्टफ्ड मिनी पेपर्स बनाने के लिए जरूरी सामग्री
100 कैलोरी वाले स्टफ्ड मिनी पेपर्स बनाने के लिए लो-कैलोरी व हेल्दी चीजों का इस्तेमाल करना होगा। नीचे पढ़ें-

- मिनी शिमला मिर्च-6-7
- लो-फैट पनीर या हंग कर्ड-आधा कप (मसला हुआ)
- बारीक कटी सब्जियां- (प्याज, टमाटर, मशरूम)आधा कप
- स्वीट कॉर्न -2 बड़े चम्मच (उबले हुए)
- ओरेगैनो या मिक्स्ड हर्ब्स- आधा छोटा चम्मच
- चिली फ्लेक्स-आधा छोटा चम्मच
- काली मिर्च पाउडर- एक चौथाई छोटा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- ऑलिव ऑयल स्प्रे- सिर्फ 1 छोटा चम्मच
- कम फैट वाला क्रीम चीज- 2 बड़े चम्मच
इसे भी पढ़ें- मीठा और नमकीन खाने वालों के लिए ये 3 डिशेज हैं बेस्ट, जानें रेसिपीज
100 कैलोरी स्टफ्ड मिनी पेपर्स बनाने की रेसिपी
स्टफ्ड मिनी पेपर्स डिश में क्रीम चीज का ताजा होना बहुत जरूरी है, इससे अच्छा स्वाद आएगा। इस चीज का स्वाद मीठा और हलका खट्टा होता है। इससे मीठे और नमकीन कई तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं। नीचे जानें विधि।

- स्टफ्ड मिनी पेपर्स बनाने के लिए ओवन को 350 डिग्री पर प्रीहीट होने रख दें।
- इसके बाद मिनी बेल पेपर्स को अच्छी तरह धोएं। फिर बीच में से इसको काटकर बीजों को बाहर निकालें।
- अब सभी बेल पेपर्स पर ऑलिव ऑयल डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- इसके बाद बेकिंग ट्रे में इन्हें रखें। अब इसे 8-10 मिनट तक रोस्ट करें।
- समय पूरा होने के बाद ओवन से निकालकर इसे ठंडा होने के लिए रखें।
- इसके बाद एक बोल में सारी सामग्री मिलाएं।
- अब बेल पेपर्स में क्रीम चीज की स्टफिंग करें।
- इसके बाद इसे 15 मिनट फ्रिज में रख दें।
- क्रंच बनाने के लिए इसे प्रीहीटेड अवन में 8 मिनट तक रोस्ट करें।
स्टफ्ड मिनी पेपर्स को बनाने में कितना समय लगेगा?
स्टफ्ड मिनी पेपर्स डिश में मात्र 100 कैलोरी प्रति सर्विंग है, जिससे यह आपके वजन घटाने और फिटनेस लक्ष्यों के लिए एकदम सही विकल्प बनती है। इसे बनाने में कुल 25 मिनट का समय लगता है। बता दें कि इस रेसिपी में 12 पीस प्रति सर्विंग मिलते हैं, जो परिवार के साथ शेयर करने या स्नैक पार्टी के लिए परफेक्ट हैं।
- कैलोरी काउंट- मात्र 100 कैलोरी प्रति सर्विंग
- तैयारी का समय- सिर्फ 25 मिनट
- सर्विंग साइज- 12 पीस
क्रीम चीज का इस्तेमाल करते समय ध्यान रखें ये बातें
क्रीम चीज की शेल्फ लाइफ बहुत कम होती है, इसलिए इसे ज्यादा दिनों तक न रखें। साथ ही पैकेट पर लिखे निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। इसे हमेशा फ्रिज में ही रखें। क्रीम चीज जितनी ताजा होगी, स्वाद में उतनी ही अच्छी लगेगी।

अगर इसमें फंगस लग जाए, तो इसे तुरंत फेंक दें। इसकी ऊपरी परत को खरोंचकर बाकी क्रीम चीज इस्तेमाल करने की भूल न करें। क्रीम चीज को डीप फ्रीजर में न रखें, क्योंकि ऐसा करने से गर्म करने पर इसका स्वाद खराब हो जाता है। डिब्बा खुलने के बाद बचे हुए क्रीम चीज को अच्छी तरह पैक या लपेटकर फ्रिज में सुरक्षित रखें।
इसे भी पढ़ें- मार्केट जैसा गाढ़ा और टेस्टी वेजिटेबल सूप नहीं बनता है? जानें रेसिपी और टिप्स
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit- Sakhi, magnific
प्रस्तुति : गीतांजलि
रेडिसन ब्लू, दिल्ली के एग्जि़क्यूटिव शेफ पंकज झा से बातचीत पर आधारित
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।