मार्केट जैसा गाढ़ा और टेस्टी वेजिटेबल सूप नहीं बनता है? जानें रेसिपी और टिप्स

सूप बनाते समय पानी की मात्रा का ध्यान रखना जरूरी होता है। अगर आप बहुत ज्यादा पानी डालेंगी, तो इसे सुखाने के लिए घंटों तक पकाती रहेंगी, जिससे सब्जियों का स्वाद खत्म हो जाता है।
By Sakhi Digital | Edited By Priya Singh
Updated:- 2026-07-19, 11:18 IST
perfect market style vegetable soup recipe to make thick and tasty
Sakhi

अक्सर महिलाओं की यह शिकायत रहती है कि मार्केट जैसा गाढ़ा वेजिटेबल सूप घर पर नहीं बन पाता। वह इसमें सभी जरूरी चीजें भी डालती हैं, लेकिन फिर भी सूप पानी जैसा ही लगता है। यही कारण है कि घर पर सूप बनाकर पीने का मन नहीं करता। आप भी अगर गाढ़ा सूप नहीं बना पा रही हैं, तो हो सकता है कि आप इसे पकाते समय कुछ गलतियां कर रही हों। ऐसा इसलिए, क्योंकि सूप को बनाते समय सभी स्टेप को बढ़े ध्यान से फॉलो करना होता है। आज के इस आर्टिकल में हम यू-ट्यूबर अनुराधा मलिक से सूप बनाने का तरीका जानेंगे। इसे गाढ़ा बनाने के लिए किन बातों का ध्यान रखना है और सूप में क्या चीजें जरूर डालनी चाहिए, इसके बारे में जान पाएंगी।

गाढ़ा वेजिटेबल सूप Recipe Card

होममेड वेज सूप हमेशा पानी जैसा पतला बनता है और उसमें रेस्टोरेंट वाला स्वाद नहीं आता? तो आप बिना किसी अनहेल्दी सॉस के भी इसे तैयार कर सकती हैं।

★★★★
Vegetarian Recipe
Total Time: 40 min
Prep Time: 20 min
Cook Time: 20 min
Servings: 3
Level: Medium
Course: Soup
Calories: 150
Cuisine: Indian
Author: Sakhi Digital

Ingredients

  • 2 टेबलस्पून हरा प्याज (कटा हुआ)
  • 2 टीस्पून लहसुन
  • (बारीक कटा हुआ)
  • 1/3 कप गाजर (कटा हुआ)
  • 1/3 कप पत्ता गोभी (कटी हुई)
  • एक टेबलस्पून मटर
  • 1/3 कप मकई के दाने
  • 1/3 कप फ्रेंच बीन्स (कटी हुई)
  • 1/4 टीस्पून काली मिर्च पाउडर
  • 1/2 टेबलस्पून विनेगर (सिरका)
  • 2 टेबलस्पून कॉर्नफ्लोर (कॉर्नस्टार्च)
  • 1/2 टेबलस्पून बटर या तेल
  • ढाई कप पानी या वेजिटेबल स्टॉक
  • स्वादानुसार नमक।

Step

  1. Step 1:

    इसके लिए सबसे पहले सभी सब्जियों को एकदम छोटे-छोटे आकार में काट लें। आप चाहें तो कद्दूकस भी कर सकती हैं।

  2. Step 2:

    अब एक बर्तन में 2 चम्मच कॉर्नफ्लोर और पानी मिलाकर एक घोल बना लें।

  3. Step 3:

    इसके बाद आप एक कढ़ाई में 2 चम्मच तेल या बटर डालकर गर्म कर लें।

  4. Step 4:

    अब आपको हरा प्याज और लहसुन डालकर लगभग 2 मिनट तक भून लेना है।

  5. Step 5:

    जब प्याज भून लें, तो इसमें गाजर, पत्ता गोभी, मकई के दाने, फ्रेंच बीन्स और नमक डालकर ढक दें।

  6. Step 6:

    इसके बाद लगभग 4 से 5 मिनट तक इसे भूनने के बाद ढाई कप पानी या वेजिटेबल स्टॉक मिला कर मिश्रण को उबाल लें।

  7. Step 7:

    ध्यान रखें कि आप पानी लगभग 3 कप के बराबर डालें, ताकि इसे अच्छे से पकाया जा सके।

  8. Step 8:

    उबाल आने पर स्वादानुसार नमक, काली मिर्च पाउडर, कॉर्नफ्लोर और पानी का घोल मिलाकर एक मिनट तक लगातार चलाते रहें।

  9. Step 9:

    आपको इसे तब तक पकाना है, जिससे मिश्रण को गाढ़ा किया जा सके और कच्चे कॉर्नफ्लोर की गंध उड जाएं। लास्ट में विनेगर डालकर मिश्रण को अच्छी तरह से मिलाएं।

  10. Step 10:

    अब चम्मच से सूप को चखें, अगर जरुरत लगे तो नमक, विनेगर या काली मिर्च पाउडर डाल कर गैस बंद कर दें। यह बनकर तैयार है, इसे गर्मागर्म परोसें।

वेजिटेबल सूप गाढ़ा कैसे बनाएं?

इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले सब्जियों को काटकर पहले ही तैयार कर लें। ऐसा इसलिए, क्योंकि सूप में काफी सब्जियां डाली जाती हैं। आप इसे कद्दूकस कर सकती हैं, क्योंकि सूप पीते समय यह आपके गले में लगेगी नहीं। आप गैस पर कढ़ाई चढ़ाने से पहले ही सब्जियों को काटकर अलग रख दें, इससे आपको बीच-बीच में सब्जियां काटने की चिंता नहीं रहेगी। साथ ही, सूप में डालने की सभी सामग्रियों को किचन में एक जगह ही रख लें।

  • सब्जियां काटने के बाद आप एक ऐसा बर्तन लें, जिसमें घेर ज्यादा हो, क्योंकि घेर वाले बर्तन में सूप पकाना आसान होता है। इसमें आप 2 चम्मच तेल या बटर डालकर हरा प्याज और लहसून पका लें। अगर आपको सूप पीते समय सब्जियों को हल्का चबाना पसंद है, तो आप प्याज को हल्का ही भूनें।

इसे भी पढ़ें- नाश्ते में ट्राई करें कुरकुरा सोयाबीन चीला, कम तेल में मिनटों में होगा तैयार

  • आप गाढ़ा सूप तैयार करना चाहती हैं, इसलिए आपको एक कटोरी में कॉर्नफ्लोर और पानी मिलाकर पेस्ट तैयार कर लेना चाहिए। यह घोल सूप को गाढ़ा बनाता है और इससे टेस्ट भी अच्छा आता है। इसके लिए आप 2 चम्मच कॉर्नफ्लोर में थोड़ा सा पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं और इसे एक तरफ रख दें। इसका यूज आपको लास्ट में करना होगा।

vegetable soup recipe

  • अब आप जिस कढ़ाई में प्याज भून रही थीं, उसी में जब प्याज भून जाए, तो कटी हुई गाजर, पत्ता गोभी, मकई के दाने, फ्रेंच बीन्स और स्वादानुसार नमक डालें। कढ़ाई को ढक दें और सब्जियों को 4 से 5 मिनट तक मध्यम आंच पर भूनें ताकि उसका कच्चापन निकल जाए। ध्यान रखें कि इसे बहुत ज्यादा नहीं पकाना है, क्योंकि यह पूरी तरह से पकने के बाद हलवा जैसा हो जाएगा।
  • जब आपको लगे कि सब्जियां पक गई हैं और सूप के हिसाब से काफी है, तो इसमें ढाई से 3 कप पानी मिलाएं और पकाएं।, पानी की मात्रा सही रखें ताकि सब्जियां अच्छे से उबलकर पक सकें। आंच तेज करें और मिश्रण में एक अच्छा उबाल आने दें। जब उबाल आने लगे, तो इसमें स्वादानुसार नमक, काली मिर्च पाउडर और पहले से तैयार कॉर्नफ्लोर का घोल डालें।

how to make thick vegetable soup

इन बातों का ध्यान रखें

घोल डालते ही सूप को 1 मिनट तक लगातार चलाते रहें ताकि कॉर्नफ्लोर नीचे न बैठे। इसके साथ ही इसे आपको थोड़ी देर पकाना है, ताकि इसका कच्चापन खत्म हो जाए और यह सूप में अच्छे से मिल जाए। इसे तब तक ही पकाना है जब तक सूप में रेस्टोरेंट जैसा गाढ़ापन नजर न आए। इसके बाद अगर आपको विनेगर डालने का मन है, तो मिलाएं वरना रहने दें।

इसे भी पढ़ें- सिर्फ 30 मिनट में बासी रोटी से बनाएं सुपर क्रिस्पी कोन समोसा

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

लेखक-वीरेंद्र रस्तोगी

Image Credit : magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।