Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:54 AM IST

Pudina Storage Tips: ₹10 का पुदीना अब चलेगा पूरे महीने, बस आजमाएं यह 2 मिनट का जुगाड़

क्या आपका पुदीना भी 2 दिन में काला पड़ जाता है तो आजमाएं यह 2 मिनट का जादुई जुगाड़? अब ₹10 का पुदीना पूरे महीने तक रहेगा हरा-भरा और खुशबूदार। नीचे लेख में जानें स्टोर करने के 3 सबसे आसान और असरदार तरीके।
Updated:- 2026-03-12, 19:26 IST
image

How To Store Pudina For Long Term: गर्मियों का मौसम आते ही रसोई में पुदीना की महक और डिमांड बढ़ जाती है। चटनी हो, आम पन्ना या फिर रायता पुदीने के बिना इसका स्वाद अधूरा लगता है और जैसे ही इसे डालते हैं वैसे ही खाने का स्वाद दोगुना कर देता है। अब ऐसे में लोग बाजार से पुदीने का बंडल खरीद कर लाते हैं, लेकिन एक समस्या, जो महिला को होती है वह है कि यह बहुत जल्दी मुरझाने और काला पड़ने लगता है।

खरीद कर लाया गया हरा-भरा पुदीना अक्सर दो-तीन दिनों में ही खराब हो जाता है, जिससे पैसे और सामान दोनों की बर्बादी होती है, पर क्या आप जानती हैं कि सिर्फ 10 की पुदीने की गड्डी को आप महीने भर तक ताजा रख सकती हैं? इसके लिए बस आपको 2 मिनट का एक आसान सा जुगाड़ करके इसकी खुशबू और ताजगी बरकरार रहेगी। नीचे लेख में जानें-

पुदीना स्टोर करने का सबसे बेस्ट तरीका क्या है?

How to keep mint leaves fresh for longer

  • अगर आप चाहती हैं कि पुदीना बिल्कुल वैसा ही रहे जैसा आप मार्केट से खरीद कर लाई है, तो उसे पानी की तरह स्टोर करें। इसके लिए एक गिलास या जार लें और उसमें आधा कप पानी भरें।
  • पुदीने की गड्डी के नीचे के पत्तों को हटा दें और डंठल को पानी में डुबोकर रखें।
  • अब इसके ऊपर एक पतला प्लास्टिक बैग या पॉलीथीन ढंक दें और इसे फ्रिज में रख दें।
  • हर 2-3 दिन में पानी बदलते रहें। इस तरीके से पुदीना 15 से 20 दिनों तक बिल्कुल हरा-भरा रहेगा।

इसे भी पढ़ें- Pudina Care Tips: सर्दी में मुरझा गया पुदीना? गमले में डालें ये 1 चीज, गर्मी में फ‍िर होगा हरा-भरा 

पेपर टॉवल और एयरटाइट कंटेनर का करें इस्तेमाल

How to store pudina for long term

  • सबसे पहले पुदीने की पत्तियों को डंठल से तोड़कर अलग कर लें।
  • खराब या काली पत्तियों को पहले ही हटा दें।
  • अब इन पत्तियों को बिना धोएं एक एयरटाइट डिब्बा लें और उसके नीचे एक पेपर टॉवल या सूती कपड़ा बिछाएं।
  • उस पर पत्तियां रखकर ऊपर से एक और पेपर टॉवल ढंक दें और ढक्कन बंद कर दें।
  • पेपर टॉवल एक्स्ट्रा नमी को सोख लेगा और पत्तियां सड़ेंगी नहीं।

पुदीना पाउडर कैसे बनाएं?

  • अगर आप पुदीने को महीनों तक इस्तेमाल करना चाहती हैं, तो उसका पाउडर बना कर स्टोर कर सकती हैं।
  • पुदीने की पत्तियों को धोकर एक सूती कपड़े पर फैला दें और उसे पंखे की हवा में छांव में सुखाएं।
  • पत्तियां जब कुरकुरी हो जाएं, तो उन्हें हाथ से मसलकर या मिक्सी में पीसकर पाउडर बना लें।
  • अब इस पाउडर को किसी कांच की शीशी में भरकर रखें।

पुदीना ताजा रखने के कुछ खास टिप्स

mint storage tips

  • पुदीना तभी सड़ता है जब उसमें नमी रह जाती है। इसलिए स्टोर करने से पहले सुनिश्चित करें कि पत्तियां गीली न हों।
  • पुदीने की पत्तियों को बारीक काटकर आइस ट्रे में पानी के साथ जमा सकती हैं।
  • अगर पुदीने में जड़ें हैं, तो आप उसे गमले में लगा सकते हैं। इससे आपको 10 भी खर्च नहीं करने पड़ेंगे और महीने ही नहीं, सालों तक ताजा पुदीना मिलता रहेगा।

इसे भी पढ़ें-  पुदीना-धनिया पीसने की झंझट खत्म, अभी बनाकर फ्रिज में रखें ये क्यूबस; रायता हो या शिंकजी हर डिश बनेगी लाजवाब

अगर आपको यह लेख पसंद आया है, तो इसे शेयर करें। रेसिपी से जुड़े आर्टिकल को पढ़ने के लिए जुड़े रहे हर जिंदगी के साथ।

Image Credit- Shutterstock


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।