Pudina Care Tips: सर्दी में मुरझा गया था पुदीना? गमले में डालें ये 1 चीज, गर्मी में फिर होगा हरा-भरा
-1772443210114.webp)
Gardening Tips: हमारे यहां भारतीय घरों में पेड़-पौधे जरूर लगाए जाते हैं। हर सीजन के अलग-अलग पौधे होते हैं। इनसे घर की खूबसूरती तो बढ़ ही जाती है, साथ ही ये हमें ताजे फल, फूल और सब्जियां भी प्रदान करते हैं। इसके अलावा ये गर्मियों में तापमान को भी थोड़ा नियंत्रित कर देते हैं। हालांकि, कई बार लोगों की शिकायत होती है कि गर्मियों के पौधे जो होते हैं, वो ठंड में मुरझा जाते हैं।
उन्हीं में से एक पुदीना भी है। सर्दियों में ये पौधा सूख जाता है, लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। मेरी दादी पौधे को दोबारा जीवित करने के लिए एक ऐसा खाद बनाती हैं, जिससे मुरझाए हुए पौधे में भी दोबारा से जान आ जाती है। आइए जानते हैं-
-1772443075673.jpg)
घर पर कैसे बनाएं ये स्पेशल खाद?
स्पेशल खाद बनाने के लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए आपको ये चाहिए-
- 2 चम्मच सरसों की खली (पाउडर)
- 3 से 4 चम्मच सड़ी हुई गोबर की खाद
- 1 लीटर साफ पानी
यह भी पढ़ें- Jade Plant काे घना बना देंगे ये कमाल के हैक्स, कोने-कोने में फैल जाएगी इसकी हरियाली
ये है बनाने का तरीका
- पहले सरसों की खली को बारीक पीस लें।
- अब एक बाल्टी या बड़े डिब्बे में पानी लें।
- इसके बाद उसमें खली और गोबर की खाद मिलाएं।
- अब इसे अच्छे से चलाकर ढक दें।
- इसे कम से कम एक या दो रात तक ऐसे ही रहने दें।
- जब यह घोल तैयार हो जाए, तो इसे छानकर गमले की मिट्टी में डाल दें।
- इसे सीधे पत्तियों पर न डालें, बल्कि जड़ों के पास मिट्टी में डालें।
इससे फायदा क्या होगा?
गोबर की खाद से मिट्टी उपजाऊ होती है। सरसों की खली से पौधे को नाइट्रोजन मिलता है, जो पत्तियों को हरा भरा रखने में मदद करता है। अगर आप इसे हर 15 दिन में देंगी तो पुदीने की पत्तियां बड़ी और हरी निकलने लगेंगी। गर्मियों में भी पौधा हरा-भरा हो जाएगा।
यह भी पढ़ें- Marigold Gardening Tips: गेंदे के पौधे में ज्यादा फूल पाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके, कलियों से भर जाएगी हर एक डाल
खाद डालने से पहले जरूर करें ये काम
- सबसे पहले सूखी और पीली पत्तियां काट दें।
- जो टहनियां बिल्कुल सूख चुकी हैं, उन्हें भी हटा दें।
- गमले की ऊपर वाली मिट्टी को हल्का सा ढीला कर दें, ताकि हवा अंदर जा सके।
- अब तैयार किया गया खाद डालें।
- ये आप हर 15 दिन में दोहरा सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Snake Plant Care: सूख रहा है स्नेक प्लांट, तो जरूर करें ये 5 काम; फिर से हो जाएगा हरा-भरा
गर्मियों में पुदीने को कैसे बचाएं?
- गमला ऐसी जगह रखें जहां सुबह की हल्की धूप मिले।
- दोपहर की तेज धूप से इसे बचाएं।
- रोजाना थोड़ा-थोड़ा पानी दें।
- गमले में पानी निकलने का छेद जरूर हो।
ये तरीका भी आएगा काम
अगर आपके पास छाछ या मट्ठा है, तो आप इसे भी महीने में एक बार थोड़ा सा मिट्टी में डाल सकती हैं। इससे भी पौधे को पोषण मिलता है।
यह भी पढ़ें- Indoor Plants Care Tips: इंडोर प्लांट्स की देखभाल में न करें ये 5 गलतियां, हमेशा फ्रेश रहेंगे पौधे
तो अगर आप भी ऊपर बताए गए तरीके को अपनाती हैं तो कुछ ही हफ्तों में आपका पुदीना फिर से घना और हरा-भरा नजर आने लगेगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।