herzindagi
prime minister meditation in vivekananda rock memorial kanyakumari

Vivekananda Rock Memorial: यहां चल रही है PM मोदी की 45 घंटे की साधना, जानें क्या है इस जगह की खासियत

यहां आपको स्वामी विवेकानंद जी की कांसे से बनी मूर्ति देखने को मिलेगी। इस मूर्ति को देखकर आपको बिल्कुल भी अहसास नहीं होगा कि यह नकली है। क्योंकि इसमें स्वामी विवेकानंद बिल्कुल जीवंत लग रहे हैं।  
Editorial
Updated:- 2024-05-31, 17:12 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कन्याकुमारी में समुद्र तट पर स्थित विवेकानन्द रॉक मेमोरियल में ध्यान कर रहे हैं। उन्होंने गुरुवार 30 तारीख को यहां शाम 6.45 बजे ही ध्यान करना शुरू किया। वह अगले 45 घंटे तक यहां ध्यान करने वाले हैं। 30 मई की शाम को वह तमिलनाडु के कन्याकुमारी के दौरे पर पहुंचे थे।

उनकी यह साधना 1 जून को समाप्त होने वाली है और इसी दिन लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के आखिरी और सातवें चरण का मतदान भी होना है। ऐसे में पीएम की साधना को चुनाव से जोड़कर ही देखा जा रहा है। लेकिन सवाल यह है कि आखिर पीएम ने विवेकानंद रॉक मेमोरियल में ही ध्यान करने का फैसला क्यों लिया, क्या है इस जगह की खासियत? इससे जुड़े सवालों के बारे में हम इस आर्टिकल में विस्तार से बताएंगे।

विवेकानंद रॉक मेमोरियल की खासियत

vivekananda rock memorial

  • यह वही स्थान है, जहां स्वामी विवेकानंद ने 1892 में तीन दिनों तक यहां ध्यान किया था। 
  • विवेकानंद रॉक मेमोरियल का निर्माण 1970 में हुआ था। इस इसलिए सबसे खास है क्योंकि इसे चारों तरफ समुद्र के बीच में बनाया है।
  • यहां आपको 4 मंडप देखने को मिलेंगे। इसका गेट आपको महाराष्ट्र के अजंता और एलोरा महाराष्ट्र के द्वार की याद दिलाएगा।
  • विवेकानंद रॉक मेमोरियल की इमारत में ऊपर आपको एक ऊंचा लाल और नीले रंग के ग्रेनाइट से बना गुबंद भी दिखेगा।
  • इसके अलावा अंदर आपको स्वामी विवेकानंद जी की कांसे से बनी मूर्ति देखने को मिलेगी। 
  • जिसकी ऊंचाई 8 फीट के करीब है।

इसे भी पढ़ें- साउथ इंडिया के इन हनुमान मंदिरों को कहा जाता है ऐतिहासिक, परिवार के साथ दर्शन का बनाएं प्लान

कैसे पहुंचे विवेकानंद रॉक मेमोरियल?

viveka

  • आप यहां पहुंचने के लिए रेल तथा सड़क मार्ग से आ सकते हैं। आपको कन्याकुमारी के लिए ट्रेन लेनी होगी। त्रिवेंद्रम विवेकानंद रॉक मेमोरियल की दूरी 80 किमी है। अगर आप अपनी गाड़ी से आ रहे हैं, तो चेन्नई पहुंचकर ड्राइव करते हुए आएं। 
  • विवेकानन्द रॉक मेमोरियल तक पहुंचना एक साहसिक अनुभव होगा। क्योंकि यह एक चट्टान पर स्थित है।
  • यहां पहुंचने के लिए आपको एक नाव में बैठना होगा। 
  • नाव की सेवा सुबह 8:00 बजे शुरू होती है और शाम 4:00 बजे तक चलती है।
  • द्वीप तक पहुंचने में आपको 10 मिनट का समय लगेगा। 

इसे भी पढ़ें- Tamil Nadu Travel: तमिलनाडु की इस अद्भुत जगह घूमना हर सैलानियों का हो सकता है सपना, जानें इसकी खासियत

 

 

विवेकानन्द रॉक मेमोरियल टिकट प्राइस

 kanyakumari

  • सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक खुला रहता है। 
  • अगर आप यहां भीड़ में आना नहीं चाहते हैं, तो  सूर्योदय देखने के लिए सुबह जल्दी आ जाएं। 
  • यहां अलग-अलग तरह की राइड भी करवाई जाती है, उसके लिए आपको अलग से चार्ज देने होगा। 
  • विवेकानन्द रॉक मेमोरियल एंट्री टिकट प्राइस वयस्कों के लिए 20 रुपये है। 
  • 3 से 12 वर्ष तक के बच्चों के लिए 10 रुपये एंट्री फीस है। 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit-freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।