अन्नपूर्णा माई की मान्यता या बर्तन का टूटना, गर्म तवे पर पानी डालना क्यों है मना?

हिंदू धर्म में तमाम ऐसी मान्यताएं हैं, जिन्हें हम और आप भी मानते चले आ रहे हैं। इसी तरह की एक मान्यता है—गर्म तवे पर पानी डालना। इसे लेकर कहा जाता है कि गर्म तवे पर पानी डालने से घर में तंगी आती है। मगर क्या आपको इसके पीछे का असली कारण पता है? 
Updated:- 2026-07-10, 19:13 IST
griddle damage from thermal shock

हिंदू धर्म की कई ऐसी परंपराएं हैं, जिन्हें आज भी लोग पूरी शिद्दत के साथ निभाते हैं। मगर जब हम इनके पीछे की असल वजह जानते हैं, तो सोच में पड़ जाते हैं। गर्म तवे पर पानी डालने की आदत को भी लोग शुभ-अशुभ से जोड़कर देखते हैं। हम सभी ने  कभी-न-कभी अपने बड़े-बुजुर्गों से इसके बारे में जरूर सुना होगा। अगर आपसे इसका जवाब मांगा जाए, तो आप कहेंगी कि इससे हमारे ग्रह प्रभावित होते हैं। मगर ऐसा नहीं है। आज के इस लेख में हम आपको इसके पीछे का असल कारण बताने जा रहे हैं।

गर्म तवे पर पानी न डालने के पीछे की असली वजह

गर्म तवे पर जब हम ठंडा या सामान्य पानी डालते हैं। उस दौरान इस पर जो छन-छन की आवाज या छीटें उठती हैं, तो वैज्ञानिक भाषा में इसे थर्मल शॉक कहते हैं। इस दौरान मेटल अंदर से चटकने लगता है और ऊपरी सुरक्षा परत जो कार्बन के कण होते हैं। वह ढीले हो जाते हैं।

pouring water on hot tawa cause in hindi

इसके बाद आप जब इस पर दोबारा रोटी सेंकते हैं, तो कार्बन और मेटल के टॉक्सिक कण रोटी से चिपककर पेट में जाते हैं। इसके अलावा, अगर तवा बहुत गर्म है, तो पानी डालने पर निकलने वाली गर्म भाप चेहरे को झुलसा सकती है।

इसे भी पढ़ें- गाय को न छूने से लेकर पीरियड्स के कपड़े दफनाने तक, ये हैं भारत में पीरियड्स से जुड़े रीति-रिवाज

थर्मल शॉक पर क्या कहती है रिसर्च

विंकेलमैन और शॉट का फॉर्मूला (1894) थर्मल शॉक (तापमान के झटके से चीजों का टूटना) आधिकारिक रिसर्च जर्मनी के दो वैज्ञानिकों, ए. विंकेलमैन और ओ. शॉट ने की थी। उन्होंने कांच और धातुओं पर स्टडी करके दुनिया का पहला गणितीय फॉर्मूला बनाया। उन्होंने साबित किया कि जब किसी चीज के अलग-अलग हिस्सों में तापमान अचानक बहुत ज्यादा बदलता है , तो उसके अंदर एक खतरनाक खिंचाव या दबाव पैदा होता है, जिससे वह चीज टूट जाती है। इससे बर्तन में दरार आना, मुड़ जाना या टूटना शामिल है।

पुराने समय पर मान्यताओं को शुभ-अशुभ से क्यों जोड़ा जाता था?

पुराने समय में बनाई गई परंपराओं को शुभ-अशुभ से जोड़ने का मुख्य कारण लोगों की जीवनशैली और उनकी मानसिकता थी। ऐसा इसलिए किया जाता था क्योंकि लोग मान्यताओं और शुभ-अशुभ से जुड़ी बातों को बिना सोचे-समझे या कुछ गलत न हो जाए के डर से आसानी से मान लेते हैं, जबकि वास्तव में इसके पीछे वैज्ञानिक कारण होता था।

pouring water on hot tawa cause

उदाहरण के लिए, अगर आप किसी से सामान्य रूप से कहें कि गर्म तवे पर पानी मत डालो, तो वह एक-दो बार तो इस बात का ध्यान रखेगा, लेकिन बाद में फिर से वही करने लगेगा। वहीं, अगर उससे यह कह दिया जाए कि इसका संबंध ग्रहों से है या इससे आर्थिक दरिद्रता आती है, तो वह गलती से भी दोबारा ऐसा नहीं करेगा। हालांकि, केवल एक नहीं बल्कि ऐसी कई सारी मान्यताएं हैं, जिसे हम मानते चले आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें- नदी में आप भी डालती हैं सिक्का, पुण्य नहीं कर रही हैं जाने-अनजाने पाप

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- magnific

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।