Sun Sep 27, 2026 | Updated 08:33 PM IST

नदी में आप भी डालती हैं सिक्का, पुण्य नहीं कर रही हैं जाने-अनजाने पाप

बचपन में जब भी ट्रेन किसी नदी के पुल से गुजरती थी, तो मम्मी-पापा हाथ में एक सिक्का थमाकर कहते थे नदी में डाल दो। मगर क्या सच में नदी में सिक्का डालने से गुड लक आता है या इसके पीछे कोई और कारण? चलिए नीचे लेख में जानें इसके पीछे का सही कारण-
Updated:- 2026-07-02, 17:46 IST
image

हममें से ज्यादातर लोग जब भी किसी पवित्र नदी या पुल के ऊपर से गुजरते हैं, तो श्रद्धावश उसमें एक सिक्का जरूर डालते हैं। बड़े-बुजुर्गों से सुनते आ रहे हैं कि ऐसा करने से पुण्य मिलता है, मन्नतें पूरी होती हैं। यह परंपरा आज भी हम बिना सोचे करते चले आ रहे हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आप जो काम पुण्य समझकर रही हैं, उससे नुकसान हो रहा है। अगर आप भी सिक्का नदी में फेंकती हैं, तो रुक जाएं। आज के इस लेख में हम इसके पीछे के कारण के बारे में बताने जा रहे हैं?

नदी में सिक्का डालने के पीछे की वजह?

अगर कोई हमें किस काम को करने से मना करता है, तो पहला सवाल आता है कि क्यों नहीं करें? अगर कोई कहे कि नदी में सिक्का नहीं डालना है, तो प्रश्न आता है कि फिर पहले के लोगों ने यह करने के लिए क्यों कहा? पुराने जमाने में सिक्के तांबे के हुआ करते थे। तांबा पानी को साफ करने और उसमें मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को मारने का काम करता है। हमारे पूर्वजों ने नदियों में तांबे के सिक्के डालने की परंपरा इसलिए शुरू की थी, जिससे पानी शुद्ध रहे। ऐसे में जब लोग उस नदी का पानी पिएं, तो उनकी सेहत अच्छी रहे।

Environmental impact of throwing coins in rivers

इसे भी पढ़ें- आज भी इन देशाें में इस्‍तेमाल क‍िए जाते हैं सोने चांदी के स‍िक्‍के, क्‍या आप जानती हैं?

अब नदी में सिक्का क्यों नहीं डालना चाहिए?

आज के समय में सिक्के तांबे के नहीं, बल्कि स्टेनलेस स्टील, एल्युमिनियम और निकल जैसी धातुओं से बनते हैं। ये धातुएं पानी को साफ नहीं करते हैं बल्कि पानी में घुलकर उसे जहरीला बना देती हैं।

polluted river

जब लाखों लोग रोज नदियों में ये सिक्के फेंकते हैं, तो पानी में केमिकल का स्तर बढ़ जाता है। इससे न सिर्फ नदी का पानी पीने लायक नहीं रहता, बल्कि पानी में रहने वाले मछलियों और अन्य जीवों के जीवन पर भी संकट आ जाता है।

इसे भी पढ़ें- स‍िक्‍कों के डिजाइन देखकर घबराएं नहीं, RBI ने खुद दूर क‍िया कन्‍फ्यूजन; कैसे करें असली-नकली की पहचान?

आगे से अब जब भी कोई नदी में सिक्का डालें, तो उसे मना करें और इसके पीछे का कारण बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Ai

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।