Tue Oct 6, 2026 | Updated 11:51 AM IST

क्या आप भी बनवाने वाली हैं नया Passport? फीस से लेकर वैलिडिटी तक के नए नियम जान लें

Passport New Rule: फॉरेन जाने के ल‍िए पासपोर्ट बनवाना जरूरी है। ऐसे में अगर आप पासपोर्ट के ल‍िए आवेदन करने जा रही हैं, तो उन न‍ियमों के बारे में भी जान लें, जो हाल ही में बदले गए हैं।
Updated:- 2026-09-29, 11:03 IST
passport new rule

व‍िदेश घूमने का सपना तो हर क‍िसी का होता है। इसके ल‍िए जो सबसे जरूरी डॉक्‍यूमेंट्स होता है, वह पासपोर्ट ही है। ऐसे में अगर आपका पासपोर्ट नहीं बना है और आप या आपकी फैम‍िली में कोई जल्द नया पासपोर्ट बनवाने वाला है, तो रज‍िस्‍ट्रेशन करने से पहले कुछ नए नियम को जान लेना ठीक रहेगा।

दरअसल, इसकी वैलिडिटी हर एक के लिए एक जैसी नहीं होती है। खासकर बच्चों के पासपोर्ट को लेकर अब नियम में बदलाव हुआ है। 2026 में आए नए बदलाव के बाद 15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट की वैलिडिटी उम्र के हिसाब से फ‍िक्‍स होगी। इसके अलावा 15 से 18 साल के लोगों, 18 साल से ऊपर के लोगों और 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए भी अलग-अलग नियम और फीस हैं। आइए जानते हैं कि नया पासपोर्ट बनवाते समय आपको किन बातों का ध्यान रखना होगा।

passport new rule (1)

image credit- magnific

15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए नया नियम

बच्चों वाला जो नॉर्मल 36 पेज का पासपोर्ट होता है, उसकी वैलिडिटी अब सिर्फ 5 साल या बच्चे के 18 साल का होने तक (जो भी पहले पूरा हो) ही होगी। मान लीज‍िए क‍ि आपका बच्चा 10 साल का है और आपने उसका पासपोर्ट बनवाया, तो वह अगले 5 साल यानी उसके 15 साल के होने तक चलेगा। अगर बच्चे की उम्र 14 साल है और तब पासपोर्ट बनवाया, तो वह 5 साल पूरे होने का इंतजार नहीं करेगा। बच्चा जैसे ही 18 साल का होगा, वह पासपोर्ट तुरंत एक्सपायर हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- सफर के दौरान क्या करें यदि आपका पासपोर्ट या जरूरी दस्तावेज खो जाएं? जानें पूरी प्रक्रिया

15 से 18 साल के बच्चों के लिए विकल्प

15 से 18 साल की उम्र वाले बच्चों के पासपोर्ट के लिए सरकार ने दो ऑप्शन दिए हैं।

  • 18 साल की उम्र तक वाला पासपोर्ट: आप ऐसा पासपोर्ट बनवा सकती हैं जो सिर्फ तब तक चले जब तक बच्चा 18 साल का न हो जाए।
  • पूरा नॉर्मल वैलिडिटी वाला पासपोर्ट: आप चाहें तो एडल्ट्स की तरह पूरी वैलिडिटी (पूरे सालों वाला) पासपोर्ट भी बनवा सकती हैं।

अगर आपका बच्चा पढ़ाई के सिलसिले में, किसी स्पोर्ट्स कॉम्पिटिशन, स्कूल की ट्रिप या फिर परिवार के साथ विदेश जाने वाला है, तो फॉर्म भरते समय ही सोच-समझकर सही वाला ऑप्शन चुनें। इससे बाद में कोई द‍िक्‍कत नहीं होगी।

 

18 साल या उससे ज्यादा उम्र में कितनी वैलिडिटी?

18 साल और उससे ज्‍यादा उम्र के लोगों को नॉर्मल पासपोर्ट 10 साल तक की वैलिडिटी के साथ मिलता है। 15 से 18 साल की उम्र वाले लोग भी पूरी वैलिडिटी वाला ऑप्शन चुनें, तो इसी कैटेगरी में आएंगे।

सीनियर सिटीजन को मिलेगी छूट

अगर आपकी उम्र 60 साल से ज्यादा है तो नया पासपोर्ट बनवाने पर आपको 10% की छूट भी म‍िलेगी। यह ड‍िस्‍काउंट नए पासपोर्ट के रज‍िस्‍ट्रेशन पर ही म‍िलेगा। पासपोर्ट दोबारा बनवाने यानी रीइश्यू पर नहीं।

passport new rule (2)

image credit- magnific

अब कितनी है पासपोर्ट फीस?

1 जुलाई 2026 से पासपोर्ट सर्विस की फीस में बदलाव किया गया है।

  • 18 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोगों और पूरी वैलिडिटी वाला पासपोर्ट लेने वाले 15-18 साल के लोगों के लिए 36 पेज का नॉर्मल पासपोर्ट: 2500 रुपये
  • 60 पेज का पासपोर्ट: 3500 रुपये
  • इन्हीं के लिए तत्‍काल फीस: 5000 और ₹6000 रुपये
  • टीनेजर्स के 36 पेज के नए या रीइश्यू पासपोर्ट की नॉर्मल फीस: 1750 रुपये
  • इन्‍हीं के लिए तत्‍काल फीस: 3000 रुपये

आपको बता दें कि‍ 8 साल से कम उम्र के बच्चों और 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को नए पासपोर्ट पर 10% छूट भी जारी है।

यह भी पढ़ें- Passport New Rules: पासपोर्ट बनवाने के नियमों में हुआ बड़ा बदलाव, चेक करें डिटेल्स

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-Ai

FAQ
पासपोर्ट के लिए पुलिस वेरिफिकेशन जरूरी है?
हां, नया पासपोर्ट बनवाने के लिए पुलिस वेरिफिकेशन बहुत जरूरी होता है। इसके बिना आपका पासपोर्ट वैलिड नहीं माना जाएगा।
पुराने पासपोर्ट की फीस वापस मिलेगी?
नहीं, एक बार फॉर्म जमा करने के बाद फीस वापस नहीं मिलती है। इसलिए फॉर्म भरते समय पूरी सावधानी बरतें।
पासपोर्ट बनने में कितना समय लगेगा?
नॉर्मल पासपोर्ट बनने में 15 से 30 दिन लगते हैं, जबकि तत्काल सेवा में यह 3 से 7 दिनों में मिल जाता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।