सफर के दौरान क्या करें यदि आपका पासपोर्ट या जरूरी दस्तावेज खो जाएं? जानें पूरी प्रक्रिया

सफर का मजा तब काम हो जाता है जब हमें अचानक से यह पता चलता है कि पासपोर्ट या कोई महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट खो गया है। खास तौर पर तब जब हम विदेश में हों। विदेश में या किसी अनजान शहर में ऐसी स्थिति बेहद ही दुखद हो सकती है, लेकिन घबराने की बजाय किसी धैर्य से कम लिया जाए और सही प्रक्रिया को अपनाया जाए तो मुसीबत में सुरक्षित भी निकाला जा सकता है। ऐसे में स्टेप बाय स्टेप गाइड के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि यदि सफर में आपका कोई डॉक्यूमेंट या पासपोर्ट खो जाए तो क्या करें। पढ़ते हैं आगे...
तुरंत पुलिस की लें मदद
जैसे ही आपको पता चले कि आपका कोई डॉक्यूमेंट खो गया है तो तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन में जाकर एफआईआर दर्ज करवाएं। यह सबसे जरूरी काम होता है क्योंकि उसकी कॉपी न केवल नए पासपोर्ट के लिए जरूरी होती है बल्कि यह आपके डॉक्यूमेंट के दुरुपयोग होने पर आपकी सुरक्षा भी करता है।
एंबेसी को सूचित करें
बता दें कि यदि आप विदेश में हैं और विदेश में इस तरीके का हादसा हो जाता है तो आप तुरंत एंबेसी को सूचित करें। साथ ही आप किसी कंसल्टेंट से भी संपर्क करें। इसमें कुछ दिनों का समय लग सकता है।

इमरजेंसी सर्टिफिकेट
यदि आपको तुरंत भारत लौटना है तो आप एक इमरजेंसी सर्टिफिकेट बनवा सकते हैं जो इस बात की परमिशन देता है कि आप एक तरफा यात्रा कर सकते हैं। यह केवल आपको अपने देश भेजने का काम करता है।
इसे भी पढ़ें - Laundry Tips: भारी वूलन चादर धोने में अब नहीं लगेगी मेहनत, अपनाएं ये जादुई टिप्स
डिजिटल बैकअप का लें सहारा
आज के समय में हमेशा डिजीलॉकर का उपयोग करना चाहिए या अपनी ईमेल पर सभी दस्तावेजों कि स्कैन कॉपी रखनी चाहिए। पुलिस या एंबेसी को अपनी पहचान साबित करने में यह डिजिटल कॉपियां बेहद ही मददगार साबित हो सकती हैं। ऐसे में आप हमेशा अपनी पुरानी पासपोर्ट कॉपी और वीजा को भी अपने पास रखें।
-1770804072114.jpg)
बैंक कार्ड को जल्द करें ब्लॉक
यदि आपका पासपोर्ट खो गया है या आपका कोई जरूरी कार्ड खो गया है तो ऐसे में आप बिना देरी किए बैंक को सूचित करें, जिससे कि आपका कोई आर्थिक नुकसान ना हो। ऐसे में आप कस्टमर केयर की मदद ले सकते हैं।
इसे भी पढ़ें - कहीं आपके पास भी तो नहीं आया फर्जी ई-चालान का मैसेज? असली और नकली SMS की पहचान करने के ये हैं आसान तरीके
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।