भाई दूज का त्योहार राखी के पर्व जितना ही खास होता है। इस दिन भाई को बहन टीका लगाती हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना करती है। राखी की तरह भाई भी इस दिन बहन को तोहफा देता है। आज की भागदौड़ भरी इस जिंदगी में त्योहार ही ऐसा मौका होता है, जब परिवार के सभी सदस्य एक साथ घर में इकट्ठा होते हैं। अगर आपको इस बार अपनी बहन को गिफ्ट देने के लिए कोई उपहार समझ नहीं आ रहा है, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको भाई दूज पर दिल्ली में घूमने के लिए कुछ अच्छी जगहों के बारे में बताएंगे। आप अपनी बहन के साथ यहां घूमने जा सकते हैं।
इंडिया गेट
दिल्ली में भाई दूज के दिन शाम के समय घूमने के लिए इंडिया गेट बेस्ट जगह है। यहां शाम के समय की सजावट और चहल पहल दोनों भाई-बहनों को पसंद आएगी। पूरे परिवार को भी यहां घूमने आना अच्छा लगेगा। यहां आप घंटो तक आपस में समय बिता सकते हैं। पार्क में बैठ सकते हैं और पिकनिक मना सकते हैं।
अक्षरधाम मंदिर
शाम के समय दिल्ली में भाई-बहन अक्षरधाम मंदिर भी जा सकते हैं। यहां शाम के समय वॉटर लेजग शो भी होता है, इसलिए आपको घूमने यहां अच्छा लगेगा। यह एक सुंदर मंदिर है, इसलिए यहां भी आप अपनी बहन के साथ घंटों समय बिता सकते हैं। ध्यान रखें कि मंदिर दर्शन और लेजर शो देखने के लिए टिकट खरीदना होगा। यह दिल्ली में घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।
राजीव चौक
दिल्ली में अगर आप किसी ऐसी जगह जाना चाहते हैं, जहां अच्छे रेस्टोरेंट के साथ लाइव सिंगिंग का भी मजा मिले, तो आप अपनी बहन को राजीव चौक लेकर जा सकते हैं। यह दिल्ली की सबसे अच्छी जगहों में से एक है। इस जगह की सबसे अच्छी बात यह है कि यहां आपकी बहन शॉपिंग भी कर सकते हैं। यहां रात तक चहल-पहल रहती है, इसलिए टाइम की चिंता करने की जरूरत नहीं है।
इसे भी पढ़ें- Diwali Party Destination: दिल्ली-एनसीआर में यहां सेलिब्रेट कीजिए दिवाली पार्टी, दोस्त खुशी से झूम उठेंगे
दिल्ली की मार्केट
शाम के समय आप अपने बहन के साथ दिल्ली की मार्केट भी घूमने जा सकते हैं। अगर आप अपनी बहन को कुछ तोहफा देना चाहते हैं, तो शाम के समय उन्हें बाहर ले जाएं। इसके बाद बाहर ही उन्हें रात का डिनर भी करवाएं। अगर त्योहार को खास बनाना है, तो आपको इस दिन घर में रहने की बजाय कहीं बाहर निकलना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- दिल्ली-NCR की इन जगहों पर शाम के समय जाएं पार्टनर के साथ घूमने
दिल्ली के मॉल्स
दिल्ली के मॉल्स भी शाम के समय घूमने के लिए अच्छे होते हैं। त्योहार की वजह से इस समय मॉल्स की सजावट भी अच्छी होती हैं। इसलिए अगर आप सोच रहे हैं कि कुछ ऐसा किया जाए, जिसमें आपको बजट में शाम के समय इंजॉय करने का मौका मिले, तो आप मॉल में मूवी भी देखने जा सकते हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों