छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में फेमस हैं ये 3 जगह, कपल्स को आएगी पसंद

छत्तीसगढ़ में अगर आप केवल एक दिन का ट्रिप प्लान कर रहे हैं, जिसमें आपको अपने पार्टनर के साथ यादगार समय बिताने का मौका मिले, तो आपके लिए बस्तर जिले की ये जगहें बेस्ट रहेंगी।

 

places to visit in bastar for couples

छत्तीसगढ़ भारत का एक ऐसा राज्य है, जहां आपको एक साथ कई सुंदर जगहों को देखने का मौका मिलेगा। एक दिन का ट्रिप प्लान करने वाले लोगों को यह जगह पसंद आएगी। अक्सर कपल्स वीकेंड पर घूमने के लिए किसी अच्छी जगह की तलाश करते हैं। उन्हें किसी ऐसी जगह पर जाना होता है, जहां सुबह जाकर शाम तक वापस घर आ जाएं।

ऐसे लोगों के लिए यह आर्टिकल आपके काम आएगी। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में स्थित यह जगहें फेमस होने के साथ-साथ सस्ती भी हैं।

चित्रकोट झरना (Chitrakote Waterfall)

Chitrakote Waterfall

यह झरना कपल्स के घूमने के लिए शाम के समय अच्छा हो सकता है। क्योंकि शाम को सूरज की रोशनी में झरना बेहद सुंदर नजर आता है। कई लोग यहां स्नान भी करते हैं। यहां आप पानी में बोटिंग का मजा भी उठा सकते हैं। हालांकि जब पानी का बहाव तेज होता है, तो बोटिंग नहीं होती।

बरसात के मौसम में पानी का प्रवाह अधिक होता है। अगर आप यहां रायपुर से आ रहे हैं, तो यहां तक पहुंचने में आपको 5 घंटे का समय लगेगा। इसलिए आप इस सफर की शुरुआत सुबह जल्दी उठकर कर सकते हैं। गिरते पानी की आवाज और शांतिपूर्ण वातावरण इस जगह को सुंदर और आराम करने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। इसके अलावा आप तीरथगढ़ वॉटरफॉल भी जा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- Chhattisgarh Travel: क्या आप छत्तीसगढ़ के मिनी शिमला में घूमना पसंद करेंगे? यादगार रहेगा सफर

कैलाश और कुटुमसर गुफा

अगर किसी खास और सबसे अलग जगह पर जाना चाहते हैं, तो आप इस गुफा में जा सकते हैं। यह गुफा अंदर से ठंडक का अहसास देती है। यहां जाने के लिए आपको 100 से अधिक सीढ़ियां और कम रोशनी के साथ एक रोमांचक यात्रा का अनुभव होगा। बताया जाता है कि यह गुफा किसी के द्वारा बनाई नहीं गई है।

यह एक प्राकृतिक गुफा संरचना, जो चट्टानी दरारों में पानी के तेज बहाव से बनी है। इस गुफा में अंदर जाना थोड़ा कठिन है, क्योंकि बिजली नहीं है। यहां जाने वाले लोगों को टॉर्च की रोशनी वाले गाइड का सहारा लेना पड़ता है। कुटुमसर गुफाएं कांगेर राष्ट्रीय वन के भीतर स्थित हैं। यह 330 मीटर लंबा और सतह से 70 मीटर नीचे है। यह छत्तीसगढ़ की फेमस जगह में से एक है।

इसे भी पढ़ें- Chhattisgarh Travel: क्या आप छत्तीसगढ़ के मिनी गोवा में घूमना पसंद करेंगे? यादगार रहेगा सफर

कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान (Kanger Valley National Park)

Kanger Valley National Park)

यहां का नजारा इतना ज्यादा सुंदर है कि आपको यहां से वापस घर जाने का मन नहीं होगा। इतनी सुंदर जगह शायद ही आपको छत्तीसगढ़ में कहीं देखने को मिलेगी। प्रकृति का अद्भुत नजारा आपके दिल को खुश कर देगा। बस्तर जिले के मुख्यालय जगदलपुर से 24 किमी दक्षिण पूर्व में जगदलपुर-दरभा रोड पर स्थित है।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik, Chhattisgarh Tourism

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP