Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:37 AM IST

सॉफ्ट और परफेक्ट पूरन पोली बनाना है, तो फूड ब्लॉगर रेणुका से जानें सीक्रेट रेसिपी

फूड इन्फ्लुएंसर रेणुका बताती हैं कि सॉफ्ट पूरन पोली बनाने के लिए सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि चने की दाल को कितना पीसना है और आटे का सही टेक्सचर कैसा होना चाहिए। 
Updated:- 2026-06-28, 10:57 IST
perfect recipe for making soft puran poli food influencers renuka explained

Puran Poli एक ऐसा पराठा है, जो महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। मराठी लोग इसे खासतौर पर गुड़ी पड़वा, होली, गणेश चतुर्थी और दिवाली जैसे त्योंहारों में बनाना पसंद करते हैं। इसके अंदर चने की दाल, गुड़, और इलायची की फिलिंग की जाती है। यह डिश खाने में इतनी स्वाद होती है कि केवल महाराष्ट्र में ही नहीं बल्कि देश के कई राज्यों के लोग इसे बनाकर खाने लगे हैं। हालांकि, जो महिलाएं पहली बार पूरन पोली बना रही हैं, उनकी यह शिकायत रहती है कि इसे सॉफ्ट बनाना मुश्किल है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो हो सकता है कि आप इसे बनाने में कुछ गलतियां कर रही हों। पूरन पोली को सॉफ्ट बनाने के आसान टिप्स जानने के लिए हमने फूड इन्फ्लुएंसर रेणुका से बात की। आइए उनसे जानते हैं कि पूरन पोली को सॉफ्ट और स्वादिष्ट बनाने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

पूरन पोली Recipe Card

अगर आप पहली बार पूरन पोली बना रही हैं और चाहती हैं कि यह एकदम सॉफ्ट बनें, तो सामग्री का सही माप पता होना चाहिए। कई लोग अंदाजे से सामग्री डाल देते हैं, जिससे पूरन पोली वैसी नहीं बन पाती जैसी होनी चाहिए।

Vegetarian Recipe
Total Time: 60 min
Prep Time: 30 min
Cook Time: 30 min
Servings: 2
Level: Medium
Course: Brunch
Calories: 250
Cuisine: Indian
Author: Priya Singh

Ingredients

  • 1 कप चना दाल
  • 1 कप कद्दूकस किया हुआ गुड़
  • ½ छोटा चम्मच इलायची पाउडर
  • ¼ छोटा चम्मच जायफल पाउडर
  • आटा गूंधने के लिए सामग्री
  • 1 कप गेहूं का आटा
  • 1 कप मैदा
  • ¼ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 चुटकी नमक
  • 2 बड़े चम्मच तेल
  • आटा गूंधने के लिए पानी
  • सेंकने के लिए घी

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले चना दाल उबालना है। आप कुकर में डालकर 3-4 सीटी दे सकती हैं, जिससे यह अच्छे से पक जाएगी। ध्यान रखें कि दाल गल जाए, लेकिन इसमें ज्यादा पानी न हो। बचे हुए पानी को आप छानकर निकाल सकती हैं।

  2. Step 2:

    अब दाल को मिक्सी में दरदरा पीस लें। इसके बाद अब एक पैन में गुड़ डालकर हल्का पिघलाएं और इसमें पिसी हुई दाल मिलाएं। जब तक मिश्रण गाढ़ा न हो जाए, तब तक पकाएं, फिर इसे ठंडा होने दें।

  3. Step 3:

    अब इसमें नमक, इलायची पाउडर और जायफल जैसी जरूरी सामग्री मिक्स कर दें।

  4. Step 4:

    अब एक बर्तन में गेहूं का आटा, हल्दी, नमक और तेल या घी मिलाकर गूंध लें। थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम आटा गूंध लें।

  5. Step 5:

    अब जिस तरह पराठा बनाती हैं उसी तरह आटे की लोइयां बनाकर इसमें तैयार मसाला भरें। ध्यान रखें कि भरावन ज्यादा सूखा न हो और न ही ज्यादा गीला।

  6. Step 6:

    इसके बाद चकले पर हल्का आटा या तेल लगाकर धीरे-धीरे बेलें।

  7. Step 7:

    अब गर्म तवे पर बेली हुई पूरन पोली रखें और धीमी आंच पर इसे घी लगाकर सेक लें।

  8. Step 8:

    महिलाएं ध्यान रखें कि तवे से उतारने के बाद अगर आप पूरन पोली पर ऊपर से थोड़ा घी लगा देंगी, तो यह और ज्यादा सॉफ्ट हो जाएगी।

पूरन पोली सॉफ्ट कैसे बनाएं?

इसे बनाने के लिए पहले आपको ना दाल को अच्छी तरह धोकर 2-3 घंटे के लिए पानी में भिगोना है। इससे यह जल्दी पक जाती है। भिगोकर रखने के बाद कुकर में डालकर सीटी दें। ध्यान रखें कि दाल अच्छी तरह गल जाए, लेकिन इसमें पानी की मात्रा कम ही रखें। दाल गीली हो गई, तो आप पराठा नहीं बना पाएंगी। इसके बाद उबली हुई दाल को हल्का ठंडा होने के बाद मिक्सी में दरदरा पीस लें।

Festival Puran Poli recipe

  • दाल जब तक पक रही है, तब तक आप आटा तैयार कर लें। एक बड़े बर्तन में 1 कप गेहूं का आटा लें। इसमें हल्दी पाउडर, एक चुटकी नमक और तेल डालकर अच्छी तरह मिला लें। आटा सॉफ्ट गूंथना है, ताकि पूरन पोली सॉफ्ट बनें। आप आटे पर हल्का-सा तेल लगाकर उसे ढक सकती हैं, लगभग 30 मिनट के लिए रख दें, जिससे यह और भी ज्यादा सॉफ्ट बनेगी।
  • कुकर में दाल तैयार हो जाए, तो इसे एक बर्तन में निकालकर ठंडा होने दें और दूसरी तरफ एक कड़ाही या पैन चढ़ाकर उसमें गुड़ को पकाएं। धीमी आंच पर इसे पिघलने दें और जह यह पिघल जाए, तो पिसी हुई दाल डालकर लगातार चलाते रहें। 
  • लास्ट में इलायची और जायफल पाउडर मिलाएं और इसे गाढ़ा होने दें। जब यह पैन से चिपकना बंद हो जाए, तो गैंस बंद करके इसे ठंडा होने के लिए रख दें।
  • जब यह ठंडा हो जाए, तो इसे पराठे की तरह आटे में भरकर सेक लें। 
  • कोशिश करें कि पूरन की लोई आटे की लोई से थोड़ी बड़ी हो। इससे पूरन पोली ज्यादा अच्छी बनती है।

इसे भी पढ़ें- बिना दूध-मावा के बनाएं Lauki Ki Barfi, बिगिनर्स नोट करें मेरी आसान रेसिपी

Puran Poli recipe

निष्कर्ष- पूरन पोली बनाना मुश्किल नहीं है, बस कुछ आसान टिप्स और सही तरीका फॉलो की जरूरत होती है। अगली बार जब भी यह महाराष्ट्रीयन डिश बनाने का सोच रही हैं, तो इन स्टेप्स को जरूर फॉलो करें। इससे आपकी पूरन पोली न सिर्फ सॉफ्ट बनेगी बल्कि टेस्टी भी बनेगी।

इसे भी पढे़ं- अयोध्या का सीक्रेट स्वाद जिसे खाए बिना अधूरी है ट्रिप, घर पर ऐसे बनाएं 'खुरचन बासुंदी'

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।