अयोध्या का सीक्रेट स्वाद जिसे खाए बिना अधूरी है ट्रिप, घर पर ऐसे बनाएं 'खुरचन बासुंदी'

प्रत्येक महीने राम मंदिर दर्शन के लिए हजारों लोग अयोध्या जाते हैं। यह जगह अपने आध्यात्मिक और भव्य मंदिरों के साथ-साथ अनोखे और जबरदस्त स्वाद के लिए भी मशहूर है। अब ऐसे में यहां घूमने आने वाले लोग इस जगह पर स्थित मंदिरों के दर्शन साथ-साथ प्रसिद्ध खाने की चीजों का स्वाद लेना भी पसंद करते हैं। इसी में से एक है अयोध्या की मशहूर खुरचन बासुंदी। अगर आप यहां जा रहे हैं तो एक बार इस डेजर्ट का स्वाद जरूर चखें। ऐसा इसलिए क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि अगर आपने इसे नहीं खाया तो आपने राम नगरी की मशहूर डिश मिस कर दी। अगर आपने इस मिठाई को नहीं खाया है, तो क्यों न एक बार इसे घर पर बनाया जाए। आज के इस लेख में हम आपको 'खुरचन बासुंदी' की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं।
'खुरचन बासुंदी' रेसिपी Recipe Card
घर पर ऐसे बनाएं 'खुरचन बासुंदी'
Ingredients
- दूध- 2 कप
- कंटेंस मिल्क-250 ग्राम
- इलायची पाउडर- ½ छोटा चम्मच
- केसर के धागे- 10-12
- चिरौंजी-2 बड़े चम्मच
- ड्राई फ्रूटस- कटे हुए
Step
- Step 1:
एक पैन में 2 कप फुल-फैट दूध और मीठा कंडेंस्ड मिल्क डालें।
- Step 2:
व्हिस्क की मदद से दोनों को अच्छी तरह एकसार होने तक मिला लें।
- Step 3:
अब गैस ऑन करके आंच को धीमा करें।
- Step 4:
फिर इस मिश्रण को स्टोव पर रखकर 20 से 25 मिनट तक पकने दें।
- Step 5:
दूध को हर 3-4 मिनट में चलाते रहें।
- Step 6:
पैन के किनारों पर जमने वाली मलाई को स्पैटुला की मदद से खुरचकर दूध में मिलाते जाएं।
- Step 7:
जब मिश्रण पककर गाढ़ा, स्मूद और क्रीमी होने लगे, तब इसमें अपने पसंदीदा बारीक कटे हुए मेवे डाल दें।
- Step 8:
अब बासुंदी में स्वाद और सुगंध के लिए इलायची पाउडर, केसर के धागे और चिरौंजी डालकर अच्छे से मिक्स करें।
- Step 9:
गैस बंद करें आपकी बासुंदी बनकर तैयार है।
- Step 10:
अब इसे एक कटोरे में निकालें और ऊपर से थोड़े और कटे हुए मेवे सजाकर सर्व करें।
अयोध्या स्ट्रीट स्टाइल खुरचन बासुंदी बनाने का तरीका
अयोध्या स्ट्रीट स्टाइल खुरचन बासुंदी बनाना बेहद आसान है। इसके लिए दूध को घंटों गाढ़ा करके और कड़ाही की खुरचन को दूध में मिलाना होता है। अगर आपने इसे पहले कभी नहीं खाया है, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप से इसे बना सकती हैं।

- खुरचन बासुंदी बनाने के लिए 2 कप फुल-फैट दूध लें।
- दूध की कितनी जरूरत होगी, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप जो मीठा कंडेंस्ड मिल्क इस्तेमाल कर रहे हैं, उसमें कितनी चीनी है।
- 2 कप दूध से शुरू करें और कंडेंस्ड मिल्क डालने के बाद जरूरत के हिसाब से और दूध मिलाएं।
- इसके बाद व्हिस्क से अच्छी तरह मिलाएं जिससे गाढ़ा कंडेंस्ड मिल्क और फुल-फैट दूध मिलकर एक जैसा लिक्विड बन जाए।
- मिश्रण एक जैसा होना चाहिए, वरना पकते समय नीचे बैठा कंडेंस्ड मिल्क जल सकता है।
- मिक्स करते वक्त ध्यान दें कि पैन के तले में कंडेंस्ड मिल्क न जमा हो।
- अब गैस ऑन करें और फ्लेम लो करें।
- इसके बाद पैन को स्टोव पर रखें और 20 से 25 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें।
- धीमी आंच पर हर 3-4 मिनट चलाते रहें।
- मिश्रण में हल्का उबाल आने तक इसे लगातार चलाते रहें।
- ध्यान रखें कि दूध बर्तन के तले में लगकर भूरा न हो जाए।
- पकाते समय स्पैटुला से पैन के किनारों को खुरचें और दूध में मिलाते रहें।
- इस बीच में मेवों को काट लें और अलग रख दें।
- अब इसमें अपनी पसंद के कटे हुए मेवे डालें।
- बासुंदी के मिश्रण को पकाते-पकाते गाढ़ा होता जाएगा।

- 20-25 मिनट धीमी आंच पर पकाने के बाद बासुंदी गाढ़ी, स्मूद और क्रीमी हो जाएगी।
- इसके बाद ½ छोटा चम्मच इलायची पाउडर और 10-12 केसर के धागे डालें।
- फिर 2 बड़े चम्मच चिरौंजी डालें।
- इसके बाद गैस की फ्लेम बंद करें और कटोरे में निकालकर इसके ऊपर मेवे डालकर सर्व करें।
इसे भी पढ़ें- क्या आपने कभी ट्राई किया है जामुन का शाही हलवा? जानें आसान रेसिपी
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Meta ai
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।