नाश्ते में ट्राई करें कुरकुरा सोयाबीन चीला, कम तेल में मिनटों में होगा तैयार

सुबह की भागदौड़ के बीच हर कोई ऐसा ब्रेकफास्ट चाहता है जो फटाफट और टेस्टी बन जाए। साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद हो। अगर आप भी रोज-रोज एक जैसा नाश्ता जैसा- पोहा या उपमा खाकर बोर हो चुके हैं, तो सोयाबीन का चीला आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। यह प्रोटीन से भरपूर होने के साथ-साथ स्वाद में भी लाजवाब होता है। इसे आप आसानी से कम तेल में इस कुरकुरे चीले को बना सकते हैं और बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को बहुत पसंद आता है। ऐसे में इसकी रेसिपी के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे कि सोयाबीन चीला कैसे बनाएं? जानते हैं आगे...
सोयाबीन चीला कैसे बनाएं? Recipe Card
नाश्ते में ट्राई करें कुरकुरा सोयाबीन चीला, कम तेल में मिनटों में होगा तैयार
Ingredients
- सोयाबीन चूरा : 1 कप
- बेसन: आधा कप
- बारीक कटा हुआ प्याज: 1 छोटा
- बारीक कटी शिमला मिर्च: आधा कप
- बारीक कटी हरी मिर्च: 2
- अदरक पेस्ट: 1 छोटा चम्मच
- हल्दी और लाल मिर्च पाउडर: आधा-आधा छोटा चम्मच
- हरा धनिया: बारीक कटा हुआ
- नमक: स्वादानुसार
- तेल: सेकने के लिए।
Step
- Step 1:
सबसे पहले सोयाबीन चूरे को गुनगुने पानी में 10 मिनट भिगोएं।
- Step 2:
पानी से छानकर हाथों से अच्छी तरह निचोड लें।
- Step 3:
फिर मिक्सी में डालकर सोयाबीन को दरदरा पीस लें।
- Step 4:
अब एक बर्तन में सोयाबीन चूरा और बेसन मिलाएं।
- Step 5:
कटी हुई सब्जियां जैसे - प्याज, शिमला मिर्च शामिल करें।
- Step 6:
इसके साथ ही हरी मिर्च, अदरक पेस्ट और हरा धनिया डालें।
- Step 7:
इसके बाद नमक, हल्दी और लाल मिर्च डालकर मिक्स करें।
- Step 8:
अब थोडा पानी मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार करें।
- Step 9:
तवे पर हल्का सा तेल लगाकर घोल फैलाएं।
- Step 10:
अब आप दोनों तरफ से क्रिस्पी सेककर चटनी के साथ सर्व करें।
सोयाबीन चीला कैसे बनाएं?
- सबसे पहले आप सोयाबीन के चूरे को गुनगुने पानी में 10 से 15 मिनट के लिए भिगोकर रख दें, जिससे यह अच्छी तरह फूल जाए। फूले हुए सोयाबीन का अच्छा चीला बनता है।
- अब आप सोयाबीन अच्छी तरह फूल जाने के बाद उसे ठंडे पानी से साफ करें और हाथों से दबाकर उसका पूरा पानी अच्छी तरह निचोड लें।

- अब अच्छे से सोयाबीन को निचोड़ें और मिक्सर जार में डालें। फिर बिना पानी डालें। अब आप इसे हल्का दरदरा पीस लें। ध्यान रहे कि इसका बारीक पेस्ट नहीं बनाना है वरना चीला अच्छा नहीं बनेगा।
- फिर एक बडे मिक्सिंग बाउल में दरदरा पिसा सोयाबीन, बेसन, बारीक कटा प्याज, शिमला मिर्च, हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट डालें।
इसे भी पढ़ें -मावा-रसमलाई का स्वाद भी लगेगा फीका, जब चखेंगी चावल की बर्फी; नोट करें रेसिपी
- अब इस मिश्रण में आप हल्दी के साथ-साथ लाल मिर्च, नमक और हरा धनिया डालें। फिर थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर चीले जैसा गाढ़ा घोल यानी बैटर तैयार कर लें।
- फिर नॉन-स्टिक तवे को गैस पर गरम करें और ब्रश से हल्का सा तेल लगाएं। अब एक बडा चमचा बैटर तवे पर डालकर गोल आकार में फैलाएं।

- चीले को मध्यम आंच पर दोनों तरफ से हल्का तेल लगाकर सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेक लें। आपका गरमा-गरम टेस्टी सोयाबीन चीला तैयार है।
जरूरी टिप्स
अगर आप चीला का बैटर बना रही हैं तो नमक तभी मिलाएं वरना बैटर में पानी जमा हो सकता है, जिससे आपका पेस्ट खराब भी हो सकता है।
इसे भी पढ़ें -दाल-राजमा या फिर छोला भिगोना गई हैं भूल? बर्फ का टुकड़ा मिनटों में करेगा कमाल
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: magnific
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।