herzindagi
pakistan lahore city connection with lav

भगवान राम के पुत्र ने बसाया था पाकिस्तान का ये शहर, जानें क्या है अब यहां का हाल  

इस मशहूर शहर का नाम तो हर किसी ने सुना होगा , लेकिन भगवान राम के पुत्रों से जुड़े इस रहस्य को बहुत कम लोग जानते हैं।
Editorial
Updated:- 2023-12-25, 12:00 IST

कई लोगों को यह जानकर आश्चर्य होगा कि पाकिस्तान का एक शहर है जिसका कनेक्शन  भगवान राम के पुत्र लव से जुड़ा हुआ है। इस शहर में एक मंदिर भी है, जिसे लव द्वारा बनवाया गया था।

हजारों साल पहले उस मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहता था। लेकिन अब इस मंदिर का हाल वैसा नहीं रहा। यहां एक ऐसा भी मंदिर है, जिसे भगवान राम के दूसरे पुत्र कुश द्वारा बनवाया गया था। आज के इस आर्टिकल में हम आपको भगवान राम से जुड़े इस पाकिस्तानी शहर के बारे में बताएंगे। 

कहां बनवाया था भगवान राम के पुत्र ने मंदिर?

pakistan lahore connection

दरअसल,  पड़ोसी देश का मशहूर शहर लाहौर जिसका कनेक्शन भगवान राम से जुड़ा हुआ है। इस मशहूर शहर का नाम तो हर किसी ने सुना होगा , लेकिन भगवान राम के पुत्रों से जुड़े इस रहस्य को बहुत कम लोग जानते हैं।

यहां के  चाहे मस्जिदें हों, गुरुद्वारे हों या कव्वाली संगीत हो या स्वादिष्ट भोजन सभी चीजों की प्रतिष्ठा विश्व स्तरीय है। लाहौर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की राजधानी है और कराची के बाद देश का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। इसके सिवा लाहौर दुनिया का 26वां सबसे बड़ा शहर भी है। (क्यों 72 साल से बंद था पाकिस्तान का ये हिंदू मंदिर)

1947 में भारत-पाकिस्तान विभाजन के दौरान यह शहर पाकिस्तान सीमा में चला गया। लेकिन कई भारतीयों का इस शहर से गहरा और आध्यात्मिक रिश्ता है।

देश के कई आम लोग, बॉलीवुड से लेकर भारतीय उद्योग और राजनीति के मशहूर लोग या तो इसी लाहौर शहर में पैदा हुए थे या उनके पूर्वज इसी शहर में रहते थे।

इसे भी पढ़ें- पाकिस्तान में है 5000 साल पुराना हिंदू मंदिर, जानिए क्या है इतिहास?

 

किसने बसाया यह शहर

pakistan lahore city connection with kush

माना जाता है कि भगवान श्री राम के पुत्र लव लाहौर में बस गए थे। हिंदू मान्यता के अनुसार, लाहौर नाम लवपुरी से लिया गया है। उन्होंने ही इस शहर की स्थापना की। हालांकि, महर्षि वाल्मीकि की रामायण में निश्चित रूप से इसका कोई उल्लेख नहीं मिलता है। (बिष्णुपुर के इन मंदिरों के अवश्य करें दर्शन)

यह विडियो भी देखें

लेकिन लव के नाम पर पाकिस्तान में भी एक मंदिर है। यह मंदिर लाहौर किले के अंदर स्थित है। पहले यहां लोगों की भीड़ रहती थी, लेकिन अब यह मंदिर आज खाली पड़ा है,  इसकी देखभाल करने वाला कोई नहीं है।

इसे भी पढ़ें- लेपाक्षी मंदिर से रामायण का है पुराना नाता, इसी जगह रावण के वार से घायल होकर 


कुश से जुड़ा है इस शहर का नाम

कहा जाता है कि जिस समय इस मंदिर का निर्माण हुआ उस समय पंजाब में सिख साम्राज्य था। इसके सिवा लव के भाई कुश का कुशावती शासन था, जिसे अब आज पाकिस्तान के पंजाब के लाहौर डिवीजन में कसूर जिले के नाम से जाना जाता है। 

इस शहर के बारे में कहा जाता है कि यह कुश के नाम पर रखा गया है। यह शहर लगभग 53 किमी दूरी पर स्थित है। इतिहास के अनुसार इस शहर की स्थापना 1525 में हुई थी।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit- Insta, Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।