Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:35 AM IST

1 या 2 नहीं, बल्कि कई किस्म का होता है प्याज, जानें किस डिश के लिए है कौन-सा बेस्ट

यदि आपको भी लगता है कि प्याज केवल एक या दो किस्म का होता है, तो आप गलत हैं। आज हम आपको प्याज की कई वैरायटी और किस डिश में किसका यूज किया जाता है। उसके बारे में विस्तार से जानकारी देने जा रहे हैं।
Updated:- 2025-06-05, 18:32 IST
white onion uses

भारतीय खाने में प्याज एक अहम भूमिका निभाती है। बिना प्याज का तड़का लगाए खाने में स्वाद ही नहीं आता है। प्याज की भीनी-भीनी खुशबु बेहद शानदार लगती है। सब्जी, दाल में तड़का लगाने के अलावा प्याज का इस्तेमाल डिशेज की गार्निश और सलाद में भी किया जाता है। इसके अलावा प्याज की चटनी भी बनाई जाती है। आप लोगों के घर में भी प्याज की एक दो किस्म ही आती होंगी और इनके बारे में ही आप जानते भी होंगे, लेकिन शायद आपको सुनकर आश्चर्य होगा कि प्याज एक दो नहीं बल्कि कई वैरायटी की होती हैं। इसके अलावा हर डिश में अलग प्याज का यूज होता है। जिसके बारे में हर कोई नहीं जानता है। आज हम आपको इस आर्टिकल में प्याज की अलग-अलग किस्मों और डिशेज में इनके इस्तेमाल का तरीका बताने जा रहे हैं।

1 सफेद प्याज

इस प्याज को आप सभी लोगों ने जरूर देखा होगा। अधिकतर लोगों के घर में कभी न कभी ऐसा प्याज जरूर आया होगा। इस प्याज में बिल्कुल तीखापन नहीं होता है। खासतौर पर इस प्याज का इस्तेमाल मेक्सिकन और चाइनीज डिशेज में किया जाता है। यह प्याज बाकी के मुकाबले ज्यादा रसीली होती है।

white onion

2 पीली प्याज

पीली प्याज का यूज ज्यादातर घरों में कुकिंग के वक्त होता है। इस प्याज का स्वाद भी काफी मीठा और अच्छा होता है। ऐसे में इस प्याज को कुकिंग के अलावा सलाद में भी इस्तेमाल किया जाता है। पश्चिमी देशों में इस प्याज का सबसे ज्यादा प्रचलन है। आपको क्रीमी ग्रेवी किसी डिश के लिए बनानी है तो यह प्याज बेस्ट ऑप्शन है।

yellow onion

3 हरी प्याज

हरी प्याज भी अधिकतर सभी लोगों ने देखी और खाई भी होगी। इस प्याज को अधिकतर नूडल्स, मंचूरियन और अन्य चाइनीज डिशेज को गार्निश करने के लिए होता है। हरी प्याज में आलू मिक्स करके सब्जी भी बनाई जाती है।

ये भी पढ़ें: प्याज काटने पर पानी की तरह बहते हैं आंसू, अपनाएं ये कारगर ट्रिक्स... नहीं होगी परेशानी

green onion

4 गहरे लाल रंग की प्याज

गहरे लाल रंग की प्याज को प्याज की सबसे अच्छी किस्म का माना जाता है। इसका स्वाद मीठा और तीखा दोनों मिक्स होता है। इसको आप किसी भी सब्जी दाल, या अन्य डिश के अलावा सलाद और रायते में भी कर सकती हैं। बिरयानी के लिए लाल प्याज बेस्ट है और अधिकतर जगह इसी प्याज का यूज किया जाता है।

ये भी पढ़ें: Cooking Tips: इन सब्जियों में भूलकर भी नहीं लगाएं प्याज का तड़का, बिगड़ जाएगा पूरा स्वाद

red onion

5 शलोट या मिनी प्याज

यह प्याज आकार में बहुत छोटी-छोटी होती हैं। इसका इस्तेमाल सांभर में साबुत प्याज या उसकी भरवां सब्जी बनाने में होता है। इस प्याज का स्वाद भी मीठा होता है। साउथ इंडियन डिशेज में यह प्याज सबसे ज्यादा यूज होती है।

small onion

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik/shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।