Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:48 PM IST

बार-बार सड़ जाता है प्याज? लंबे समय तक ताजा रखने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बरसात के मौसम में प्याज को सही से स्टोर करना बहुत जरूरी होता है। अगर समय पर इनकी देखभाल न की जाएं, तो इससे प्याज खराब होने लगते हैं और उनमें से गंदी बदबू आने लगती हैं। 
Updated:- 2026-07-17, 18:40 IST
image

बरसात का मौसम शुरू हो गया है और इस मौसम में फल-सब्जियों का बहुत ध्यान रखना होता है। अगर सही से केयर न की जाए, तो वे जल्दी सड़ने लगते हैं। खासकर बात करें प्याज की, तो इसके सड़ने के बाद आने वाली बदबू पूरे घर के माहौल को खराब कर देती है। ऐसे में आज हम आपको इस लेख में कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिनकी मदद से आप प्याज को सड़ने से बचा सकती हैं साथ ही इन्हें सही तरीके से स्टोर भी कर सकती हैं।

प्याज को ताजा रखने के टिप्स

अगर आपके किचन से भी लगातार प्याज की बदबू आती है, तो इस बदबू से राहत पाने के लिए और प्याज को ताजा रखने के लिए निचे दिए गए टिप्स को जरूर फॉलो करें।

Main - 2026-07-17T183618.314

प्लास्टिक बैग में रखने की न करें गलती

बरसात और उमस के इस मौसम में अगर आपके घर में रखे प्याज भी नरम पड़ने लगे हैं और इनमें से अजीब सी सड़ने वाली बदबू आ रही है, तो सबसे पहले आप इन्हें किसी प्लास्टिक बैग या टाइट पॉलिथीन में बांधकर रखने के बजाय जालीदार टोकरी या किसी खुले बक्से में रखें। लंबे समय तक अगर प्याज को बांधकर रखा जाएं, तो इससे उनके जल्दी खराब होने के चांस बढ़ जाते हैं।

खुली और हवादार जगह पर रखें

कुछ महिलाएं प्याज को ऐसी जगह पर रख देती हैं, जहां न तो धूप आती है और न ही ठीक से हवा लग पाती है। ऐसे में बंद जगह पर नमी के कारण प्याज खराब हो सकते हैं और इनसे बदबू भी आ सकती हैं। इससे बचने के लिए आप इन प्याज को हमेशा किसी खुली और हवादार जगह पर ही स्टोर करके रखें। 

यह भी पढ़ें- गंदी सब्जी की टोकरी को बिना धोए ऐसे चमकाएं, आलू-प्याज के छिलकों से मिलेगा छुटकारा

आलू और प्याज को एक साथ रखने से बचें

कई बार महिलाएं आलू और प्याज को एक ही बास्केट में एक साथ रख देती हैं, जिसकी वजह से दोनों में नमी बढ़ती है और वे जल्दी खराब होने लगते हैं। अगर आप भी ऐसा करती हैं, तो इससे बचे। हमेशा आलू और प्याज को अलग-अलग करके रखें।

1 - 2026-07-17T183616.963

खराब प्याज को तुरंत हटाएं

यही नहीं, जब भी आपको लगे कि बहुत सारे प्याज के ढेर में कुछ प्याज खराब या गीले हो गए हैं, तो आप उन्हें तुरंत निकालकर फेंक दें। इन्हें समय पर नहीं हटाया गया, तो खराब प्याज की वजह से दूसरे अच्छे प्याज भी सड़ सकते हैं।

अगर आप ऊपर दिए गए इन सभी टिप्स को फॉलो करती हैं, तो इससे आप लंबे समय तक प्याज को सुरक्षित स्टोर कर सकती हैं और उन्हें सड़ने व बदबूदार होने से बचा सकती हैं। 

यह भी पढ़ें- कच्चे प्याज के साथ दे सकती हैं गर्मी को मात, लू से बचने के लिए जानें इसे खाने का सही तरीका

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से। 

Image Credit :  magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।