गंदी सब्जी की टोकरी को बिना धोए ऐसे चमकाएं, आलू-प्याज के छिलकों से मिलेगा छुटकारा

हमारे घर की रसोई में आलू और प्याज की टोकरी सबसे जल्दी गंदी होने वाली चीज है। इनके सूखे छिलके और मिट्टी न केवल फर्श पर फैलते दिखाई पड़ते हैं, बल्कि नमी पाकर टोकरी में चिपक भी जाते हैं और बदबू पैदा कर देते हैं। हर बार टोकरी को पानी से धोना और सुखाना झंझट भरा काम हो सकता है। ऐसे में कुछ हैक्स के इस्तेमाल से इस गंदगी को साफ किया जा सकता है। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि स्मार्ट किचन हैक से कैसे आपसब्जी की टोकरी को मिनटों में साप कर सकती हैं। जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
बिना धोए टोकरी को कैसे साफ करें?
- आप टोकरी के कोनों और जाली में फंसे बारीक छिलकों को निकालने के लिए पुराने टूथब्रश का इस्तेमाल करें। ब्रश की मदद से सूखी मिट्टी और छिलके आसानी से झड़ जाते हैं। इसके बाद एक सूखे सूती कपड़े से पूरी टोकरी को पोंछ लें।
-1778059548665.jpg)
- यदि टोकरी की जाली बहुत बारीक है, तो आप हेयर ड्रायर के कूल मोड या वैक्यूम क्लीनर के छोटे नोजल का यूज कर सकती हैं। यह जाली के बीच फंसी गंदगी को हवा के दबाव से बाहर निकाल देगा।
- अगर टोकरी पर चिपचिपापन है, तो एक कपड़े पर हल्का सा सिरका लगाकर उसे पोंछें। यह बिना पानी के इस्तेमाल के दाग को साफ कर देता है।
इसे भी पढ़ें - अपनी पुरानी किचन को कम खर्च में दे सकती हैं नया लुक, जानें बिना तोड़-फोड़ के कैसे बदल सकती हैं लुक?
- टोकरी को साफ करते समय बहुत ज्यादा गीले कपड़े का उपयोग न करें। अगर टोकरी लोहे की है, तो नमी के कारण उसमें तुरंत जंग लग सकता है।
-1778059569668.jpg)
नोट - ध्यान रखें कि सफाई शुरू करने से पहले खराब या सड़ रहे आलू-प्याज को हटा दें। एक भी सड़ा हुआ आलू पूरी टोकरी में बैक्टीरिया और गंदी महक फैला सकता है।
इसे भी पढ़ें - Petunia Care Guide: हैंगिंग बास्केट में खूबसूरत लगता है पेटूनिया का पौधा, पहली बार लगा रही हैं तो ध्यान रखें ये 5 बातें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।