herzindagi
nuwara eliya cave sri lanka ravana body still kept

इस गुफा में आज भी है रावण का विशाल शरीर, ट्रैवल करने से पहले जान लें जरूरी बातें

आज के इस आर्टिकल हम आपको बताएंगे कि आखिर यह गुफा कहां है, इसकी खोज किसने की।   
Editorial
Updated:- 2023-12-01, 15:24 IST

ये बात तो सभी जानते हैं कि भारत में किसी के मौत के बाद शव को जला दिया जाता है। धर्म रीति रिवाज के हिसाब से हर किसी में अलग अलग चीजें होती हैं।

इसी तरह धरती पर भगवान थे, इसे लेकर भी जगह जगह ऐसे साक्ष्य मौजूद हैं। जिसमें रामायण से जुड़ी कई चीजें आपको भारत से लेकर श्रीलंका तक देखने को मिलेंगी। 

कहा जाता है कि श्रीलंका में रामायण और भगवान राम से जुड़े कई ऐसे साक्ष्य मौजूद हैं, जिसे आप मानने से इनकार नहीं  सकते। इसके बारे में बहुत से लोग जानना चाहते हैं।

श्रीलंका में कई जगहें आज भी जहां भगवान राम और रावण के बारे में कुछ न कुछ  बातें भरोसा करने योग्य हैं, जो भगवान के बारे में बताती हैं।  इसी तरह श्रीलंका में एक ऐसी गुफा है, जिसके बारे में माना जाता है कि यहां रावण का शव रखा गया है।

श्रीलंका के एक जंगल में एक पहाड़ पर एक गुफा है। इस गुफा में आज भी रावण का सिर रखा हुआ है। यह गुफा श्रीलंका के रायगाला के घने जंगल में स्थित है। ऐसा माना जाता है कि भगवान राम ने 10 हजार साल पहले रावण का वध किया था।

कहां स्थित है यह जंगल?

nuwara eliya cave in sri lanka

कहा जाता है की रायगाला  के जंगल में 8 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित इस गुफा में रावण का शव रखा गया है। रावण के शव को ममी बनाकर एक बक्से में रखा गया है। जिस पर एक खास लेप लगाया गया है। (यहां 108 बार श्री राम लिखने पर मिलती है एंट्री)

इसे भी पढ़ें- Dussehra 2020: भारत के इन शहरों में नहीं जलाया जाता है रावण, बल्कि होती है पूजा

 

किसने की खोज?

यह शोध श्रीलंका स्थित इंटरनेशनल रामायण रिसर्च सेंटर द्वारा किया गया था। शोध के अनुसार, जिस बक्से में रावण का शव रखा गया है, वह 18 फीट लंबा और 5 फीट चौड़ा है। (यहां सिर के बल खड़े हैं बजरंगबली)

यह भी कहा जाता है कि इस बक्से के नीचे रावण का बेशकीमती खजाना है। जिसकी रक्षा एक सांप और कुछ खतरनाक जानवर करते हैं। हालांकि यह उनके रिसर्च में साबित हुआ है, लेकिन वहां कोई नहीं जा सका है।

इसे भी पढ़ें- श्रीलंका के इस स्‍थान पर हुआ था राम और रावण का युद्ध, और भी मिलते है रामायण से जुड़े निशान

किसने रखा यहां रावण का शव 

इस बारे में कहा जाता है कि भगवान राम ने रावण को मारने के बाद उसका शव विभीषण को सौंप दिया था। ताकि इसका अंतिम संस्कार किया जा सके, लेकिन विभीषण ने राजगद्दी संभालने की जल्दबाजी में अंतिम संस्कार नहीं किया और शरीर को वैसे ही छोड़ दिया। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है, इसे लेकर कोई पुख्ता सबूत नहीं है।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit-  Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।