Best Garba Dandiya Places in Noida: गरबा नाइट के लिए नोएडा में कहां जा सकती हैं आप, जानें लोकेशन से लेकर एंट्री फीस तक सभी डिटेल्स

Dandiya Night in Noida 2025: नोएडा में बेस्ट गरबा-डांडिया नाइट जगहों के बारे में लोग सर्च कर रहे हैं। नोएडा की खासियत यह है कि यहां कई ऐसी जगहें हैं, जहां आप सस्ते में गरबा-डांडिया खेलने जा सकती हैं। इन जगहों पर केवल संगीत और नृत्य ही नहीं होता, बल्कि सांस्कृतिक कार्यक्रम, फूड स्टॉल और पारंपरिक वेशभूषा की झलक भी आपको देखने को मिलेगी। नवरात्रि में होने वाला नोएडा में गरबा-डांडिया नाइट्स लोगों के बीच इतना लोकप्रिय इसलिए भी हैं, क्योंकि यह परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए सबसे अच्छा मौका होता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको नोएडा के फेमस गरबा और डांडिया नाइट लोकेशन के बारे में विस्तार से बताएंगे। अगर आप भी जाने का प्लान बना रही हैं, तो यहां अपने दोस्तों और परिवार के साथ जा सकती हैं।
नोएडा में कहां हो रहा है गरबा का आयोजन? (Famous Garba Places In Noida)
गार्डन गैलेरिया (Noida Garba Dandiya Places)- अगर आप नोएडा में ही आस-पास कहीं गरबा-डांडिया नाइट में शामिल होना चाहती हैं, तो आपको गार्डन गैलेरिया जाने का प्लान करना चाहिए। नवरात्रि के दौरान यहां गरबा और डांडिया नाइट का जादू देखते ही बनता है। इस जगह की खासियत यह है कि यहां हर उम्र के लोग अपने-अपने अंदाज में त्योहार को सेलिब्रेट करते हैं। लड़कियां रंग-बिरंगे घाघरा-चोली में सजती हैं, वहीं लड़के भी पारंपरिक कुर्ता-पायजामा और जैकेट पहनें नजर आते हैं।
- किस मेट्रो स्टेशन के पास है?- आप यहां नोएडा सेक्टर 18 मेट्रो स्टेशन से आ सकती हैं।
- लोकेशन- सेक्टर 38A, गार्डन गैलेरिया, ग्राउंड फ्लोर, नोएडा
- दिन- आप यहां 27,28 सितंबर और 1 अक्टूबर को होने जा रहे डाडियां-गरबा इवेंट में शामिल हो सकती हैं।
- समय- रात 8 बजे से शुरू होगा।
- आपको यहां एथनिक ड्रेस कोड में आना होगा।
- टिकट प्राइस- 399 रुपये प्रति व्यक्ति है।
नोएडा एक्सटेंशन में उठाएं गरबा-डांडिया आयोजन का मजा
नोएडा एक्सटेंशन में होने जा रहे गरबा नाइट से कहीं आप पीछे न रह जाए, इसलिए आपके लिए हम यह जानकारी लेकर आए हैं। इस साल यहां आपको ट्रेंडी म्यूजिक, लाइव डीजे और डांडिया की धमाकेदार धुन पर हर उम्र के लोग झूमते नजर आएंगे। इस जगह की खासियत यह है कि यहां फैमिली फ्रेंडली अरेंजमेंट्स किया जान वाला है, जहां अलग-अलग खाने-पीने के स्टॉल और बच्चों के लिए छोटे-छोटे गेम्स भी देखने को मिल सकते हैं। यहनोएडा में वीकेंड सेलिब्रेट करने लिए अच्छी जगहमें से एक है।
- लोकेशन- रुबरू, नोएडा एक्सटेंशन, ग्रेटर नोएडा
- समय- शाम 7 बजे से शुरू होकर 3 घंटे तक चलेगा।
- टिकट प्राइस- 399 रुपये प्रति व्यक्ति है।
गौर सिटी में जा सकती हैं गरबा खेलने
Rock N Dhol Shubharambh का धमाका इस बार आपको गौर सिटी में देखने को मिलने वाला है। नोएडा का सबसे बड़ा डिस्को डांडिया एक्सपीरियंस अगर करना है, तो आपको यहां जाने का प्लान करना चाहिए। यहां गरबा खेलने के साथ-साथ आप फेस्टिव फैशन, ज्वेलरी, एक्सेसरीज और यूनिक हैंडक्राफ्टेड सामान की शॉपिंग भी कर सकती हैं। इसके साथ ही 100% वेज फूड, लेकिन मॉडर्न ट्विस्ट के साथ आपको खाने को मिलेगा। नोएडा में पार्टनर के साथ जाने के लिए अच्छी जगह में से एक है।
- लोकेशन- स्टेडियम रोड, ई ब्लॉक, गौर सिटी 1, सेक्टर 4, ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश
- समय- 27 और 28 सितंबर को शाम 4 बजे से शुरू होगा।
इसे भी पढ़ें- बच्चों के साथ नोएडा में इन जगहों पर गुजारें शाम का समय, आ जाएगा मजा
नोएडा में और कहां हो रहा है आयोजन
- आरक्यूब मोनाड मॉल में डांडिया नाइट्स
- लोकेशन- ब्लॉक ए, सेक्टर 43, नोएडा, उत्तर प्रदेश
- 26, 27 सितंबर को शाम 7 बजे से शुरू होगा।
डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया (Noida Dandiya Fest 2.0)
यहां गरबा-डांडिया खेलने का मौका आपको 28 सितंबर को मिलने वाला है। शाम 7 बजे आप इसमें शामिल हो पाएंगे। 4 घंटों तक यहां आप समय बिता सकती हैं। टिकट प्राइस भी यहां अन्य जगहों के मुकाबले कम है। आप 385 रुपये में प्रति व्यक्ति टिकट खरीद सकती हैं। ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा भी मिल रही है।
इसे भी पढ़ें-नोएडा में बच्चों के साथ इन 3 जगहों पर जाएं, सेव करके रख लें यह आर्टिकल
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
IMAGE CREDIT- freepik, irctc
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।