नोएडा एयरपोर्ट के गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ने के बाद टूरिस्ट की हो जाएगी मौज, इन जगहों पर घूमना हो जाएगा आसान

जेवर में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहले ही देश के सबसे बड़े और आधुनिक एयरपोर्ट्स में गिना जा रहा है। लिंक एक्सप्रेसवे का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि सफर का समय काफी कम हो जाएगा।
Updated:- 2025-12-16, 13:57 IST
noida airport to ganga expressway link western up travelers must visit these places near jewar air terminal

नोएडा एयरपोर्ट को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए लिंक एक्सप्रेसवे की तैयारी हो रही है। यह परियोजना शुरू होने से पहले, लोग अपना फायदा सर्च करने लगे हैं। लंबी दूरी की यात्रा करने वाले लोगों के लिए लिंक एक्सप्रेसवे का बनना किसी सुनहरे अवसर से कम नहीं है। यह कनेक्टिविटी न सिर्फ यात्रियों का सफर आसान बनाएगी बल्कि नोएडा और उसके आसपास घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए भी फायदेमंद साबित होगी। आज से इस आर्टिकल में हम आपको जेवर एयरपोर्ट को गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ने के बाद किसे सबसे ज्यादा फायदा होने वाला है, इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

गंगा एक्सप्रेसवे की खासियत

लिंक एक्सप्रेसवे के बनने के बाद नोएडा के आस-पास घूमने का प्लान बना रहे लोगों की मौज हो जाएगी। अगर आप लंबी दूरी का रास्ता कम समय में पूरा करना चाहते हैं, तो इस रूट को लेकर आ सकते हैं। मेरठ से प्रयागराज गंगा एक्सप्रेसवे बन रहा है। इसे यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा। इसके बाद नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक इसे लिंक किया जाएगा। ऐसे में इन सभी जगहों पर जाने वाले लोग सीधा एक्सप्रेसवे से कम समय में पहुंच जाएंगे।

noida airport to ganga expressway link western up travelers must visit these places near jewar air termina

प्रयागराज

हर साल लाखों लोग प्रयागराज जाते हैं। ऐसे में उन्हें अगर सीधा रूट मिल जाएगा, जो एक्सप्रेसवे पर ही चलेगा, तो इससे अच्छी बात और क्या होगी। लोगों को इसके लिंक होने का बेसब्री से इंतजार है। गंगा एक्सप्रेसवे से प्रयागराज की कनेक्टिविटी काफी बेहतर होगी। यहां आप संगम और लेटे हनुमान मंदिर के दर्शन करने जा सकते हैं। कुंभ और बड़े मेलों के आयोजन के समय यहां जाना और भी आसान हो जाएगा।

noida airport to ganga expressway link western up travelers must visit these places near jewar air terminalsdv

मेरठ घूमना हो जाएगा आसान

अब लोगों को मेरठ घूमने के लिए लंबे ट्रैफिक में नहीं फंसना पड़ेगा। जो सफर आप 2 घंटे में पूरा करते हैं, वह एक्सप्रेसवे से 1 घंटे में ही पुरा कर लेंगे। एक्सप्रेसवे पर गाड़ियों की रफ्तार और माइलेज अच्छी रहती है। इसलिए, मेरठ जाने वाले सीधे एक्सप्रेसवे का आप यूज कर सकती हैं।

इसे भी पढे़ं- Kanpur Lucknow Expressway के खुलने के बाद इन जगहों पर घूमना हो जाएगा आसान, लॉन्ग ड्राइव पर जाने के शौकीन लोगों की हो जाएगी मौज

noida airport to ganga expressway link western up travelers must visit these places near jewar air terminalे्

मथुरा और वृंदावन

अब नोएडा और आस-पास के शहरों के लोगों को मथुरा और वृंदावन पहुंचना और भी आसान हो जाएगा। जो लोग जेवर एयरपोर्ट से यहां दर्शन करने जा रहे हैं, उनके लिए भी यह रूट फायदेमंद हो सकता है। आप दूरी और समय को देखने के बाद इस लिंक एक्सप्रेसवे से जाने का प्लान कर पाएंगे। एक्सप्रेसवे पर वाहनों की स्पीडज्यादा होती है, इसलिए लोगों को इसके बनने का इंतजार है।

noida airport to ganga expressway link western up travelers must visit these places near jewar air terminaldfgb

इसके अलावा आप आगरा, हस्तिनापुर, अलीगढ़ और नोएडा भी घूम पाएंगी।

इसे भी पढे़ं- भारत के इस एक्सप्रेस-वे से यात्रा करना आपको पड़ सकता है महंगा

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।