Kanpur Lucknow Expressway के खुलने के बाद इन जगहों पर घूमना हो जाएगा आसान, लॉन्ग ड्राइव पर जाने के शौकीन लोगों की हो जाएगी मौज

kanpur lucknow expressway के खुलने की खबर आते ही, ट्रैवलर्स अभी से इस रूट पर घूमने का प्लान करने लगे हैं। दरअसल, एक्सप्रेसवे का फायदा यह होता है कि आप कम समय में लंबी दूरी की यात्रा कर पाते हैं। इसके साथ ही, अगर सड़क अच्छा है, तो लॉन्ग ड्राइव का मजा भी आता है। कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे 6 लेन का बनाया जा गया है, इसलिए ट्रैफिक की भी चिंता नहीं रहती। लॉन्ग ड्राइव पर जाने वाले लोग अक्सर ऐसे रूट पर जाना पसंद करते हैं, जहां उनकी गाड़ी लगातार चलती रहे। उन्हें सड़क पर ट्रैफिक में न फंसना पड़े। एक्सप्रेसवे पर पेट्रोल भी कम लगता है, क्योंकि माइलेज अच्छी आती है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे के रूट और आस-पास की जगहों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। अगर आप घूमने के शौकीन हैं और अपनी गाड़ी से यात्रा करना पसंद करती हैं, तो इस एक्सप्रेसवे से यात्रा प्लान कर पाएंगी।
Kanpur Lucknow Expressway रूट में ये रास्ते हैं खास
- न्नाव में गंगा एक्सप्रेसवे व लखनऊ की बाहरी रिंग रोड से ये रास्ता जुड़ने वाला है, इसलिए जो लोग इस रास्ते से सफर कर रहे हैं, उनके लिए यह फायदेमंद होगा।
- इसकी शुरुआत लखनऊ के शहीद पथ के पास से हो रही है। यहां से सड़क जुड़ते हुए कांथा, अमरसास से निकलते हुए गंगाघाट क्षेत्र में गांव कडेर पतारी पर जाकर खत्म होगी।
- अगर आप इस रूट में कहीं सफर करने का प्लान कर रही हैं, तो इस एक्सप्रेसवे से जा सकती हैं।
इसे भी पढे़ं- भारत के इस एक्सप्रेस-वे से यात्रा करना आपको पड़ सकता है महंगा
कानपुर और लखनऊ में घूमने की जगहें
एलन फॉरेस्ट चिड़ियाघर- अगर आप कानपुर घूमने का प्लान कर रही हैं, तो आप एलन फॉरेस्ट चिड़ियाघर घूमने जा सकती हैं। एक्सप्रेसवे से चिड़ियाघर की दूरी लगभग 12 से 14 किमी है, इसलिए यह सफर आपके लिए आसान होगा। यह उत्तर भारत के सबसे बड़े ग्रीन जून में से एक माना जाता है। यहां आप टाइगर, लेपर्ड, स्नेक हाउस, नेचर वॉक का मजा उठा सकती हैं।
ब्लू वर्ल्ड थीम पार्क
जो लोग इस एक्सप्रेसवे से लॉन्ग ड्राइव का प्लान कर रहे हैं, वह ब्लू वर्ल्ड थीम पार्क भी जा सकती हैं। यह कानपुर का सबसे लोकप्रिय वाटर थीम पार्क माना जाता है। परिवार और कपल्स के घूमने के लिए यह बेस्ट है। अगले साल एक्सप्रेसवे खुल जाता है और अगर आप कानपुर आ रही हैं, तो यहां आ सकती हैं। एक्सप्रेसवे पर वाहनों की स्पीडज्यादा होती है, इसलिए लोगों को इसके बनने का इंतजार है।
इसे भी पढ़ें- हरियाणा की इस सड़क पर बनेगा FNG एक्सप्रेसवे का इंटरचेंज, दिल्ली नोएडा के लोगों को भी होगा फायदा
जेके मंदिर
कानपुर- लखनऊ एक्सप्रेस वे से जेके मंदिर की दूरी लगभग 10 से 12 किमी है। व्हाइट मार्बल, शांत वातावरण और इसे कानपुर की आइकॉनिक पहचान माना जाता है। जो लोग लंबी दूरी की यात्रा करके आए हैं, वहां यहां शांति के लिए आ सकते हैं।
इसके अलावा मोती झील और फूल बाग घूमने भी आ सकती हैं। इन जगहों की दूरी एक्सप्रेसवे से लगभग 10 से 12 किमी है।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
IMAGE CREDIT- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।