नागालैंड में ट्रैकिंग के लिए ढूंढ रहे हैं अच्छी जगह, तो इन जगहों पर घूमने का बनाएं प्लान

ऐसे कई लोग हैं जिन्हें एडवेंचर एक्टिविटीज करना पसंद होता है। ऐसे लोग हमेशा प्रकृति का सुंदर नजारा करीब से देखने के लिए हर दो से तीन महीने में ट्रिप प्लान करते हैं। कुछ लोगों को जंगल में ट्रैकिंग करना पसंद होता है, तो कई लोग ऊंचे पहाड़ों पर चढ़ना पसंद करते हैं। अगर आप भी ट्रैकिंग करने में रुचि रखते हैं और कोई अच्छी जगह ढूंढ रहे हैं, तो नागालैंड की इन पहाड़ियों पर घूमने जा सकते हैं।
कोहिमा का जप्फू पीक (Japfu Peak)

नागालैंड के कोहिमा शहर में स्थित यह जगह ट्रैकिंग लवर को जरूर पसंद आएगा। यहां जाने के बाद आपको ऐसा लगेगा जैसे आप स्विट्जरलैंड में आ गए हैं। यहां के पर्वत आपको स्विट्जरलैंड के समान ही लगेंगे। यहां से आप जुकू घाटी भी देख सकते हैं। जप्फू पीक की ऊंचाई पर जाने के बाद आपको बादलों के साथ उड़ने का अहसास होगा।
क्योंकि आपके चारों तरफ बस बादल ही नजर आएंगे। चोटी पर पहाड़ के चारों तरफ तैरती धुंध आपको स्वर्ग का अहसास करवाएगी। यहां जाने पर ध्यान रखें कि अच्छे गर्म कपड़े पहनकर जाएं, क्योंकि चोटी पर बहुत अधिक ठंड महसूस होगी।
- कैसे होगी यात्रा पूरी-जप्फू पीक पहुंचने के लिए आधे से ज्यादा रास्ता आप कैब से ही कवर कर लेंगे। इसके आप आपको चोटी तक पहुंचने के लिए एक घंटे की ट्रैकिंग करनी होगी। ये जगह समुद्र तल से 10,118-फीट की ऊंचाई पर है। (विश्व प्रसिद्ध कूनो नेशनल पार्क में घूमने की पूरी जानकारी)
- ध्यान रखें कि अगर आपको ऊंचाई पर सांस लेने में मुश्किल और चक्कर आना जैसी चीजें महसूस होती है, तो ट्रैकिंग छोड़कर नीचे वापस आ जाएं।
- यात्रा का समय- इस ट्रैकंग के लिए यात्रा आपको सुबह सूर्योदय से पहले करनी होगी
माउंट तियी (Mount Tiyi)

नागालैंड के वोखा जिले में स्थित ये जगह एक रहस्यमय स्थान के नाम से फेमस है। कोहिमा से 74 किमी दूर इस पहाड़ की कहानी पौराणिक घटनाओं से जुड़ी हुई है। माना जाता है कि आप यहां जाएंगे, तो ट्रैकिंग रास्ते में आपको इसका अहसास होगा। इस पर्वत को आत्माओं का निवास स्थान भी कहा जाता है। लेकिन ट्रैकिंग शौकीन लोग फिर भी यहां जाते हैं। इसकी ऊंचाई समुद्र तल से 6,459-फीट है। (महिलाओं के लिए काफी सुरक्षित हैं ये जगह)
इसे भी पढ़ें: Panipat Travel: पानीपत के आसपास स्थित इन शानदार हिल स्टेशन को वीकेंड में बनाएं डेस्टिनेशन
दजुको घाटी (Dzukou Valley)

मणिपुर और नागालैंड राज्यों की सीमा से लगी दजुको घाटी एक सुंदर जगह है। कोहिमा से इसकी दूरी 22 किमी है। यहां ट्रैकिंग के लिए जाने के लिए यात्रा विश्वेमा गांव से शुरू करना होगा। पहाड़ पर चढ़ने और इस घाटी तक पहुंचने में करीब 4 घंटे लग सकते हैं। यहां आप 5,000-फीट से लेकर 7,900-फीट तक की ऊंचाई पर ट्रैकिंग करेंगे।
इसे भी पढ़ें: परिवार संग भारत की इन खूबसूरत जगहों को करें एक्सप्लोर
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।