Fri Sep 25, 2026 | Updated 02:03 PM IST

Chaitra Navratri 2026: कोलकाता के इस म्‍यूज‍ियम में देखने को म‍िलेंगी मां दुर्गा की सालों पुरानी मूर्तियां, चैत्र नवरात्र‍ि में यहां जरूर जाएं घूमने

Goddess Durga Museum In Kolkata: इस साल चैत्र नवरात्र‍ि 19 मार्च से शुरू हो रही है। वैसे तो कोलकाता में शारदीय नवरात्र‍ि पर अलग ही राैनक देखने को म‍िलती है, लेक‍िन चैत्र नवरात्र‍ि पर भी यहां लोगों की भारी भीड़ जुटती है। अगर आप कोलकाता जा रही हैं तो दुर्गा मां का Maa Phire Elo Museum जरूर एक्‍सप्‍लोर क‍रि‍एगा।
Updated:- 2026-03-16, 18:08 IST
Goddess Durga Museum In Kolkata

हर साल नवरात्र‍ि का त्‍योहार बहुत खास तरीके से मनाया जाता है। ये त्‍योहार भले ही पूरी दुन‍िया में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है, लेक‍िन कोलकाता में इसकी खास रौनक देखने को म‍िलती है। इस दौरान यहां का माहौल बहुत ही भक्‍त‍िमय हो जाता है। नवरात्रि में नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। इसकी शुरुआत ही घटस्थापना यानी कलश स्थापना से होती है। इस साल Chaitra Navratri 2026 की शुरुआत 19 मार्च से हो रही है।

बंगाल में स‍िर्फ शारदीय नहीं बल्‍क‍ि चैत्र नवरात्र‍ि पर भी दूर दराज से लोग आते हैं। यहां की रौनक देखने लायक होती है। अगर आप भी इस चैत्र नवरात्र‍ि वेस्‍ट बंगाल जा रही हैं तो हम आपको एक ऐसे म्‍यूज‍ियम के बारे में बता रहे हैं जहां आपको सालों पुरानी मां दुर्गा आप बसंती पूजा की रौनक जरूर देखें। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्‍तार से -

maa phire elo museum of goddess durga in kolkata (2)

नववर्ष की शुरुआत का प्रतीक है चैत्र नवरात्र‍ि

चैत्र नवरात्र‍ि हिंदू नववर्ष की शुरुआत का प्रतीक होता है। बंगाली समुदाय में इस दौरान शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह के पारंपरिक व्यंजन भोग के रूप में माता को लगाए जाते हैं। कोलकाता में कई जगहों पर व‍िशेष कार्यक्रमों का भी आयोजन क‍िया जाता है। इस मौके पर साउथ कोलकाता के रवींद्र सरोवर में स्थित मां फिरे एलो म्यूजियम भी जाते हैं।

goddess durga statue (2)

यह भी पढ़ें- दुर्गा मां को अर्पित किए जाने वाले इन 2 फूलों में छिपा है सेहत का खजाना, महिलाओं की कई मुश्किलों को कर सकते हैं दूर

मां दुर्गा का ये संग्रहालय है सबसे खास

आपको बता दें क‍ि यही वो जगह है जहां पूजा पंडालों की मूर्तियों को रखा जाता है। इस संग्रहालय की स्‍थापना साल 2012 में हुई थी। यहां आज भी आप कोलकाता के प्रसिद्ध पंडालों के मां दुर्गा की कुछ अद्भुत कलाकृतियाें और मूर्तियाें को देख सकती हैं। खास बात तो ये है क‍ि ये मूर्तियां आज भी नई जैसी लगती हैं क्‍योंक‍ि इनकी समय-समय पर मरम्‍म्‍त की जाती है। 

यह भी पढ़ें- Maa Durga: सिर्फ 7 श्लोकों में समाया है दुर्गा सप्तशती का पूरा पाठ, जानें अर्थ और लाभ

goddess durga statue (1)

कैसे पहुंचें कोलकाता?

आप कोलकाता फ्लाइट, ट्रेन, बस या अपनी कार से आसानी से पहुंच सकती हैं। यहां सबसे पास का एयरपोर्ट नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल हवाई अड्डा ही है। ये देश के प्रमुख शहरों से जुड़ा है। वहीं अगर आप ट्रेन से आ रही हैं तो हावड़ा या सियालदह स्‍टेशन पर उतर सकती हैं। अगर आप द‍िल्‍ली से कोलकाता जाने की सोच रही हैं ताे इसके ल‍िए आप NH-2 और NH-6 के रास्ते जा सकती हैं।

goddess durga statue (3)

यह भी पढ़ें- फुचका से बिरयानी तक, कोलकाता जा रही हैं तो जरूर टेस्‍ट करें ये 5 फेमस Street Foods; भूल नहीं पाएंगी स्‍वाद

तो अगर आप भी इस चैत्र नवरात्र‍ि पर कोलकाता जा रही हैं तो मां दुर्गा का रवींद्र सरोवर में स्थित मां फिरे एलो म्यूजियम जरूर एक्‍सप्‍लोर करें। यहां आकर आपको शांत‍ि जरूर म‍िलेगी।

यह भी पढ़ें- कोलकाता की इन शानदार जगहों पर फ्री में घूम आएं, इतिहास और खूबसूरती का संगम मिलेगा

साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Cover Image Credit- RANGAN DATTA

Inside image credit- rangan datta/instagram-sohambhandary6

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।