Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:02 AM IST

चावल और दूध से बनाएं झारखंड की फेमस मिठाई दुधौरी, जानें रेसिपी

स्वीट में कुछ&nbsp; अलग और टेस्टी बनाना चाहती हैं तो इस बार ट्राई करें झारखंड की फेमस मिठाई दुधौरी। इसे आप बहुत ही आसानी से घर पर बना सकती हैं। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2020-07-14, 09:00 IST
jharkhand sweet dudhauri easy recipe tips

इस बार रेसिपी ऑफ़ द डे में आपके लिए लेकर आए हैं झारखंड की एक खास 'दुधौरी' मिठाई। झारखंड में इसे पर्व, त्योहार या किसी विशेष मौके पर बनाया जाता है। झारखंड के साथ ये बिहार की भी लोकप्रिय और पारंपरिक मिठाई में से एक है। खास कर झारखंड और बिहार में जब चावल की नई फसल होती है तब इसी चावल की मदद से ये स्वीट बनाई जाती है। इसे बनाने में चावल, दूध, चीनी और घी का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप भी इस मिठाई को घर पर बनाना चाहती हैं तो बहुत ही आसानी से घर पर बना सकती हैं। घर में अगर बच्चे मीठे में कुछ अच्छा खाने की गुजारिश करते हैं तो ऐसे में आप इसे आसानी से बना के खिला सकती हैं। आप इसे अपने घर पर आए हुए मेहमानों को भी बना के खिला सकती हैं। इसे एक बार चखने के बाद आप बार-बार घर पर बनाना चाहेंगी और सब को खिलाना भी चाहेंगी। लगभग 20 से 25 मिनट में ये मिठाई आसानी से बन के तैयार हो जाती है। तो चलिए जानते हैं इस रेसिपी के बारे में-

दुधौरी मिठाई Recipe Card

स्वीट्स में कोई रेसिपी बनाने की सोच रही हैं तो इस बार दुधौरी बनाएं और सब को खिलाएं।

Vegetarian Recipe
Total Time: 30 min
Prep Time: 20 min
Cook Time: 15 min
Servings: 3
Level: Medium
Course: Desserts
Calories: 200
Cuisine: Indian
Author: Sahitya Maurya

Ingredients

  • दूध--1/2 लीटर
  • चावल-1/2 कप
  • इलाइची पाउडर-1/2 चम्मच
  • चीनी-1/2 कप
  • बेकिंग पाउडर-1/2 चम्मच
  • तेल या घी- 2 कप
  • मैदा-1 चम्मच

Step

  1. Step 1:

    दुधौरी मिठाई बनाने के लिए सबसे पहले आप एक पतीले में दूध को उबाल लीजिए।

  2. Step 2:

    थोड़ी देर बाद इसमें चावल और इलाइची पाउडर डालकर गाढ़ा होने तक अच्छे से पका के गैस बंद कर दीजिए।

  3. Step 3:

    कुछ देर ठंडा होने के बाद इसे मिक्सी में डालिए, साथ में मैदा और बेकिंग पाउडर को भी मिलाकर दरदरा पीस लीजिए।

  4. Step 4:

    अब इसकी मनचाही आकार में छोटी-छोटी लोई बना लीजिए और किसी बर्तन में रख लीजिए।

  5. Step 5:

    इसके बाद एक पैन में घी गरम करें और इसे सुनहरा होने तक अच्छे से फ्राई कर के अलग रख लीजिए।

  6. Step 6:

    अब एक कढ़ाई में चीनी और पानी मिलाकर कर गाढ़ी चाश्नी तैयार कर लीजिए।

  7. Step 7:

    चाश्नी तैयार होने के बाद इसमें फ्राई की हुई दुधौरी को डालें और 20 से 25 मिनट के लिए ढक कर छोड़ दीजिए।

  8. Step 8:

    25 मिनट बाद इसे सर्विंग प्लेट में निकालें और इसे सर्व करें। आप चाहें तो इसके ऊपर रबड़ी डाल कर भी सर्व सकती हैं।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।