Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:05 AM IST

भारतीय पर्यटक किस देश में सबसे अधिक यात्रा के लिए जाते हैं? जानें खर्च से लेकर सब कुछ

साल खत्म होने वाला है, ऐसे में हर कोई यात्रा के लिए कहीं दूर जाने का प्लान बना रहा है। अगर आप भी उनमें से है, तो आर्टिकल आपके काम का है।
Updated:- 2023-12-26, 12:56 IST
most visited countrie by indian travellers and price

आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे लोकेशन के बारे में बताने वाले हैं, जहां भारतीय पर्यटक जाना पसंद करते हैं। कुछ ऐसे देश हैं, जहां ट्रैवल करना आपको महंगा भी नहीं पडे़गा।

इस बार आप नया साल विदेश में बनाने का प्लान कर सकते हैं।  विदेश में ये ऐसे देश हैं जहां भारतीयों को जाना बहुत पसंद है।

थाईलैंड

thailand most visited countries by indians travellers and price

भारतीय नागरिकों के लिए पर्यटन की दृष्टि से यह देश अन्य देशों के मुकाबले सबसे ऊपर है। यह देश 40,000 से अधिक मंदिरों, समुद्र तटों, थाई मसाज, शॉपिंग और द्वीपों के लिए प्रसिद्ध है। यहां के प्रमुख शहरों में पटाया और बैंकॉक शहर शामिल हैं।

60 से 70 हजार रुपये में थाईलैंड टूर कर सकते हैं। अब तो थाईलैंड सरकार ने भारतीयों के लिए वीजा भी फ्री कर दिया है। इसके सिवा अगर आप यात्रा में और आराम चाहते हैं, तो यह ट्रिप प्लान आप IRCTC द्वारा लाए गए पैकेज के जरिए भी कर सकते हैं। (नवंबर में देश की इन हसीन और खूबसूरत जगहों पर घूमने पहुंचें)

इंडोनेशिया

indonesia most visited countries by indians travellers and price

इस देश में भारतीय पर्यटकों बाली घूमना पसंद होता है। यह अपने समुद्र तट के लिए भी प्रसिद्ध है। थाईलैंड की तरह इस देश में भी कई खूबसूरत मंदिर हैं। बाली की नाइट लाइफ भी बहुत रंगीन है।

बाली की यात्रा पर आपको लगभग 70,000 रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं। भारत से हर साल बाली जाने वाले लोगों की संख्या बहुत अधिक होती है। इंडोनेशिया के लिए भारतियों को 30 दिनों का वीजा ऑन अराइवल मिलता है।

इसे भी पढ़ें- नवंबर में दार्जिलिंग जाने का बना रहे हैं प्लान, तो Ghoom Festival में जरूर लें हिस्सा

 

सिंगापुर

singapore most visited countries by indians travellers and price

यह देश अपनी खूबसूरत इमारतों, होटलों और कसिनो के लिए फेमस है। यहां आप भारतीय पर्यटक चाइनाटाउन घूमने जा सकते हैं। आप सिंगापुर फ्लायर, बोटेनिक गार्डन, सेंटोसा द्वीप और ऑर्चर्ड रोड जैसी जगहों की यात्रा कर सकते हैं। यहां जाने पर आपको 60-70 हजार रुपए खर्च करने पड़ सकते हैं। (बेहतरीन हिल स्टेशन्स)

मलेशिया

malaysia most visited countries by indians travellers and price

भारतीय पर्यटकों के लिए मलेशिया अन्य देशों की तुलना में सस्ता है। आप यहां 25,000 रुपये में यात्रा कर सकते हैं। यहां आप कुआलालंपुर के वर्षावन, पेट्रोनास टावर्स, समुद्र तट और रात्रि जीवन का आनंद ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-  समुद्र में डूब जाता है यह अनोखा मंदिर, दर्शन करने के लिए लगी रहती है भीड़

यूनाइटेड किंगडम

uk places

इस लिस्ट में पांचवां नाम यूनाइटेड किंगडम का आता है। ब्रिटेन अपनी पुरानी इमारतों और संग्रहालयों के लिए फेमस है। ब्रिटेन के एडिनबर्ग शहर की खूबसूरती देखने के बाद आप भी वहां रहने का फैसला कर सकते हैं।

यहां के पुराने शहर और गांव बेहद खूबसूरत हैं। लंदन जाने के लिए आपको करीब एक लाख रुपये खर्च करने पड़ेंगे।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit-  Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।