Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:31 AM IST

समुद्र में डूब जाता है यह अनोखा मंदिर, दर्शन करने के लिए लगी रहती है भीड़

मंदिर के दर्शन तो आपने बहुत किए होंगे, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे मंदिर के बारे में बता रहे हैं जहां लोग सिर्फ दो बार दर्शन करने के लिए जाते हैं। कहा जाता है कि यहां जाने वाला इंसान कभी खाली हाथ नहीं वापस नहीं आते हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-11-10, 14:41 IST
which temple is under sea in gujarat in hindi

गुजरात का नाम सामने आते ही यहां के फेस्टिवल, ट्रेडिशनल फूड्स और ऐतिहासिक इमारतें आंखों के सामने घूमते हैं। साथ ही, यह एक ऐसा राज्य है जिसे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की मातृभूमि के रूप में जाना जाता है। यही वजह है कि दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी गुजरात में बनाई गई है। 

इस खूबसूरत स्टैच्यू को देखने सिर्फ देसी लोग ही नहीं, बल्कि विदेश से भी लोग आना पसंद करते हैं। मगर क्या आपको पता है कि यहां एक ऐसा मंदिर है, जिसके दर्शन दिन में सिर्फ दो से तीन बार ही लोग कर पाते हैं, क्योंकि इसके बाद यह मंदिर समुद्र में डूब जाता है। आइए जानते हैं कि यह मंदिर कौन-सा है और इसका क्या रहस्य है।  

ऐसा कौन-सा मंदिर है जो समुद्र में डूब जाता है?

Which temple is between sea in Gujarat

यह मंदिर गुजरातमें है जिसका नाम स्तंभेश्वर महादेव है। कहा जाता है कि रोजाना स्तंभेश्वर महादेव मंदिर सुबह और शाम कुछ देर के लिए गायब हो जाता है। इसके पीछे प्राकृतिक कारण है, दरअसल दिन भर में समुद्र का स्तर इतना बढ़ जाता है कि मंदिर पूरी तरह डूब जाता है।

फिर कुछ ही पलों में समुद्र का स्तर घट जाता है और फिर मंदिर दोबारा दिखाई देने लगता है। ऐसा हमेशा सुबह और शाम के समय होता है। मंदिर के गायब होने के पीछे लोग समुद्र द्वारा शिव का अभिषेक करना मानते हैं। यही नहीं श्रद्धालु भगवान शिव के इस मंदिर का नजारा लेने के लिए दूर-दूर से आते हैं। 

इसे जरूर पढ़ें- गुरु नानक जयंती पर लुधियाना के इन प्रसिद्ध गुरुद्वारों में देश के हर कोने से पहुंचते हैं भक्त

स्तंभेश्वर महादेव मंदिर से जुड़े रोचक तथ्यों के बारे जानें 

गुजरात की राजधानी गांधीनगर से लगभग 175 किमी दूर जंबूसर के कावी कंबोई गांव में मौजूद है। यह शिव मंदिर बेहद अनोखा है क्योंकि यह समुद्र की गोद में समा जाता है। शिवपुराण के अनुसार ऐसा माना जाता है कि यहां तारकासुर नाम के असुर ने भगवान शिव को अपनी तपस्या से खुश कर दिया था, इसके बदले में शिव ने उसे मन चाहा वरदान दिया था। 

एक कहानी यह भी कहती है कि भगवान कार्तिकेय (शिव के पुत्र) राक्षस तारकासुर को मारने के बाद स्वयं को दोषी मानते हैं। इसलिए भगवान विष्णु ने उन्हें यह कहते हुए सांत्वना दी कि आम लोगों को परेशान करने वाले एक राक्षस को मारना गलत नहीं है। हालांकि कार्तिकेय भगवान शिव के एक महान भक्त की हत्या के पाप को दूर करना चाहते थे।

वरदान क्या दिया था?

Which temple is sea in Gujarat

वरदान यह था कि उस असुर को शिव पुत्र के अलावा और कोई नहीं मार सकता था और पुत्र की आयु भी 6 दिन की ही होनी चाहिए। वरदान मिलने के बाद, तारकासुर ने हर तरफ लोगों को परेशान करना और उन्हें मारना शुरू कर दिया। (नवंबर में देश की इन हसीन और खूबसूरत जगहों पर घूमने पहुंचें)

यह सब देखकर देवताओं और ऋषि मुनियों ने शिव जी से उसका वध करने की प्रार्थना की। उनकी प्रार्थना सुनने के बाद श्वेत पर्वत कुंड से 6 दिन के कार्तिकेय ने जन्म लिया। असुर का वध कार्तिकेय ने कर तो दिया, लेकिन शिव जी भक्त की जानकारी मिलने के बाद उन्हें बेहद दुख पहुंचा। 

कैसे जाएं स्तंभेश्वर महादेव मंदिर? 

Which temple is submerged in water

गुजरात के वडोदरा से लगभग 40 किलोमीटर दूर जंबूसर तहसील में स्थित है। कावी कंबोई गुजरात के वडोदरा से लगभग 75 किमी दूर है। ऐसे में यहां आप सड़क मार्ग से जा सकते हैं, क्योंकि इससे कावी कंबोई वडोदरा, भरूच, और भावनगर जैसी जगहों अच्छी तरह से जुड़ी हुई हैं। 

इसे जरूर पढ़ें- एडवेंचर लवर कपल इन जगहों पर कर सकते हैं हनीमून प्लॉन

आप बस से जा सकते हैं और यहां से निजी टैक्सी या फिर अन्य वाहन का साधन लें सकती हैं। इसके अलावा यहां पहुंचने के लिए सड़क, रेल या फिर एयर प्लेन के जरिए भी आसानी से पहुंचा जा सकता है। 

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image Credit- (@Freepik)  

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।