Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:08 AM IST

मुरादाबाद की इन भुतहा जगहों की है एक अलग ही कहानी

मुरादाबाद की इन जगहों पर सूरज ढलते ही कोई भी अलेके जानने से डरता है। आइए इन जगहों के बारे में जानते हैं।
Updated:- 2022-06-30, 13:05 IST
haunted places in moradabad in hindi

मुरादाबाद उत्तर प्रदेश का एक मुख्य शहर है। दिल्ली के पास में होने के चलते यह शहर कई चीजों के लिए फेमस भी हैं। खाने-पीने से लेकर रहने तक यह शहर लोगों के लिए खास है क्योंकि दिल्ली में काम करने वाले बहुत से लोग इस शहर में भी रहते हैं। लेकिन क्या आप इस शहर में मौजूद डरावनी जगहों के बारे में जानते हैं? अगर नहीं तो इस लेख में हम आपको मुरादाबाद की उन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां शाम होते ही कोई भी अकेले जाने से डरता है। इन भुतहा जगहों की कहानी भी बेहद दिलचस्प है। आइए इन जगहों के बारे में जानते हैं।

नजीबुदौला फोर्ट

most haunted places in moradabad inside

मुरादाबाद में मौजूद नजीबुदौला फोर्ट एक मध्यकालीन फोर्ट है जिसका निर्माण गुलाम कादिर द्वारा करवाया गया था। कादिर के बारे में कहा जाता है कि वो एक डाकू था और लोगों को इस फोर्ट में बंदी बनाकर रखता था। स्थानीय लोगों का मानना है कि कादिर लोगों को खाना नहीं देता था और कई लोग खान के बिना मर जाते थे। लोगों का मानना है कि आज भी उन लोगों की आत्मा इस फोर्ट में भटकती है। शाम होते ही कोई भी अलेके इस फोर्ट के आसपास भी जाने से डरते हैं।

इसे भी पढ़ें:बेहद अजीब है इन भारतीय रेलवे स्टेशन के नाम, जानें दिलचस्प बातें

मंडावर का महल

know haunted places in moradabad inside

मुरादाबाद का मंडावर का महल भी एक डरावनी जगह है। 18वीं शताब्दी का यह एक नहीं बल्कि कई डरावनी कहानियों के लिए प्रसिद्ध हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि रात के समय इस महल से अजीबो-गरीब आवाज आती है। सुनसान जगह पर होने के चलते यहां कोई भी अकेले जाने से भी डरता है। ऐसा माना जाता है कि जिस गुलाम को यहां कैद करके रखा जाता था वो आत्महत्या कर लेते थें। इस घटना के बाद सूरज डालते ही महल के आसपास कोई भी नहीं जाता है।(हैदराबाद की डरावनी जगहें)

डियर पार्क

haunted places in moradabad dear park inside

मुरादाबाद का डियर पार्क एक नहीं बल्कि कई दिलचस्प कहानियों के लिए फेमस हैं। जी हां, कई लोगों का यह मानना है कि रात के समय यहां से जानवरों की अजीबो-गरीब आवाज आती है। स्थानीय लोगों का मानना है कि एक बार इस पार्क में कुछ लोग घूमने के लिए गए थे लेकिन डर के मरे कुछ ही देर में पार्क से भाग आए। उनका कहना था कि इस पार्क में किसी न किसी की आत्मा भटक रही है। इस घटना के बाद कोई भी अकेले जाने से डरता है।

इसे भी पढ़ें:भोलेनाथ की नगरी में मौजूद ये वॉटरफॉल अद्भुत खूबसूरती के लिए हैं प्रसिद्ध

पीली कोठी

most haunted places in moradabad pili kothi inside

मुरादाबाद के अमरोहा शहर में मौजूद पीली कोठी ब्रिटिश शासन काल की है। इस कोठी को लेकर कहा जाता है कि यहां मुकदमों की सुनवाई होती थी। इसके अलावा अंग्रेजी सिपाहियों द्वारा पकड़े गए कैदियों को प्रताड़ित करते थे। एक दिन इस कोठी में आग लगा दी गई जिसके चलते कई कैदी जलकर मर गए। इस घटना के बाद कोई भी (जैसलमेर की डरावनी जगहें) इस कोठी में जाने से डरने लगा। कहा जाता है कि आज भी कोई अलेके इस कोठी में जाने की हिम्मत नहीं करता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@muradabad,jagran)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।