भारत में हैदराबाद और लखनऊ से ज्यादा कौन से शहर बिरयानी के लिए मशहूर हैं

आपने हैदराबादी बिरयानी या फिर नवाबों के शहर लखनऊ में भी बिरयानी जरुर खायी होगी लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनसे ज्यादा और कौन सी बिरयानी भारत में सबसे ज्यादा मशहूर हैं।
Updated:- 2018-11-23, 12:34 IST
indian famous biryani main

बिरयानी तो भारत में हर जगह खाते हैं लेकिन भारत में सबसे ज्यादा लोग कहां पर बिरयानी खाते हैं अगर ये सवाल किया जाए तो ज्यादातर लोग हैदराबाद और नवाबों के शहर लखनऊ का नाम ही लेंगें। अगर आप भी यही सोच रहे हैं तो आपको बता दें कि नए सर्वे के मुताबिक बिरयानी के मामले में हैदराबाद और लखनऊ से कहीं आगे भारत के दूसरे शहर निकल चुके हैं। 

गूगल की रिपोर्ट के मुताबिक अब तमिल नाडू, पांडूचेरी, कर्नाटका, गोआ और केरल भारत की वो टॉप 5 जगह बन चुकी है जहां पर लोग सबसे ज्यादा बिरयानी के बारे में सर्च करते हैं। 

ईद पर तो सभी खासतौर पर बिरयानी खाते ही हैं लेकिन उसके बाद भी लोग गूगल पर बिरयानी के बारे में क्या सर्च कर रहे हैं ये भी आप गूगल रिपोर्ट में देख सकते हैं। 

बिरयानी कई तरह की होती है। नॉन वेज बिरयानी और वेज बिरयानी के बारे में तो सब जानते हैं लेकिन भारत के हर राज्य और शहर में भी बिरयानी अलग तरह से बनती है और उसके नाम भी अलग होते हैं। तो किस बिरयानी में क्या खास होता है ये भी जानिए। 

indian famous biryani inside

श्रीलंकन बिरयानी 

श्रीलंकन फूड इंडियन फूड से ज्यादा स्पाइसी होता है। श्रीलंकन बिरयानी के स्वाद की बात की जाए तो इसमें केसर, देसी घी और कुछ खास श्रीलंकन मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। ये फ्लेवर इतना ज़बरदस्त होता है कि इसका स्वाद की दिनों तक आपकी ज़ुबां पर रहता है। इसकी सुगंध आपको खाने के बाद भी याद रहती है। 

Read more: आलू दम बिरयानी बनाने की ये रेसिपी आपके मेहमानों का दिल जीत लेगी

भटकली बिरयानी 

भटकली बिरयानी खासकर कर्नाटक में मिलती हैं। यहां पर बिरयानी बिना घी और तेल के बनायी जाती है। इस बिरयानी में ज्यादा से ज्यादा प्याज़ का इस्तेमाल किया जाता है। यहां की बिरयानी का स्वाद भारत के अन्य शहरों की बिरयानी से काफी अलग होता है। 

indian famous biryani inside

कुच्छ बिरयानी 

ये बिरयानी कच्छ-सिंध में बनायी जाती है। यहां के लोकल मसालों के साथ टमाटर डालकर इस बिरयानी को बनाया जाता है। 

कोल्हापुरी बिरयानी

कोल्हापुरी बिरयानी को मौसम के हिसाब से बनाया जाता है अगर आप ये बिरयानी मानसून के समय बना रहे हैं तो इसमें काली मिर्च डालते हैं जिससे सर्दी-जुकाम ना हो और सर्दियों में अदरक और लहसुन का पेस्ट डालकर कोल्हापुरी बिरयानी को बनाई जाती है।

Read more: नॉन वेजिटेरियन पाकिस्तानी बिरयानी की दशकों पुरानी exclusive रेसिपी

मंगलोरियन बिरयानी

मंगलोरियन बिरयानी में हरी मिर्ची और नारियल का स्वाद होता है। इस बिरयानी को रातभर देसी घी और मसालों के साथ मेरिनेट किया जाता है फिर जब सुबह तक ये सेट हो जाती है तो इसे सुबह में बनाया जाता है। 

indian famous biryani inside

अरकोट बिरयानी

ये बिरयानी अरकोट के नवाबों के समय से मशहूर है। इस बिरयानी को सीरागा सांबा चावल से बनाया जाता है जबकि दूसरी और बिरयानी बासमति राइट से तैयार कि जाती हैं। इस बिरयानी को बनाने के लिए चावलों को और चिकन को अलग-अलग बॉयल किया जाता है और मिक्सर को दम पकाया जाता है। 

 

कोलकत्ता बिरयानी

कोलकत्ता बिरयानी का नाम सुनते ही बिरयानी खाने वाले लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। से बिरयानी हल्की सी मीठी होती है इसे केसर और गुलाब जल में बनाया जाता है। चावलों को कुकड मटन और मसालों के साथ दम करके कोलकत्ता बिरयानी पकायी जाती है। इस बिरयानी में आलू भी डाले जाते हैं। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।