herzindagi
mistakes to avoid while washing dishes by hand

बर्तन धोते वक्त कभी न करें गलतियां

बर्तन धोते समय आप भी कुछ गलतियां जरूर करती होंगी। ऐसे कौन-सी गलतियां चलिए वो इस आर्टिकल में आपको बताएं। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2022-12-22, 11:41 IST

बर्तन तो सब धोते हैं। कुछ हाथ से और कुछ लोग डिशवॉशर का इस्तेमाल करते हैं। आप कैसे और किस तरह से बर्तन धोती हैं? अब सर्दियों में तो आप भी पानी को गुनगुना करके बर्तन धो रही होंगी, लेकिन कहीं बर्तन धोते हुए आपसे कोई गलती तो नहीं हो रही है?

अब आप सोचेंगी कि बर्तन धोना इतना आसान काम है फिर आपसे गलती कैसे हो सकती है! बात बिल्कुल सही भी है, लेकिन जाने-अनजाने में हममें से अधिकतर लोग बर्तन धोते हुए कुछ गलतियां कर बैठते हैं। कई बार हमारा बर्तन धोने का तरीका गलत होता है और कई बार इसी वजह से हमारे हाथों को भी नुकसान पहुंचता है। आइए इस आर्टिकल में उन मिस्टेक्स के बारे में जान लें जो आपको नहीं करनी चाहिए।

1- हाथों से न धोएं बर्तन

dont wash dishes with bare hands

यह सबसे पहला और अहम नियम है। हमारे घरों में मांएं आज भी अपने नाजुक हाथों से बर्तनों को रगड़-रगड़कर साफ करती हैं। बर्तन धोते वक्त सबसे पहला ध्यान यह दें कि हमेशा रबड़ के दस्ताने पहनकर बर्तन धोएं। दरअसल, बर्तन धोने वाले डिटर्जेंट में केमिकल्स मौजूद होते हैं। आपके हाथों को इनसे नुकसान पहुंच सकता है। इसी वजह से आपके हाथ रूखे हो सकते हैं और उनमें खुजली या इरिटेशन भी होती है।

इसे भी पढ़ें: कांच के बर्तनों को चुटकियों में ऐसे करें साफ, नहीं रहेगा टूटने का डर

2- गंदे स्पंज से बर्तन न धोएं

आपको शायद लगता है कि स्क्रब या स्पंज को धोने के बाद वो साफ हो जाते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। लंबे समय तक इस्तेमाल होने के बाद उसमें कीटाणु पनपने लगते हैं। कई बार उनका रंग भी बदल जाता है और आपको उसमें से बदबू भी आने लगती है। अगर आप इसी स्पंज से अपने बर्तन धो रहे हैं तो आपके बर्तन ठीक से साफ नहीं होंगे, इसलिए आपको अपने स्पंज को हर हफ्ते साफ करना चाहिए।

3- कांच के बर्तनों को अलग से धोएं

यह विडियो भी देखें

glass and ceramic utensil cleaning mistakes

क्या आप भी अपने बाकी बर्तनों के साथ ही कांच और सेरेमिक के बर्तनों को धो देती हैं? अगर आप ऐसा ही कर रही हैं तो इससे वो बर्तन टूट सकते हैं। ऐसे बर्तनों को बहुत ज्यादा देखभाल से धोना चाहिए। इन्हें अपने स्टील या अन्य बर्तनों से अलग रखें और धोते वक्त बहुत ज्यादा साबुन का इस्तेमाल भी नहीं करें। उससे बर्तन स्लीपरी होंगे और टूटने का डर रहेगा। साथ ही साबुन के दाग भी रह सकते हैं, इसलिए अच्छी तरह पानी से अंदर और बाहर से कांच और सिरेमिक के बर्तनों को धोएं। ऐसे बर्तनों को बड़े आराम से और धीरे-धीरे साफ करके रखना चाहिए।

4- लोहे के बर्तनों को भिगोकर न धोएं

कास्ट आयरन और लकड़ी के बर्तनों को कभी भी भिगोना नहीं चाहिए। इतना ही नहीं चाकुओं को भी बिल्कुल न भिगोएं, क्योंकि इससे उसके ब्लेड में ज़ंग लग (चाकू पर लगे जंग को ऐसे हटाएं) सकता है या हैंडल (अगर वो लकड़ी के हैं) लूज़ हो सकता है। बेहतर होगा कि आप इन गंदे बर्तनों को सिंक के बगल में अपने काउंटर पर छोड़ दें और जब बर्तन धोने लगें तो साथ में इन्हें भी धुल लें।

इसे भी पढ़ें: सभी तरह के बर्तनों से जला हुआ खाना हटाने के 4 आसान टिप्स

5- बर्तनों को धोकर तुरंत रैक में न रखें

dont keep utensils in rack

बर्तनों को धोने के बाद उन्हें सुखाना बहुत ज्यादा जरूरी है। अगर आप गीले बर्तनों को रैक (बर्तन स्टैंड की सफाई) में रख देंगी तो उनमें पानी के दाग पड़ जाते हैं जो देखने में बहुत ज्यादा गंदे लगते हैं। इससे रैक भी गीला और गंदा हो सकता है। वहीं आयरन के बर्तनों को गीला रख देने से उनमें भी ज़ंग लग सकता है। अगर आपको बर्तन तुरंत रैक में रखने भी हैं, तो पहले उन्हें माइक्रोफाइबर कपड़े से साफ तरीके से साफ कर लें।

अब आप भी हाथों से बर्तनों को धोते वक्त इन बातों का ख्याल जरूर रखें। इससे बर्तन भी साफ होंगे और हाथों को भी नुकसान नहीं पहुंचेगा।

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई तो इसे लाइक करें और आगे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।