मैक्सिको की इस नहर के पास लटकी हैं हजारों डरावनी गुड़िया, 1950 की उस खौफनाक घटना के बाद; आज भी जाने से डरते हैं लोग

इन पुरानी, टूटी-फूटी और डरावनी दिखने वाली गुड़ियां को देखने के बाद लोगों को यह जगह और भी ज्यादा डरावनी लगती है। क्योंकि पहली नजर में ये जगह किसी हॉरर फिल्म के सेट से कम नहीं लगती।
Updated:- 2026-06-06, 15:08 IST
mexico isla de las munecas the island of dolls dark story of 1950s

मैक्सिको की एक ऐसी नहर जहां आज हजारों गुड़िया लटकी हुई हैं। सोशल मीडिया पर इस जगह को लेकर काफी वीडियो देखने को मिलती है, लेकिन क्या सच में यह जगह शापित है। यह जगह मैक्सिको सिटी के पास स्थित Island of the Dolls के नाम से जानी जाती है। इस जगह का असली नाम ला इस्ला डे लास म्युनेकास है। इस जगह को लेकर साल 1950 की एक कहानी फेमस है, जिसकी वजह से लोग इस जगह को शापित और डरावना कहते हैं।

कहां है यह जगह?

  • अब यह जगह एक टूरिस्ट प्लेस बन गई है। एंट्री गेट पर भी गुड़िया की मदद से बोर्ट लगाया गया है। यह जगह मैक्सिको सिटी के दक्षिण में स्थित है। अगर आप इसे देखने जा रही हैं, तो ध्यान दें कि यहां पहुंचना सड़क मार्ग द्वारा संभव नहीं है। द्वीप तक पहुंचने के लिए आपको नाव का सहारा लेना होगा।
  • सबसे पहले आपको मैक्सिको सिटी पहुंचना होगा। Mexico City International Airport से यहां आएं।
  • इसके बाद आप Xochimilco जाएं, आप टैक्सी, मेट्रो और बस से यहां पहुंच सकती हैं।

mexico places to visit

  • यहां पहुंचकर आप नाव बुक करें और द्वीप तक पहुंचें।
  • यहां जाने के लिए अनोखी रंग-बिरंगी नाव चलती है, जिसे Trajinera कहा जाता है।
  • यहां पहुंचने में आपको लगभग 1.5 से 2.5 घंटे का समय लग जाएगा।

इसे भी पढे़ं- गुजरात की इस जगह को क्यों कहा जाता है भूतों का डेरा? टूरिस्ट्स आज भी जाने से डरते हैं

mexico most haunted place

 

पहली बार किसने लटकाई थी गुड़िया?

लोगों का मानना गहै कि यह जगह शापित नहीं है, लेकिन डरावनी गुड़ियाओं के लटके होने की वजह से यह दिखने में खतरनाक लगती है। माना जाता है कि साल 1950 में इस जगह पर Don Julian Santana Barrera नाम के एक शख्स ने गुड़िया टांगी थी। माना जाता है कि उसे नहर में एक बच्ची का शव और एक गुड़िया मिली थी। उस घटना के बाद व्यक्ति को गुड़िया में बच्ची का आत्मा का अहसास होने लगा था, जिसके बाद उसने गुड़िया को उसी नहर के पास स्थित एक पेड़ के पास टांग दिया।

  • ऐसा भी कहा जाता है कि इस घटना के बाद भी आत्मा उसे परेशान करती थी, इसलिए वह अलग-अलग आत्मा को शांत करने के लिए अलग-अलग जगह से गुड़िया इकट्ठी करने लगा और उसी द्वीप पर आकर लटकाने लगा।
  • धीरे-धीरे यह जगह हजारों गुड़ियाओं से भर गई, लेकिन कई सालों से गुड़ियां लटकी होने की वजह से कई गुड़ियों के हाथ-पैर टूटे हुए हैं, आंखें गायब हैं। यही कारण है कि लोगों को यह जगह डरावनी लगती है। इसे मैक्सिको की सबसे डरावनी जगह में से एक मानते हैं। 

इसे भी पढे़ं- खौफ या सिर्फ अफवाह? सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने वाली इन डरावनी जगहों पर जाने से आज भी क्यों डरते हैं लोग, जानें

mexico horoor places

क्या सच में शापित है यह जगह?

नई इस जगह का ऐसा कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इस जगह के शापित होने को लेकर कोई सबूत नहीं है और ऐसी कोई पुष्टि नहीं हुई है। ज्यादातर लोगों ने इसे अंधविश्वास और वर्षों से चली आ रही कहानी बताया है। यह जगह गुड़िया की वजह से अलग और अनोखी है, इसलिए लोग इसे डरावना बताते हैं।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- magnific 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।