Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:45 PM IST

खौफ या सिर्फ अफवाह? सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने वाली इन डरावनी जगहों पर जाने से आज भी क्यों डरते हैं लोग, जानें

आपने भी भारत के ऐसे कई पुराने किले वीरान हवेली, सुनसान सड़क या बंद पड़े गांव के बारे में कहानी सुनी होगी, जिसे लोग हॉरर प्लेस बताते हैं। माना जाता है कि इन जगहों पर आज भी लोग रात में जाने से डरते हैं।
Updated:- 2026-05-30, 12:47 IST
most haunted viral places in india know is this true or rumor

आज भी देश में ऐसी कई जगहें हैं, जो अपनी रहस्यमयी कहानियों के लिए जाने जाते हैं। कुछ जगहें, जो आम लोगों के जाने के लिए बंद है, जबकी कुछ ऐसी जगहें हैं जिसे हॉरर कहे जाने के बाद भी टूरिस्ट के लिए खोला गया है। अपनी हॉरर स्टोरी के बाद भी यह जगहें इतनी ज्यादा फेमस है कि हर साल लोग यहां घूमने आते हैं। ऐसी कई जगहें हैं, जहां आप भी गई होंगी, लेकिन उस जगह की हॉरर कहानी के बारे में आपको पता नहीं होगा। सोशल मीडिया पर अक्सर इन जगहों के बारे में जिक्र देखा जाता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको उन जगहों के बारे में बताएंगे, जिससे हॉरर माना जाता है, लेकिन फिर भी लोग यहां घूमने आते हैं।

भानगढ़ किला, राजस्थान

भारत में जब भी किसी हॉरर प्लेस की बात होती है, इसमें राजस्थान के इस किले का नाम जरूर आता है। यह देश के सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली हॉन्टेड जगह में से एक है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर अलग-अलग कहानी सुनने को मिलती रहती है। लोगों का मानना है कि रात में यहां अजीब आवाजें भी सुनाई देती हैं, लेकिन कई लोग इसे केवल अफवाह बताते है। सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर अलग-अलग राय पढ़ने को मिल जाएंगे।

  • घूमने जाते हैं लोग- भले ही इस जगह को लेकर कितनी भी कहानी सुनने को मिले, लेकिन आज भी लोग यहां घूमने जाते हैं। हर साल हजारों पर्यटक और इतिहास प्रेमियों को यहां जमावड़ा देखने को मिलता है।

Haunted places in India

कुलधरा गांव, राजस्थान

राजस्थान का ही एक और गांव, कुलधरा है जिसे लोग भूतों का गांव मानते हैं। इस गांव में अब कोई नहीं रहता और यह खंडहर बन गया है। माना जाता है कि गांव छोड़ते हुए लोगों ने इस गांव को श्राप दे दिया था, यही कारण है कि यह जगह वापस बस नहीं पाई।

  • घूमने जाते हैं लोग? भले ही इसे कितना भी डरावना कहा जाए, लेकिन फिर भी यहां लोग घूमने के लिए निकलते हैं। लोग यहां इसके इतिहास को जानने के लिए आते हैं। हालांकि, सूर्यास्त के समय लोग इस जगह को छोड़ कर चले जाते हैं।

इसे भी पढ़ें- Delhi से मात्र 300 किमी की दूरी पर स्थित हैं ये 3 जगहें, गर्मी से परेशान लोग जा सकते हैं घूमने

Kuldhara village mystery

डाउ हिल (Dow Hill), पश्चिम बंगाल

यह एक हिल स्टेशन है, लेकिन इसे आज भी लोग डरावना कहते हैं। लोगों का मानना है कि यहां एक सिर कटी आत्मा घूमती हैं, कई लोगों ने इसकी परक्षाई देखी है, लेकिन इसका कोई पुख्ता सबूत नहीं मिल पाया है। पुराने स्कूल के आसपास लोगों ने ऐसी आकृति देखी है।

  • लोग जाते हैं? भले ही इस जगह को डरावना कहा जाता हो, लेकिन खूबसूरती के मामले में आज भी यह जगह बेहद खूबसूरत है। शाम होन से पहले यहां से लोग वापस आने लगते हैं, लेकिन दिन में यहां पर्यटक बड़ी संख्या में पहुंचते हैं।

इसे भी पढे़ं- नैनीताल की इन 3 जगहों पर जाने से आज भी डरते हैं लोग, क्या आप गए हैं?

Mysterious places to visit in India

डिसूजा चॉल

भारत के भूतिया जगहों की बात हो, तो इसमें मुंबई का डिसूजा चॉल जरूर आता है। माना जाता है कि एक महिला की यहां कुएं में गिरने से मौत हो गई थी, जिसके बाद लोगों को यहां अजीब घटनाएं देखने को मिली। हालांकि, यह जगह आज भी रिहायशी इलाका है। लोग आते-जाते रहते हैं। कहानी चाहे, कुछ भी हो, लेकिन लोग नॉर्मल लाइव जीते हैं।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit-magnifc

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।