गुजरात की इस जगह को क्यों कहा जाता है भूतों का डेरा? टूरिस्ट्स आज भी जाने से डरते हैं

कुछ जगहें ऐसी होती हैं, जिनकी कहानी जानने के बाद आपका भी यहां जाने का मन हो जाएगा। सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसी जगहों की कहानी वायरल होती है। ऐसा ही एक जगह गुजरात में है, जिसे हॉरर कहा जाता है। आज भी ऐसे कई लोग हैं, जो रात के समय निकलने से डरते हैं। उनका मानना है कि उन्हें रात में अजीब-अजीब आवाजें सुनने को मिलती है। आखिर इस बात में कितनी सच्चाई है और क्या सच में इस गांव में भूतों का डेरा है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
क्यों डरते हैं लोग?
गुजरात के राजकोट में स्थित इस पैलेस के बारे में भले ही कितनी भी बातें कही जाती हो, लेकिन यह टूरिस्ट की बीच काफी फेसम है। हालांकि, जिन लोगों को ऐसी जगह पर जाना पसंद है, वह छिपकर केवल दिन में ही यहां जाने की हिम्मत जुटा पाते हैं। यह आज भी खाली और सुनसान पड़ा है, रात में लोग यहां आस-पास भटकते भी नहीं है। कई लोगों का मानना है कि उन्हें यहां अजीब से आवाजें सुनाई देती है, हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है, इसपर कुछ नहीं कहा जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- खौफ या सिर्फ अफवाह? सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने वाली इन डरावनी जगहों पर जाने से आज भी क्यों डरते हैं लोग, जानें

क्या है राजकोट के अवध पैलेस की कहानी
इस पैलेस के बारे में कहा जाता है कि कई सालों पहले यहां कुछ लड़के जुआ खेल रहे हैं। इस दौरान एक लड़की के साथ गलत काम किया गया और उसे वहां जिंदा ही जला दिया गया। जिसके बाद से वहां किसी को भी जाने की हिम्मत नहीं हुई। इस कहानी में कितनी सच्चाई है, किसी को नहीं पता, लेकिन यहां कोई भी जाने से डरता है। दिखने में बिल्डिंग के हालात भी बहुत ज्यादा खराब हो गए हैं।
टूटी खिड़कियां और दरवाजे, सुनसान बालकनी, जंगली पेड़ों से घिरा एरिया और कई हिस्सों की दीवारें टूटी होने की वजह से यह दिखने में और भी ज्यादा डरावना लगता है।

क्या सच में यहां भूत है?
सोशल मीडिया पर भले ही इस जगह के बारे में आपको कई कहानी सुनने को मिल रही होगा, लेकिन अभी इस बात का कोई वैज्ञानिक या आधिकारिक सबूत नहीं है। स्थानीय लोग इसे केवल एक पुरानी इमारत मानते हैं, जो खाली होने की वजह से डरावनी दिखती है। हालांकि, कई लोग रात के समय इसके पास से गुजरने से आज भी डरते हैं। इसलिए, इसे गुजरात की सबसे चर्चित डरावनी जगहों में से एक माना जाता है।
इसे भी पढ़ें- नैनीताल की इन 3 जगहों पर जाने से आज भी डरते हैं लोग, क्या आप गए हैं?
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- MAGNIFIC
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।