नैनीताल की इन 3 जगहों पर जाने से आज भी डरते हैं लोग, क्या आप गए हैं?

ऐसे कई यात्री होंगे, जो नैनीताल घूमने कई बार जा चुके होंगे, लेकिन फिर भी उन्हें यहां की सबसे ज्यादा डरावनी जगहों के बारे में जानकारी नहीं होगी। कई बार लोग बिना जानकारी इन जगहों के पास से गुजर भी चुके होंगे, लेकिन उन्हें इसके बारे में पता नहीं होगा। नैनीताल दिन में जितना खूबसूरत और शांत आपको दिखाई देता है, रात के अंधेरे में यहां की कुछ जगहें उतनी ही रहस्यमयी और डरावनी हो जाती है। कुछ जगहों को लेकर लोगों का दावा है कि वहां रात के समय अजीब आवाजें सुनाई देती हैं, जबकी वहां कोई भी नहीं होता। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इन जगहों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
Lovers Point भी रात में हो जाता है डरावना
पार्टनर के साथ अकेले समय बिताने के लिए अक्सर कपल्स इस जगह पर जाया करते थे, इसलिए इसका नाम लवर्स पॉइंट रखा गया, लेकिन यह जगह केवल दिन में ही खूबसूरत लगती है। इस जगह को लोग सुसाइड पॉइंट के नाम से भी जानते हैं। कहा जाता है कि यहां एक प्रेमी जोड़े ने सुसाइड कर लिय था, जिसके चलते रात में यहां अकेले जाना खतरनाक होता है। लोगों को यहां से अजीब-अजीब आवाजें सुनाई देती है। हालांकि, इस बारे में कितनी सच्चाई है इसके बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं है।
इसे भी पढ़ें- मसूरी में स्थित इन भुतहा जगहों के बारे में क्या जानते हैं आप?

गुर्नी हाउस, नैनीताल
गुर्नी हाउस को लेकर कई दीवे किए गए हैं, लेकिन सच्चाई क्या है किसी को नहीं पता। एक समय था जब यह घर ब्रिटिश लेखक जिम कॉर्बेट का घर हुआ करता था। हालांकि, यहां आने वाले लोगों ने इसे लेकर अजीब दावे किए हैं। कुछ लोगों का मानना है कि यहां कई बार पैरों के निशान देखें गए हैं, इसके साथ ही अपने आप सामान हिलते हुए भी देखा गया है। हालांकि, इस बात में कितनी सच्चाई है, किसी को नहीं पता।

कंकालों वाली झील
झीलों का शहर कहा जाने वाला नैनीताल, जहां एक ऐसी झील है जहां जाने से लोग डरते हैं। यह झील नैनीताल के चमोली जिले में स्थित है। इस झील का नाम रूपकुंड झील है, लेकिन इसे “स्केलेटन लेक” भी कहा जाता है। दरअसल, गर्मियों में यहां लोगों को कई बार कंकाल देखने को मिलते हैं। माना जाता है कि इस झील में सैकड़ों साल पुराने कंकाल है, जो बर्फ पिघलने के बाद नजर आते हैं।
इसे भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में मौजूद इन हॉरर प्लेसेस की है एक अलग ही दिलचस्प कहानी
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- Magnific
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
