Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:01 PM IST

बच्‍चों के लिए घर पर मिनटों में बनाएं एगलेस banana केक, जानें रेसिपी

अगर बच्‍चों का कुछ मीठा खाने का मन कर रहा है तो घर में मिनटों में एगलेस बनाना केक बनाएं, जानिए केक की आसान रेसिपी।
Updated:- 2019-07-17, 13:46 IST
eggless banana cake for kids

गर्मा-गर्म चाय के साथ banana केक से अच्‍छा कुछ और हो ही नहीं सकता है। अगर आपको भी चाय के साथ केक खाना पसंद हैं लेकिन आप वेजिटेरियन है और बिना अंडे का केक खाना चाहती हैं तो आज हम आपके लिए बनाना केक की टेस्‍टी और आसान रेसिपी लेकर आए हैं। यह हेल्‍दी केक आपके बच्‍चों को भी बहुत पसंद आएगा। और सबसे अच्‍छी बात आप इस सॉफ्ट और टेस्टी केक को आसानी से घर में बना सकती हैं। आप इस केक को जल्‍दी से वीकेड के लिए या अपने बच्‍चों के लंच में पैक कर सकती है। आपको यह बहुत पसंद आएगी। आइए इस आसान रेसिपी के बारे में जानें। 

इसे जरूर पढ़ें: इन 5 तरीकों से आप बिना अंडे का केक bake करें

eggless banana cake recipe

एगलेस banana केक के लिए सामग्री

  • होल ग्रेन आटा- 200 ग्राम
  • पका हुआ केला- 2
  • दूध -100 मिली
  • ऑयल-50 मिली
  • वनीला एसेंस-1/4 छोटी चम्‍मच
  • कोको पाउडर- 1/4 कप
  • चीनी- 80 ग्राम
  • बेकिंग पाउडर- 1/2 टी स्पून
  • नमक- चुटकी भर
  • बेकिंग सोडा- 1/2 चम्मच
  • नमक

 

easy banana cake recipe inside

एगलेस banana केक बनाने का तरीका

  • एक बाउल लें और उसमें 2 केले डालें। केले को मैश करें और फिर बाउल में ऑयल डालें। अब उसमें वनीला एसेंस, चीनी मिलाएं और कुछ मिनट के लिए अच्छी तरह से मिक्‍स करें। चीनी को पूरी तरह से घुलने तक मिक्‍स करें। Ossoro Natural (Real) Vanilla यहां से 300 रुपये में खरीदें
  • एक अन्य बाउल में, गेहूं का आटा, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और नमक डालें। डिस्‍काउंट रेट पर नमक यहां से 18 रुपये में खरीदें
  • इस आटे के मिश्रण को केले के मिश्रण में मिलाएं। अब दूध और कोको पाउडर डालें। फिर इसे पतला पेस्‍ट बनने तक अच्‍छी तरह से मिक्‍स करें।  Looms & Weaves Special Dark Cocoa Powder डिस्‍काउंट रेट पर यहां से 299 रुपये में खरीदें

 

  • एक बेकिंग टिन लें, इसे मक्खन से ग्रीस करें और फिर बैटर डालें।
  • अगर आप केक का टेस्‍ट बढ़ना चाहती हैं तो इसमें अखरोट और चॉकलेट चिप्‍स ऊपर से मिला सकती हैं।
  • अब केक को पहले से गरम ओवन में 160° C पर 30 मिनट के लिए बेक करें। टूथपिक टेस्ट करने से पहले इसे डिमोल्ड न करें। जी हां अगर टूथपिक डालें और अगर यह साफ निकलता है तो आपका केक तैयार है।

इसे जरूर पढ़ें: क्रिसमस में घर पर बनाना हो केक या कुकीज तो बेकिंग करने के हैं ये 5 शॉर्टकट तरीके

अब जब आपका केक तैयार हो गया है, तो इसका मजा लें या आप इसे वनीला आइसक्रीम के स्कूप के साथ परोस सकती हैं। अगर आपके बच्चों को चॉकलेट पसंद है तो आप इसमें कुछ चॉकलेट सिरप भी मिला सकती हैं। बनाना केक वास्तव में टेस्‍टी है और यह आपके बच्चों के लिए केले का मजा लेने के लिए एक अच्छा नुस्खा है।
 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।