Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:58 PM IST

बच्चे भी चटकारे लेकर खाएंगे करेले, घर पर बनाएं ये 2 टेस्टी स्नैक्स

अगर आपके बच्चे करेले की कड़वाहट के कारण इसे खाने में नाटक करते हैं, तो अब परेशान न हों। करेले से बनने वाले इन दो क्रिस्पी और टेस्टी स्नैक्स की मदद से बच्चों को हेल्दी और स्वादिष्ट नाश्ता खिला सकती हैं।
Updated:- 2026-08-04, 22:20 IST
image

आजकल के दौर में बच्चे बाहर का जंक फूड खाना ज्यादा पसंद करते हैं और हेल्दी चीजों से दूर भागते हैं। खासकर हरी सब्जियां और फल देखते ही बच्चे मुंह बनाने लगते हैं। बर्गर और पिज्जा के शौकीन बच्चों को जब थाली में करेला परोसा जाता है, तो वे इसे खाने में जमकर नाटक करते हैं।

करेले की कड़वाहट से परेशान होने के बजाय, आप अपने बच्चों के लिए इससे दो टेस्टी और क्रिस्पी स्नैक्स तैयार कर सकती हैं। ये दोनों डिशेज दिखने में इतनी क्रंची और स्वादिष्ट होती हैं कि आपका बच्चा इन्हें खाने से बिल्कुल मना नहीं कर पाएगा। आइए जानते हैं करेले से बनने वाली इन दो आसान और मजेदार रेसिपीज के बारे में - 

करेले से बनाएं ये 2 टेस्टी चीजें

करेले की कड़वाहट भले ही बच्चों को पसंद न आए, लेकिन इसमें मौजूद विटामिन सी, फाइबर, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स बच्चों की इम्युनिटी मजबूत करने में मदद करते हैं। ऐसे में आप करेले से चिप्स और पकोड़े बनाकर बच्चों को खिला सकती हैं।

करेले से चिप्स बनाने के लिए सामग्री

करेला पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में भी असरदार है। ऐसे में बच्चों के लिए करेले की चिप्स बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए कुछ सामग्री लगेगी। जैसे -

  • 260 ग्राम करेले
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच गरम मसाला
  • 1 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर 
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच आमचूर पाउडर 
  • 1 छोटा चम्मच चावल का आटा 
  • 1 बड़ा चम्मच तेल 

2 - 2026-08-04T220956.871

यह भी पढ़ें- बच्चों के लिए घर पर बनाएं ये 3 तरह के टेस्टी पकौड़े

क्रिस्पी करेला चिप्स बनाने का तरीका   

  • करेले से चिप्स बनाने का तरीका बहुत आसान है। इसे बनाने के लिए नीचे दिए गए कुछ स्टेप्स को फॉलो करें - 
  • सबसे पहले करेलों को अच्छी तरह धोकर पोंछ लें। 
  • अब इन्हें बीच से काटकर अंदर के बीज निकाल दें और फिर पतले गोल टुकड़ों में काट लें।
  • कटे हुए करेलों में 1 छोटा चम्मच नमक मिलाकर 10 मिनट के लिए अलग रख दें। 
  • 10 मिनट बाद करेलों को हाथों से दबाकर पानी निचोड़ लें और इन्हें साफ टॉवल पर रखकर सुखा लें।
  • अब करेलों को एक बाउल में निकालें। इसमें नमक, हल्दी, लाल मिर्च, गरम मसाला, काली मिर्च, धनिया पाउडर और आमचूर पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स करें।
  • इसके बाद इसमें चावल का आटा और 1 चम्मच तेल डालकर अच्छी तरह मिलाएं। 
  • अब करेलों को एक प्लेट में फैलाएं और 25 से 30 मिनट तक एयर फ्राई करें। 
  • चिप्स चारों तरफ से बराबर क्रिस्पी हो जाए तब इसे निकाल लें। 
  • तैयार करेला चिप्स को थोड़ा ठंडा होने दें, इससे ये ज्यादा कुरकुरे हो जाएंगे। 

करेले से बनाएं पकौड़े 

अगर आपके बच्चे करेले की सब्जी नहीं खाते हैं, तो आप करेले से कुरकुरे पकौड़े तैयार कर सकती हैं। यह स्नैक शाम की चाय या बच्चों के टिफिन के लिए बेस्ट है। पकौड़े बनाने के लिए आपको कुछ सामग्रियों की जरूरत होगी।   

यह भी पढ़ें- गोभी के ये 3 टेस्टी पकौड़े घर पर बनाएं, सर्दियों में चाय का मजा होगा दोगुना

करेले के पकौड़े बनाने के लिए सामग्री 

करेले से पकौड़े बनाने के लिए नीचे बताई गई सामग्री लगेगी। जैसे -

  • गोल-गोल पतले कटे हुए करेले 
  • 2 चम्मच नमक 
  • 2 चम्मच चीनी 
  • 2 चम्मच सिरका 
  • 1 कप बेसन 
  • 1 बड़ा चम्मच चावल का आटा 
  • 1 कप पानी 
  • 2 छोटे चम्मच लाल मिर्च पाउडर 
  • 1 चम्मच आमचूर 
  • 1 चम्मच चाट मसाला 
  • 1 चम्मच गरम मसाला 
  • आधा चम्मच हल्दी 
  • आधा चम्मच काला नमक
  • तेल 

3 - 2026-08-04T221001.694

करेले से पकौड़े बनाने का तरीका

करेले से बने पकौड़े खाने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं। इसे बनाने के लिए कुछ स्टेप्स को करें फॉलो - 

  • एक बर्तन में गोल कटे करेले लें। इसमें नमक, चीनी और सिरका मिलाकर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। 
  • इसके बाद करेलों को हाथों से दबाकर उनका सारा पानी निचोड़ लें।
  • अब निचोड़े हुए करेलों में लाल मिर्च, आमचूर, चाट मसाला, गरम मसाला, हल्दी और काला नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें, ताकि हर टुकड़े पर मसाला लिपट जाए।
  • एक दूसरे बाउल में बेसन, चावल का आटा, थोड़ा सा नमक, हल्दी और आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर स्मूथ बैटर तैयार कर लें।
  • अब मसालेदार करेलों को इस बैटर में डालकर अच्छे से कोट कर लें।
  • कढ़ाई में तेल गरम करें। बैटर में लिपटे करेलों को मध्यम आंच पर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तल लें।  

यह भी पढ़ें- कुट्टू पनीर पकौड़े से नवरात्रि व्रत का लें आनंद, जानें आसान रेसिपी

तले हुए करेलों को प्लेट में निकालें। ऊपर से थोड़ा चाट मसाला छिड़ककर हरी चटनी या सॉस के साथ सर्व करें। अब आपकी दोनों रेसिपी बनकर तैयार है। आप बच्चों को इन दोनों तरीके से करेले खिला सकती हैं।  

Image Credit : magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।