दिवाली पार्टी के लिए घर पर बनाएं ये स्पेशल भोजन

दिवाली का त्योहार बस आने ही वाला है। इस खास मौके पर सभी एक दूसरे के साथ मिल-जुलकर खुशियां बांटते है। ऐसे में इस खुशियों को चार चांद लगाने के लिए कुछ बेहतरीन और लजीज पकवान का भी होना ज़रूरी है। अगर आप भी इस दिवाली अपने साथ घर पर आएं हुए दोस्तों और मेहमानों को कुछ बेहतरीन पकवान खिलाने के लिए सोच रही है, तो आज हम आपको बताने जा रहे कुछ डिशेज के बारे में जिसे आप दिवाली पर आने वाले मेहमानों के लिए बना सकती हैं। ये डिशेज इतने टेस्टी है कि हर कोई तारीफ करेगा है। तो चलिए जानते इन डिशेज के बारें में-
पार्टी शामिल करें इन स्नैक्स को
वेज कबाब- कबाब एक ऐसी डिश है जिसे लगभग सभी लोग खाना पसंद करते हैं। अगर आप दिवाली पार्टी के लिए स्नैक्स तलाश रही है तो इसे ज़रूर शामिल करें।
प्याज के पकौड़े- प्याज के पकौड़े तो आप आसानी से बना सकती हैं। ये स्नैक्स पार्टी के लिए बेस्ट ऑप्शन है। आप प्याज में हरी सब्जी भी डालकर बना सकती हैं।
पनीर टिक्का-अगर घर पर आए मेहमान को पनीर पसंद है तो फिर पनीर टिका से आसान रेसिपी कुछ और नहीं है। इसे आप महज 15 से 20 मिनट में बना के तैयार कर सकती हैं।
स्वीट कॉर्न चाट- अगर किसी को स्नैक्स में चाट पसंद है तो फिर उनके लिए आप आसनी से घर पर ही बना सकती हैं स्वीट कॉर्न चाट। टेस्टी होने के साथ ये मेहमानों के लिए हेल्दी भी रहेगा।
इसे भी पढ़ें: खाने में पड़ गई है अधिक मिर्च और नमक तो इस तरह बदलें उसका स्वाद
मेन कोर्स के लिए
पिंडी छोले और बटर नान- जब घर पे कोई भी समान बने उसे खाने का मज़ा ही कुछ अलग है। इस दिवाली अगर आप भी परिवार के साथ मेहमानों को कुछ टेस्टी खिलाना चाहती हैं, तो मेन कोर्स में शामिल करने पिंडी छोले और बटर नान को। यकीनन आपके मेहमान इसे पसंद करेंगे।
जीरा राइस और दाल मखनी- दस में से लगभग आठ से नव सदस्य तो ज़रूर बोलेंगे, जी! बिल्कुल सर्व करिए जीरा राइस और दाल मखनी। अगर आप भी कुछ इसी तरह के तारीफ सुनना पसंद करती हैं तो इस दिवाली मेन कोर्स में इसे भी शामिल कर सकती हैं।
कड़ाही पनीर और बटर रोटी- जब आपने पिंडी छोले-बटर नान और जीरा राइस-दाल मखनी बना ही लिया है, तो लगे हाथों कड़ाही पनीर और बटर रोटी भी बना ही लीजिए, क्यूंकि बिना पनीर के पार्टी कही सुना ना पड़ जाएं। वैसे पनीर लगभग सभी खाना पसंद करते ही है।
इसे भी पढ़ें: दिवाली पर बनाएं ये क्रिस्पी और क्रन्ची स्नैक्स, बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी आएंगे पसंद
डेजर्ट के लिए
गुलाब जामुन- वहा! नाम सुन के ही मुहं में पानी आ गया। जब घर पे आए मेहमान इस स्वीट डिश को देखेंगे तो शायद ये बात बोले बिना रुक नहीं पाएंगे। इसे आप घर पर भी बना सकती है या बाज़ार से भी ला सकती हैं।
रसमलाई-रसमलाई के बिना भी दिवाली पार्टी अधूरा ही है। अगर डेजर्ट में गुलाब जामुन शामिल है तो फिर पार्टी में रसमलाई क्यूं नहीं। इस दिवाली डेजर्ट में आप इसे भी ज़रूर शामिल करें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@i.pinimg.com,mediad.publicbroadcasting.net)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।