डिनर में बनाएं किशमिश की सब्जी और चावल, स्वाद चखते ही परिवार करेगा तारीफ

अगर आप दाल और सब्जी खा-खाकर बोर हो चुकी हैं और कुछ नया और टेस्टी बनाने का सोच रही हैं तो किशमिश की सब्जी ट्राई कर सकती हैं। अक्सर हम किशमिश का इस्तेमाल मिठाइयों, खीर या पुलाव में करते हैं। मगर इसकी चटपटी और हल्की खट्टी-मीठी सब्जी का स्वाद इतना कमाल का होता है कि खाने वाला बस उंगलियां चाटता रह जाएगा। इतना ही नहीं, बल्कि आप इसे जब गरमा-गरम सादे चावल या जीरा राइस के साथ परोसेंगी, तो डिनर का मजा दोगुना हो जाएगा। नीचे लेख में पढ़ें रेसिपी-
किशमिश की सब्जी रेसिपी Recipe Card
किशमिश की सब्जी बनाने की रेसिपी
Ingredients
- किशमिश-1 कप
- दही- ½ कप (अच्छे से फेंटा हुआ)
- टमाटर- 1 बड़ा (बारीक कटा या प्यूरी)
- हरी मिर्च- 1-2 (बारीक कटी हुई)
- अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 छोटा चम्मच
- जीरा- ½ छोटा चम्मच
- हल्दी पाउडर- ½ छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्मच (स्वादानुसार)
- धनिया पाउडर- 1 छोटा चम्मच
- गरम मसाला- ½ छोटा चम्मच
- तेल या घी-2 बड़े चम्मच
- नमक-स्वादानुसार
- हरा धनिया-सजावट के लिए (बारीक कटा)
- काजू-3-4 (सजाने के लिए)
Step
- Step 1:
सबसे पहले किशमिश को 5 मिनट भिगोएं और फिर साफ पानी से धोएं।
- Step 2:
दूसरी तरफ कड़ाही में तेल या घी डालकर गर्म करें और जीरा डालकर चटकाएं।
- Step 3:
इसके बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर 1 मिनट तक भूनें।
- Step 4:
अब कटा हुआ टमाटर डालें और गलने तक पकाएं।
- Step 5:
इसके बाद हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालकर मसालों को तेल अलग होने तक अच्छे से भूनें।
- Step 6:
अब गैस की फ्लेम लो करके फेंटा हुआ दही डालें और लगातार चलाएं।
- Step 7:
2-3 मिनट में जब तरी से तेल अलग दिखने लगे किशमिश कड़ाही में डालें।
- Step 8:
अब इसे अच्छे से मिलाकर ½ कप पानी डालें और ढककर धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक पकाएं।
- Step 9:
आखिर में गरम मसाला और बारीक कटा हरा धनिया डालकर मिलाएं और गैस बंद कर दें।
- Step 10:
खट्टी-मीठी किशमिश की सब्जी तैयार है। अब इसे चावल के साथ सर्व करें।
किशमिश की सब्जी बनाने की रेसिपी
किशमिश की खट्टी-मीठी और चटपटी सब्जी खाने में बेहद स्वादिष्ट और शाही लगती है। इसे बनाना बहुत ही आसान है और यह 30-35 मिनट में बनकर तैयार हो जाती है। जानें विधि-
मसाला भूनना
सबसे पहले कड़ाही में तेल या घी गर्म करें और जीरा डालकर चटकाएं। इसके बाद इसमें अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालकर लगातार चलाते हुए 1 मिनट भूनें। अब टमाटर, हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालकर मसालों से तेल अलग होने तक अच्छे से पकाएं।

इसे भी पढ़ें- बारिश का मजा होगा दोगुना, मिनटों में बनाएं अचारी पनीर पापड़ रोल
सब्जी के लिए बनाएं ग्रेवी
सब्जी के स्वाद के लिए ग्रेवी बनाते समय ध्यान देने की जरूरत है। इसके लिए गैस की फ्लेम लो करके फेंटा हुआ दही डालें और फिर लगातार चलाते रहें। अगर चलाना बंद करेंगी कि दही फट सकता है। इसके बाद जब ग्रेवी से तेल अलग दिखने लगे, तब इसे 2-3 मिनट तक और पकाएं।
किशमिश डालने का मय
ग्रेवी जब तक पक रही है आप कटोरी में किशमिश को कुछ देर भिगोएं। इसके बाद इसे साफ पानी से धोएं। अब भीगी हुई किशमिश को कड़ाही में डालें। फिर इसमें ½ कप पानी मिलाकर ढक दें और धीमी आंच पर 5-7 मिनट पकने दें।

परोसने से पहले करें ये काम
समय पूरा होने के बाद थोड़ा सा गरम मसाला और बारीक कटा हरा धनिया मिलाकर 2 मिनट रूकें। गैस बंद करें। इसके बाद सब्जी के ऊपर 3-4 काजू रख सकती हैं। इससे खाना देखने में और भी लजीज लगने लगता है। अब गरमा-गरम खट्टी-मीठी सब्जी को चावल के साथ सर्व करें।
इसे भी पढ़ें- मक्खन जैसा सॉफ्ट सूजी का हलवा कम घी में कैसे बनता है? पढ़ें आसान ट्रिक्स
किशमिश की शाही सब्जी और चावल के साथ पापड़ और सलाद रखें। इससे स्वाद कई गुना और बढ़ जाएगा। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit- AI
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।