मक्खन जैसा सॉफ्ट सूजी का हलवा कम घी में कैसे बनता है? पढ़ें आसान ट्रिक्स

महिलाएं अक्सर शिकायत करती हैं कि भरपूर घी डालने के बाद भी सूजी का हलवा वैसा सॉफ्ट और मुलायम नहीं बनता, जैसा वे चाहती हैं। इसकी वजह सिर्फ घी या पानी की मात्रा नहीं होता, बल्कि सूजी का सही चुनाव और उसे पकाने का तरीका भी होता है। बाजार में मोटी और बारीक अलग-अलग तरह की सूजी मिलती है। अग आप सही सूजी नहीं चुनती हैं ययाा उसे सही तरीके से नहीं भूनती या पकाती हैं, तो ज्यादा घी डालने के बाद भी हलवा उतना मुलायम नहीं बन पाता है। हालांकि, आप मोटी या दानेदार सूजी से भी एकदम सॉफ्ट और टेस्टी हलवा तैयार कर सकती हैं। इसके लिए आपको कुछ आसान किचन टिप्स अपनाने होंगे। आइए ऐसे ही कुछ टिप्स जानते हैं।
सॉफ्ट सूजी का हलवा कैसे बनाएं?
सूजी का हलवा बनाते समय अक्सर लोगों को लगता है कि ज्यादा घी डालने से हलवा अपने मुलायम हो जाएगा। हालांकि, सिर्फ घी की मात्रा बढ़ाने से हलवा सॉफ्ट नहीं बनता। इसके लिए सूजी को पकाने का तरीका भी मायने रखता है।
सूजी को सॉफ्ट बनाने के लिए क्या करें?
- सबसे पहले 1 कप सूजी को कड़ाही में डालकर धीमी आंच पर भून लें।
- सूजी का रंग हल्का सुनहरा या हल्का लाल होने लगे तो गैस बंद कर दें।
- इसे ज्यादा न भूनें, वरना हलवा सॉफ्ट होने की बजाय थोड़ा सूखा हो सकता है।
- भुनी हुई सूजी को पूरी तरह ठंडा होने दें।
- अब इसे मिक्सी में डालकर बारीक पाउडर की तरह पीस लें। इससे हलवे की बनावट ज्यादा मुलायम होगी।
- पिसी हुई सूजी को एक बर्तन में निकालें और इसमें 2 कप दूध डालें।
- इसे कम से कम 30 मिनट के लिए भिगोकर छोड़ दें।
इसे भी पढ़ें- आलू छोड़ें, कच्चे केले से बनाएं कुरकुरी टिक्की; स्वाद बढ़ाने के ये टिप्स आएंगे काम
सूजी का हलवा पकाने का सही तरीका
सॉफ्ट हलवा बनाने के लिए धीमी या मीडियम आंच पर धीरे-धीरे इसे पकाना चाहिए। इससे हल्वा सूखा नहीं बनता और घी भी अच्छे से सूजी में मिक्स हो जाता है।
- सूजी का हलवा बनाने के लिए कड़ाही में आधा कप घी गर्म करें।
- इसमें काजू, बादाम, किशमिश जैसे ड्राई फ्रूट्स डालकर हल्का भून लें और इन्हें अलग निकाल लें।
- अब उसी घी में दूध में भिगोई हुई सूजी डालें।
- इसे धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं, ताकि सूजी कड़ाही में चिपके नहीं और दूध धीरे-धीरे सूखता जाए।
- जब सूजी अच्छी तरह पक जाए और हलवा गाढ़ा होने लगे, तो इसमें स्वादानुसार चीनी डालें।
- जरूरत के अनुसार थोड़ा गर्म दूध डालकर हलवे की कंसिस्टेंसी को एडजस्ट कर सकती हैं।
- आखिर में भुने हुए ड्राई फ्रूट्स डालें और 2-3 मिनट तक पकाकर गैस बंद कर दें।
इसे भी पढ़ें- कड़ा प्रसाद नहीं बनता गुरुद्वारे जैसा स्वादिष्ट? नोट करें घी-आटे और चीनी का यह रेशियो
अगर आपके पास समय है, तो सूजी को रातभर दूध में भिगोकर भी रख सकती हैं। इससे सूजी अच्छी तरह फूल जाएगी और पकने के बाद हलवा ज्यादा नरम और मुलायम बनेगा।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : magnific
- हलवे में गांठें बनने से कैसे बचाएं?
- पानी डालते समय आंच धीमी रखें और लगातार चलाते रहें।
- हलवे में पानी कितना डालना चाहिए?
- सॉफ्ट हलवा बनाने के लिए 1 कप सूजी में लगभग 2.5 से 3 कप तक पानी डाल सकते हैं।
- सूजी का हलवा ज्यादा देर तक सॉफ्ट कैसे रखें?
- हलवा बनने के बाद उसे ढककर रखें, ताकि उसकी नमी बनी रहे। परोसने से पहले थोड़ा गर्म कर लें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।