बारिश का मजा होगा दोगुना, मिनटों में बनाएं अचारी पनीर पापड़ रोल

बारिश के मौसम में गरमा-गरम चाय के साथ कुछ चटपटा और कुरकुरा खाने का मन सभी को होता है। अब ऐसे में लोग आमतौर पर मार्केट से समोसा-पकौड़े खरीदकर लाते रहैं या फिर खुद ही इन्हें घर पर बनाते हैं। हालांकि, हर बार एक जैसी चीजें खाकर जब हम बोर हो जाते हैं, तो कुछ नया बनाने की सोचते हैं। अगर आप भी इस बरसात कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं, तो एक बार अचारी पनीर पापड़ रोल जरूर बनाएं। झटपट बनने वाली यह डिश स्वाद में लाजवाब होती है। एक बार अगर आपने इसे टेस्ट कर लिया, तो आप इसके दीवाने हो जाएंगे। चलिए देर किस बात की, नीचे लेख में पढ़ें इसे बनाने की आसान विधि।
अचारी पनीर पापड़ रोल रेसिपी Recipe Card
अचारी पनीर पापड़ रोल बनाने की रेसिपी
Ingredients
- पनीर- 200 ग्राम (छोटे क्यूब्स या कद्दूकस किया हुआ)
- उड़द या मूंग दाल के पापड़- 6-8
- आम/मिर्च का अचार- 2 बड़े चम्मच
- प्याज-1 (ऑप्शनल)
- हरी मिर्च-2
- हरा धनिया- 2 बड़े चम्मच
- चाट मसाला- ½ छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- ½ छोटा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- तेल- 2 कप (तलने के लिए)
- मैदा- 1 चम्मच
Step
- Step 1:
सबसे पहले एक कटोरे में कद्दूकस किया हुआ पनीर लें।
- Step 2:
अब इसमें अचार का मसाला, कटा हुआ प्याज (ऑप्शनल), हरी मिर्च, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर, हरा धनिया और हल्का सा नमक मिलाएं।
- Step 3:
सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें ताकि मसाला अच्छे से मिल जाए।
- Step 4:
इसके बाद पापड़ को 2-4 सेकंड के लिए पानी में डुबोएं और निकालें।
- Step 5:
अब इस पर 2 चम्मच पनीर की स्टफिंग रखकर इसे मोड़ें।
- Step 6:
रोल के आखिरी हिस्से पर मैदा का घोल लगाकर अच्छे से पैक करें।
- Step 7:
अब कड़ाही में तेल डालकर गर्म करने के लिए गैस पर रखें।
- Step 8:
गैस की फ्लेम को लो कर धीरे से रोल को तेल में डालकर सुनहरा होने तक तलें।
- Step 9:
गोल्डन ब्राउन होने के बाद इसे प्लेट में निकालकर हरी चटनी के साथ सर्व करें।
अचारी पनीर पापड़ रोल बनाने की रेसिपी (Monsoon Special Achari Paneer Papad Roll)
- इस स्नैक्स को बनाने के लिए सबसे पहले पनीर लें। इसके बाद इसे कद्दूकस कर लें। अगर आपके पास कम समय है, तो इसे क्यूब्स में काटकर इस्तेमाल कर सकती हैं।

- इसके बाद पनीर को थाली में रखें। अब इसके ऊपर अचार का मसाला, कटा हुआ प्याज (ऑप्शनल), हरी मिर्च, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर, हरा धनिया और हल्का सा नमक मिलाएं। सभी चीजों को हाथ की मदद से मिलाएं। ध्यान दें कि मसाले की कोटिंग पनीर पर अच्छे से हो जाए।
- इसके बाद एक चौड़ी प्लेट या पैन में थोड़ा सा पानी लें। अब इसमें उड़द या मूंग दाल के पापड़ को एक-एक करके चार-पांच सेकेंड के लिए डुबोएं।

- अब भीगे हुए पापड़ को निकालें और साफ सूती कपड़े से धीरे-धीरे थपथपाते हुए सुखाएं। इसके बाद पापड़ के एक किनारे पर 1 क्यूब या फिर 2 चम्मच पनीर की स्टफिंग रखकर किनारों को अंदर की तरफ मोड़ते हुए रोल बनाएं।
- रोल के आखिरी मोड़ पर मैदे का हल्का-सा घोल लगाकर बंद करें। ऐसा करने से मसाला बाहर नहीं निकलेगा। इस प्रोसेस के बाद कड़ाही में तेल डालकर गर्म होने के लिए गैस पर रख दें। इसके बाद तैयार पापड़ रोल्स को धीरे से गर्म तेल में डालें। आप चाहें, तो इसे शैलो फ्राई भी कर सकती हैं।

- गैस की फ्लेम को धीमी करके इन्हें सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें। फिर बाहर निकालकर पुदीने की चटनी, केचप और एक कप कड़क मसाले चाय के साथ सर्व करें।
इसे भी पढ़ें- आलू छोड़ें, कच्चे केले से बनाएं कुरकुरी टिक्की; स्वाद बढ़ाने के ये टिप्स आएंगे काम
शाम की चाय और बारिश के मजे को दोगुना करने के लिए एक बार अचारी पनीर पापड़ रोल जरूर बनाएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit- AI, Magnific, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।