15 अगस्त से 19 अगस्त लोगों को लंबी छुट्टी मिलने वाली है। क्योंकि इस बार राखी का त्योहार 19 अगस्त सोमवार के दिन पड़ रहा है। ऐसे में लोग लोग इन 5 दिनों की छुट्टियों में बच्चों को कहीं घुमाने का प्लान बना रहे हैं।
अगर आपको किसी ऐसी जगह पर घूमने जाना है, जहां आपके बच्चों को खूब मस्ती करने का मौका मिले और साथ ही आप भी यहां अच्छा समय बिता सकें, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको पुणे के पास स्थित कुछ फेमस जगहों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
पुणे से महाबलेश्वर
15 अगस्त पर बच्चों के साथ अगर पुणे के पास कहीं घूमना है, तो महाबलेश्वर घूमने जा सकते हैं। सुंदर झरनों, झीलों और हरी-भरी पहाड़ियों से घिरी ये सुंदर जगह बच्चों के साथ-साथ आपको भी पसंद आएगी। यह स्थान प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। महाबलेश्वर मंदिर भगवान शिव को समर्पित है और यह बहुत महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल माना जाता है। महाबलेश्वर का तापमान पूरे साल अच्छा रहता है। पुणे से महाबलेश्वर की दूरी 120 किमी है।
कैसे पहुंचे-
- पुणे-सतारा रोड (NH 48) से आप महाबलेश्वर जा सकते हैं। अपनी गाड़ी से जाने में आपको 3-4 घंटे का समय लगेगा।
- पुणे से महाबलेश्वर के लिए हर दिन बसें भी चलती हैं। राज्य परिवहन (MSRTC) और निजी बस से आप यात्रा कर सकते हैं। ये बसें पुणे के बस स्टैंड से चलती है।
- ट्रेन से महाबलेश्वर के लिए निकटतम रेलवे स्टेशन वाठार है। यह महाबलेश्वर से लगभग 60 किलोमीटर दूर है। इसके बाद आपको कैब या बस लेनी होगी।
- यह पुणे के पास बच्चों के साथ घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।
पुणे से नासिक
View this post on Instagram
नासिक धार्मिक और ऐतिहासिक शहर है। इसलिए बच्चों के साथ घूमने के लिए यह अच्छी जगह है। त्र्यंबकेश्वर मंदिर, सप्तशृंगी देवी मंदिर और गोदावरी नदी के घाट जैसी जगहों पर आप अपने बच्चों के साथ जा सकते हैं।
कैसे जाएं-
- पुणे से NH 60 या NH 160 के रास्ते आप जा सकते हैं। पुणे से नासिक तक सड़क मार्ग द्वारा यात्रा करना आपको सुविधाजनक लगेगा। आपको यहां पहुंचने में 4-5 घंटे का समय लग सकता है।
- बस से- निजी बस सेवाएं और नासिक के लिए विभिन्न राज्य परिवहन बसें भी मिलती हैं। बस की यात्रा लगभग 5-6 घंटे की हो सकती है।
- ट्रेन से- पुणे और नासिक के बीच ट्रेन सेवाएं भी उपलब्ध हैं। नासिक के लिए सबसे निकटतम रेलवे स्टेशन "सिन्नर" है, लेकिन कई ट्रेनें पुणे से नासिक तक भी जाती हैं।
पुणे से औरंगाबाद कैसे जाएं
अजंता और एलोरा की गुफाएं और बीबी का मकबरा जैसी फेमस जगहों के लिए औरंगाबाद को जान जाता है। बच्चों के साथ घूमने के लिए यह जगह आपको पसंद आएगी। यहीं पहुंचने में आपको करीब 235 किमी की दूरी तय करनी होगी।
कैसे पहुंचे-
- पुणे से NH 60 या NH 52 से होते हुए आप अपनी गाड़ी से यात्रा कर सकते हैं। यात्रा में आपको 4-6 घंटे लग सकते हैं।
- ट्रेन से- पुणे और औरंगाबाद के बीच ट्रेन सेवाएं उपलब्ध हैं। पुणे रेलवे स्टेशन से औरंगाबाद के लिए कई ट्रेनें चलती हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों