Durga Puja में 100 किलो सोने के गहनों से सजी हैं मां दुर्गा, सिलीगुड़ी का ये पंडाल क्यों है खास?

दुर्गा पूजा के दौरान वेस्ट बंगाल की रौनक देखने लायक होती है। कहीं खूबसूरत लाइटों से पंडाल सजाए जाते हैं, तो कहीं ऐसी थीम चुनी जाती है, जिसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। इस बार पश्चिम बंगाल में सिलीगुड़ी का एक दुर्गा पूजा पंडाल अपनी खास सजावट की वजह से लोगों का ध्यान खींच रहा है। यहां मां दुर्गा और दूसरी प्रतिमाओं को करीब 100 किलो सोने के गहनों से सजाया गया है।
इन गहनों की कीमत करीब 130 से 140 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पंडाल का गोल्ड थीम वाला लुक भी इसकी सबसे बड़ी खासियत है। अगर आप भी दुर्गा पूजा के दौरान खूबसूरत पंडाल देखना पसंद करती हैं, तो हम आपको बता रहे हैं कि आखिर इस पंडाल में क्या खास है? आइए जानते हैं-
image credit- ani
सिलीगुड़ी का यह दुर्गा पूजा पंडाल क्यों है खास?
वेस्ट बंगाल के सिलीगुड़ी में सेंट्रल कॉलोनी दुर्गा पूजा कमेटी का पंडाल इस बार अपनी सुनहरी सजावट के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ दूसरी प्रतिमाओं को भी सोने के गहनों से सजाया गया है। इसकी खासियत सिर्फ गहनों तक ही नहीं है बल्कि पूरे पंडाल को इस तरह तैयार किया गया है कि अंदर जाते ही गोल्ड थीम की झलक देखने को मिलती है।
यह भी पढ़ें- काशी का यह दुर्गा पंडाल है बेहद खास, 259 साल से विराजमान हैं मां की मूर्ति, आज तक नहीं हुआ विसर्जन
क्या है सिलिगुड़ी के इस मंदिर की खासियत?
अगर आप यहां जाएंगी तो कुछ खास चीजें देखने को मिल सकती है। जैसे-
- यहां मां दुर्गा और दूसरी प्रतिमाओं को मिलाकर करीब 100 किलो सोने के गहनों से सजाया गया है।
- इन गहनों की कुल कीमत 120 करोड़ के आसपास बताई जा रही है।
- पंडाल के बाहर से लेकर अंदर तक सुनहरे रंग का खास अंदाज देखने को मिलेगा।
- पंडाल का गेट सोने के महल जैसा लुक दे रहा है।
#WATCH | Siliguri, West Bengal | BJP MP from Jalpaiguri, Dr Jayanta Roy inaugurated a gold-themed pandal. Goddess Durga was adorned with approximately 100 kg of gold ornaments amid Durga Puja celebrations. (13.10) https://t.co/x5nWcyXdc4
— ANI (@ANI) October 14, 2026
मां दुर्गा का गोल्ड लुक है सबसे खास
दुर्गा पूजा में मां दुर्गा की प्रतिमा की सजावट का अपना अलग महत्व होता है। कहीं मां को लाल और सफेद साड़ी पहनाई जाती है, तो कहीं गहनों और फूलों से उनका श्रृंगार किया जाता है, लेकिन सिलीगुड़ी के इस पंडाल में सोने के गहनों से किया गया श्रृंगार ही इसे बाकी पंडालों से अलग बना रहा है।
- मां दुर्गा की प्रतिमा पर सोने के गहनों की चमक देखने को मिल रही है।
- दूसरी प्रतिमाओं को भी इसी थीम के हिसाब से सजाया गया है।
- सुनहरी सजावट और रोशनी की वजह से पूरा पंडाल देखने में काफी अलग लग रहा है।
अगर आपको दुर्गा पूजा के दौरान अलग-अलग थीम वाले पंडाल देखना पसंद है, तो यहां भी जरूर जाएं।
इतने महंगे गहनों की सुरक्षा भी है खास
जब पंडाल में करोड़ों रुपये के गहने रखे हों, तो उनकी सुरक्षा का ध्यान रखना भी जरूरी है। इतनी बड़ी कीमत के गहनों की निगरानी करना आयोजकों के लिए बड़ी जिम्मेदारी है। इसलिए यहां सुरक्षा के लिए भी खास इंतजाम किए गए हैं।
- पंडाल में आने-जाने वाले लोगों और बाकी जगहों पर नजर रखने के लिए 40 से ज्यादा कैमरे लगाए गए हैं।
- सुरक्षा के लिए पुलिस के साथ निजी सुरक्षा कर्मियों की मदद भी ली जा रही है।
- गहनों की सुरक्षा के लिए गार्ड भी तैनात किए गए हैं।
- प्रतिमाओं के पास भीड़ को कंट्रोल करने के लिए बैरिकेड लगाए गए हैं।
image credit- ani
दुर्गा पूजा में पंडाल घूमने जाएं तो इन बातों का रखें ध्यान
अगर आप सिलीगुड़ी में दुर्गा पूजा के पंडाल घूमने का प्लान बना रही हैं, तो कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
- भीड़ से बचने के लिए जाने का समय पहले देख लें।
- पंडाल में सुरक्षा से जुड़े नियमों का पालन करें और बैरिकेड पार न करें।
- परिवार के साथ जा रही हैं तो बच्चों का खास ध्यान रखें।
यह भी पढ़ें- दिल्ली के ये 5 दुर्गा पूजा पंडाल हैं सबसे खास, खूबसूरती देखकर आ जाएगी कोलकाता की याद
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit- ANI
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।