दिल्ली के ये 5 दुर्गा पूजा पंडाल हैं सबसे खास, खूबसूरती देखकर आ जाएगी कोलकाता की याद

शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा की रौनक हर तरफ देखने को मिलने लगती है। खासकर वेस्ट बंगाल की दुर्गा पूजा की बात ही अलग है। वहां बड़े-बड़े पंडाल, मां दुर्गा की खूबसूरत मूर्तियां, ढाक की आवाज और तरह-तरह के पकवान ही त्योहार का मजा दोगुना कर देते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि दिल्ली में रहते हुए भी आपको दुर्गा पूजा के ऐसे ही रंग देखने को मिल सकते हैं?
यहां कई जगहों पर बंगाली रीति-रिवाजों के साथ मां दुर्गा की पूजा होती है। कहीं शानदार सजावट देखने को मिलती है, तो कहीं पूजा-पाठ और कल्चरल प्रोग्राम की रौनक रहती है। ऐसे में अगर आप भी इस बार दिल्ली में दुर्गा पूजा के खूबसूरत पंडाल घूमना चाहती हैं, तो हम कुछ जगहों के बारे में बता रहे हैं जहां आप जा सकती हैं। आइए जानते हैं-
दिल्ली में जरूर घूमें ये 5 दुर्गा पंडाल
अगर आप दिल्ली में ही कोलकाता वाला एहसास लेना चाहती हैं, तो ये 5 जगहें आपके लिए बेस्ट रहेंगी।
image credit- pexels
1. चितरंजन पार्क में देखें बंगाल जैसी दुर्गा पूजा
दिल्ली में दुर्गा पूजा का नाम आते ही दक्षि दिल्ली के चितरंजन पार्क यानी सीआर पार्क का ख्याल लोगों को जरूर आता है। यहां बंगाली कम्युनिटी के लोग बड़े उत्साह के साथ मां दुर्गा का त्योहार मनाते हैं। यहां आपको काफी कुछ देखने को मिलेगा। जैसे-
- मां दुर्गा की खूबसूरत मूर्तियां।
- रंग-बिरंगी सजावट और अलग-अलग थीम वाले पंडाल।
- ढाक की थाप पर होने वाली पूजा और धुनुची नृत्य।
- बंगाली खाने के स्टॉल
अगर आप दिल्ली में रहकर बंगाल की दुर्गा पूजा का माहौल महसूस करना चाहती हैं, तो सीआर पार्क घूमने जा सकती हैं।
यह भी पढ़ें- दिल्ली-एनसीआर में इन जगहों पर होगी शानदार Garba Night, नोट कर लें पूरी लिस्ट
2. कालीबाड़ी में देखें पूजा और सांस्कृतिक कार्यक्रम
अगर आप दुर्गा पूजा के साथ बंगाली परंपराओं को भी करीब से जानना चाहती हैं, तो दिल्ली की कालीबाड़ी जा सकती हैं। यहां मां दुर्गा की पूजा के दौरान सजावट के साथ कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होते हैं। यहां घूमने के दौरान आप इन चीजों का मजा ले सकती हैं-
- मां दुर्गा के दर्शन और पूजा का माहौल।
- बंगाली रीति-रिवाजों से जुड़े कार्यक्रम।
- सांस्कृतिक कार्यक्रम।
यह जगह उन लोगों के लिए एकदम परफेक्ट है, जो सिर्फ पंडाल ही नहीं बल्कि दुर्गा पूजा की परंपराओं को भी देखना चाहते हैं।
image credit- pexels
3. पहाड़गंज के रामकृष्ण मिशन में करें मां के दर्शन
दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में स्थित रामकृष्ण मिशन में दुर्गा पूजा के दौरान अलग ही रौनक दिखाई देती है। यहां पूजा-पाठ और बंगाली रस्मों के जरिए मां दुर्गा की आराधना की जाती है। यहां जाने पर आप इन चीजों का एक्सपीरियंस आप ले सकती हैं-
- मां दुर्गा की पूजा और आरती
- पारंपरिक तरीके से होने वाले धार्मिक आयोजन
अगर आप यहां जा रही हैं तो पूजा के कार्यक्रमों और दर्शन के समय की जानकारी पहले ले लें।
4. ग्रेटर कैलाश-2 के दुर्गोत्सव पंडाल में देखें खास डेकोरेशन
साउथ दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-2 में होने वाला दुर्गोत्सव भी बहुत खास होता है। यहां पंडाल की सजावट को खास बनाने के लिए अलग-अलग डिजाइन और थीम पर काम किया जाता है। इस बार की थीम भी कुछ अलग है। यहां आप ये चीजें देख सकती हैं-
- खास डिजाइन वाला दुर्गा पूजा पंडाल।
- हाथ से की गई सजावट और रंगों का खूबसूरत इस्तेमाल।
- मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ फोटो लेने के लिए सेल्फी प्वॉइंट।
अगर आपको अलग-अलग थीम वाले पंडाल देखना पसंद है, तो इसे अपनी लिस्ट में रख सकती हैं।
image credit- pexels
5. द्वारका के एकोतान दुर्गा पूजा पार्क में घूमें
वेस्ट और साउथ-वेस्ट दिल्ली में रहने वाले लोग द्वारका के एकोतान दुर्गा पूजा पार्क भी जा सकते हैं। यहां दुर्गा पूजा के दौरान पंडाल सजाया जाता है। यहां जाने पर आप इन चीजों का आनंद ले सकती हैं-
- मां दुर्गा के दर्शन।
- दुर्गा पूजा के लिए की गई सजावट।
- त्योहार के दौरान होने वाले प्रोग्राम्स।
अगर आप दिल्ली में इस जगह रहती हैं, तो आप यहां जा सकती हैं।
यह भी पढ़ें- लाल किला से लेकर द्वारका तक, जानें दिल्ली में कहां-कहां होगी रामलीला? देखें पूरी लिस्ट
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- pexels
- दिल्ली के दुर्गा पूजा पंडालों में दर्शन का सबसे सही समय क्या है?
- भीड़ से बचने के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच जाएं। शाम को महाआरती और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के समय काफी ज्यादा भीड़ होती है।
- क्या सीआर पार्क के दुर्गा पूजा पंडालों में एंट्री फीस लगती है?
- बिल्कुल नहीं, दिल्ली के सभी मुख्य दुर्गा पूजा पंडालों में प्रवेश पूरी तरह से फ्री है। आप बिना किसी टिकट के दर्शन कर सकते हैं।
- दिल्ली में बंगाली स्ट्रीट फूड का स्वाद लेने के लिए कौन-सी जगह बेस्ट है?
- चितरंजन पार्क (CR Park) का मार्केट 1 और मार्केट 2 दुर्गा पूजा के दौरान काठी रोल, पुचका और फिश फ्राई के लिए सबसे प्रसिद्ध है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।