herzindagi
lucknow rashtra prerna sthal pm modi to inaugurate on 25 december know location and statues specialty

उत्तर प्रदेश को मिला नया गौरव! PM मोदी करेंगे 'राष्ट्र प्रेरणा स्थल' का लोकार्पण, घूमने से पहले जान लें 63 फीट ऊंची प्रतिमाओं की खासियत

राष्ट्र प्रेरणा स्थल पूरी तरह से बनकर तैयार हो गया है। यहां ऊंची-ऊंची प्रतिमाएं लगाई गई है। ऐसे में लोग इन प्रतिमाओं के बारे में जानना चाह रहे हैं। अगर आप यहां आ रही हैं, तो पहले आपको इसके बारे में पूरी जानकारी ले लेनी चाहिए।
Editorial
Updated:- 2025-12-15, 14:52 IST

उत्तर प्रदेश में अब आपको देखने के लिए एक और लोकेशन मिलने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ में 25 दिसंबर को राष्ट प्ररेणा स्थल का लोकार्पण करने वाले हैं। मंच के सामने एक बड़ा 3000 लोगों की क्षमता का एम्फीथिएटर भी लगया गया है, इस एरिया में VVIP बैठेंगे। लोकार्पण से पहले यहां तैयारियां जोरो-शोरों पर चल रही है। ऐसे में जो लोग यहां से गुजर रहे हैं, वह इस जगह के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाह रहे हैं। अगर आप भी 25 दिसंबर के दौरान लखनऊ घूमने जा रही हैं, तो इस जगह के बारे में जान लें। यहां आप अपना समय बिता सकती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस जगह के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

राष्ट्र प्रेरणा स्थल, घूमने के लिए क्यों है अच्छा?

  • यह प्रतिमाएं भाजपा के तीन दिग्गज नेताओं को समर्पित हैं, हालांकि इससे भी ज्यादा लोगों को प्रतिमाओं की ऊंचाई और इसके आस-पास हो रहे सजावट में इंटरेस्ट आ रहा है।
  • राष्ट्र प्रेरणा स्थल के परिसर कमल के फूल की आकृति बनाई गई है, जो लखनऊ में आकर्षण का केंद्र बन रही है।
  • बसंतकुंज क्षेत्र में यह 65 एकड़ में बनाया गया है। इसके साथ ही, यहां की सुविधाएं और बनावट की वजह से यह लोगों को और भी ज्यादा पसंद आने वाला है।
  • इसके लोकार्पण के दिन उम्मीद लगाई जा रही है कि यहां लगभग 1 लाख लोग जमा हो सकते हैं।
  • यहां बनी 63 फीट ऊंची प्रतिमाओं में अलग-अलग रंगों की LED लाइट लगाई गई है। रात के समय हर दिन आपको प्रतिमाओं के कपड़ों का रंग अलग-अलग नजर आएगा।

इसे भी पढे़ं- बच्चों के साथ जा रही हैं लखनऊ? तो इन जगहों को एक्सप्लोर करना न भूलें

lucknow rashtra prerna sthal pm modi to inaugurate on 25 december know location and statues specialtysdfv

क्या मिलेंगी सुविधाएं?

  • यहां आम लोगों के लिए खाने-पीने की भी सुविधा का खास ध्यान रखा गया है।
  • अगर आप अपने परिवार के साथ लोकार्पण के दिन आ रही हैं, तो भीड़ को ध्यान रखते हुए बच्चों को हाथ पकड़ रखें।
  • इस जगह की खासियत यह है कि पार्किंग में भी आपको कोई परेशानी नहीं होने वाली है। 1000-1000 वाहनों की क्षमता वाली पार्किंग सुविधा दी गई है, ताकि लोग बिना किसी परेशानी के यहां अपने वाहन खड़ा कर सकें।
  • यह परिसर इतना बड़ा है कि इसमें 8 बड़े ब्लॉक बनाए गए हैं। जिसमें म्यूजियम ब्लॉक, कैफेटेरिया और मेडिटेशन सेंटर भी बनाया गया है।
  • यह लखनऊ में परिवार के साथ घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक होगी।

इसे भी पढ़ें- प्रयागराज वालों को अब रात के सफर में नहीं होगी परेशानी, जानें लखनऊ के लिए शुरू हुई इलेक्ट्रिक बस सेवा का टिकट प्राइस और समय क्या है?

lucknow rashtra prerna sthal pm modi to inaugurate on 25 december know location and statues specialty

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- Lucknow Development Authority official

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।