कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग कंफर्म किया रिश्ता तो वायरल हुआ पुराना इंटरव्यू, करण कुंद्रा संग ब्रेकअप की बताई थी ये वजह

टीवी एक्ट्रेस कृतिका कामरा ने कल क्रिकेट होस्ट और कंटेट प्रोड्यूसर गौरव कपूर संग अपना रिश्ता ऑफिशियल किया। इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट करके उन्होंने अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी। इसके बाद से फैंस दोनों के रिश्ते और गौरव कपूर के बारे में जानना चाहते हैं। कृतिका ने एक प्यारे से कैप्शन के साथ उनकी और गौरव की ब्रेकफास्ट फोटोज को पोस्ट किया। बता दें कि एक्ट्रेस के रिलेशनशिप को लेकर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन अब उन्होंने गौरव संग अपने रिश्ते को कंफर्म कर दिया है। एक्ट्रेस के इस अनाउंसमेंट के बाद उनका और करण कुंद्रा का रिलेशनशिप एक बार फिर से चर्चा में आ गया है और उनका एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। इसमें वो उनके और करण के ब्रेकअप की वजह बताती नजर आ रही हैं। चलिए आपको बताते हैं कि करण और कृतिका का रिश्ता कैसे शुरू हुआ था और क्यों दोनों के रास्ते जुदा हुए थे?
कृतिका कामरा ने करण कुंद्रा संग ब्रेकअप के पीछे बताई थी ये वजह
करण कुंद्रा और कृतिका कामरा का रिश्ता एक वक्त पर टीवी के गलियारों में काफी सुर्खियों में रहा था और दोनों की गिनती टीवी के हॉट कपल्स में की जाती है। दोनों के रिश्ते की शुरुआत 'कितनी मोहब्बत है' की शूटिंग के दौरान हुई थी। इस सीरियल में इन्होंने अर्जुन और आरोही का किरदार निभाया था। इस सीरियल की शुरुआत 2009 में हुई थी और 2011-12 में इनके रास्ते अलग हो गए थे। इस बारे में बात करते हुए कृतिका ने एक इंटरव्यू में कहा था, "हमारे अलग होने की वजह कई झगड़ा नहीं थी...हमारे कोई कोई लड़ाई नहीं थी, लेकिन धीरे-धीरे नए शोज में बिजी होने के कारण हम अपने रिश्ते को वक्त नहीं दे पाए। कहीं न कहीं मुझे इस बात का दुख है कि हम अपने रिश्ते को संभाल नहीं पाए....हमारा एक इमोशनल रिश्ता था लेकिन उन्होंने कभी मुझे प्रपोज नहीं किया...हम 24 घंटे साथ रहते थे लेकिन उन्होंने कभी मुझे शादी के लिए प्रपोज नहीं किया और हमारी शादी के बारे में कोई प्लानिंग नहीं हुई थी...मुझे खुशी है कि ऐसा नहीं हुआ था।" एक्ट्रेस ने यह भी बताया था कि वो और करण अभी भी टच में हैं और एक-दूसरे से किसी भी मुद्दे पर खुलकर बात कर पाते हैं।
यह भी पढ़ें- Tejran की शादी हुई fix! सेलिब्रिटी मास्टर शेफ में एक्ट्रेस की मां ने किया करण-तेजस्वी की वेडिंग डेट का खुलासा
अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं करण और कृतिका
View this post on Instagram
करण और कृतिका का ब्रेकअप शो खत्म होने के साथ साल 2012 में हुआ था। इसके बाद कृतिका का नाम जैकी भगनानी के साथ भी जुड़ा था। वहीं बात अगर करण कुंद्रा की करें तो उन्होंने अनुषा को डेट किया था। अब वह लंबे समय से तेजस्वी प्रकाश के साथ हैं और दोनों की जोड़ी फैंस की फेवरेट जोड़ियों में से एक है और खबरों की मानें तो कपल अगले साल शादी के बंधन में बंध सकता है। वहीं कृतिका भी गौरव के साथ आगे बढ़ चुकी हैं।
कृतिका कामरा और करण कुंद्रा दोनों ही अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Instagram/Kritika Kamra
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।