भारत के इन व्यंजनों के बारे में नहीं जानते होंगे आप?

आज हम आपको भारत के उन व्यंजनों के बारे में बताएंगे, जो प्राचीन समय से स्थानीय लोगों की पसंदीदा डिश तो है लेकिन इनके बारे में बहुत कम लोग जानकारी है। तो देर किस बात की आइए जानते हैं भारत के बेनाम व्यंजनों के बारे में।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-04-14, 12:32 IST
lesser known dishes of india in hindi

यह तो हम सभी को मालूम है कि व्यंजन भारतीय संस्कृति का एक बड़ा हिस्सा है। खाना न सिर्फ हमारा पेट भरने का काम करता है बल्कि इमोशंस का इजहार करने का एक जरिया भी है। फिर चाहे वह खाना पकाने के माध्यम से अपने प्यार का इज़हार करने वाली मां हो या अपनी नाराज़गी जताने वाली पत्नी। खाना खाते समय हमने कभी भी किसी को दुखी या क्रोधित नहीं देखा।

इसलिए खाना भारतीय संस्कृति से जुड़ा रहा है। हर राज्य की अपनी एक अलग पहचान है। जिस तरह भारत के सभी राज्यों की पोशाक अलग-अलग हैं उसी तरह इनका खान-पान भी अलग है। आपने भी यकीनन कई व्यंजनों का लुत्फ उठाया होगा, लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी डिशेज के बारे में बताने वाले हैं, जिसके बारे में अब बहुत कम लोग जानते हैं।

कमल ककड़ी कोफ्ता करी, उत्तर प्रदेश

kamal kakdi kofta curry

कमल ककड़ी जिसे कमल के तने के रूप में भी जाना जाता है। यह करी बहुत ही स्वादिष्ट, तीखी, मसालेदार होती है, जिसे उत्तर प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों से खाया जाता है। हालांकि, भारत में कई व्यंजन हैं जो कमल के तने का उपयोग करके बनाए जाते हैं।

मगर कमल ककड़ी (कमल के तने) का उपयोग करके बनाए गए कोफ्ते का जवाब नहीं। दही और बेसन का स्वाद यकीनन इस डिश को बनाने पर मजबूर कर देगा। (बनाएं छैना कोफ्ता करी)

इसे ज़रूर पढ़ें-क्या इन भारतीय कुजीन के बारे में पता है आपको? बड़े वाले Foodie हैं तो जरूर करें ट्राई

बीफ का सालन, केरल

Beef Ularthiyathu

दक्षिण अपनी स्वादिष्ट इडली-सांभर और डोसा के लिए जाना जाता है। मगर क्या आप जानते हैं कि केरल राज्य इस स्वादिष्ट डिश को हम सभी से छुपा रखा है? जी हां, हम बात कर रहे हैं बीफ उलारथियाथु की। यह केरल का एक व्यंजन है, जिसे बीफ का सालन भी कहते हैं।

इस मुंह में पानी लाने वाली डिश को सूखे रोस्टेड बीफ से तैयार किया जाता है और साबुत मसाले डाले जाते हैं। यकीन मानिए यह व्यंजन आपको अपना डोसा छोड़ने पर मजबूर कर देगा।

मीसा मच पूरा, अरुणाचल प्रदेश

नाम... शायद आपको अजीब लगे, लेकिन यह अरुणाचल प्रदेश की सबसे लोकप्रिय डिश है। यह बहुत कम लोग जानते हैं कि मीसा मच पुरा को ग्रिल्ड श्रिम्प के नाम से भी जाना जाता है। इसे बनाना काफी आसान है, लेकिन इसके लिए ग्रिलिंग टिप्स की जरूरत होगी।

मीसा मच पूरा आमतौर पर चावल के साथ परोसा जाता है। आप डिश में नॉनवेज डालकर अपना खुद का ट्विस्ट दे सकती हैं।

पाटोली, गोवा

Patoleo goa dish

गोवा... पार्टी, शराब, नृत्य, समुद्र तटों आदि चीजों के लिए जाना जाता है। मगर क्या आप राज्य के सभी स्वादिष्ट भोजन के बारे में जानते हैं? हां, गोवा अपने समुद्री भोजन के लिए जाना जाता है, लेकिन यहां हम एक ऐसे व्यंजन से परिचित कराना चाहते हैं जिसके बारे में बहुत से लोग नहीं जानते हैं और इसका नाम है पटोलियो यानि पाटोली। (गोवा के फेमस सी-फूड)

इसे ज़रूर पढ़ें-जोधपुर के प्रसिद्ध व्यंजनों के बारे में जानकर ही आ जाएगा आपके मुंह में पानी

आपने जापानी मोची राइस केक के बारे में सुना होगा। पटोलियो भी इसके काफी समान है क्योंकि इसे एक प्रकार का राइस केक भी कहा जा सकता है। पटोलियो में कद्दूकस किया हुआ नारियल, चावल और गुड़ का इस्तेमाल किया जाता है जिसे स्टीमिंग प्रोसेस से पकाया जाता है।

आप भी इन व्यंजनों को जरूर ट्राई करें। साथ ही, आपको यह आर्टिकल कैसा लगा? हमें कमेंट कर जरूर बताएं और इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- (@Freepik)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।